Back
नौरादेही टाइगर रिजर्व में AI और DNA से बाघ गणना, संरक्षण योजना तेज
DVDinesh Vishwakarma
Dec 14, 2025 07:17:05
Narsinghpur, Madhya Pradesh
एंकर- नौरादेही अभ्यारण जिला सागर जिला दमोह और जिला नरसिंहपुर तीन जिलों के जंगल को मिलाकर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही अभ्यारण बनाया गया है। पूरे देश में इन दिनों बाघों की गणना का महाअभियान चल रहा है। इस बार सिर्फ बाघों की संख्या ही नहीं, बल्कि उनकी वंशावली और डीएनए प्रोफाइलिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व में भी आधुनिक तकनीक के जरिए गणना का कार्य किया जा रहा है। वहा देहरादून से बाघ गिनती के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेष शुक्ला ने बताया कि यह टाइगर रिजर्व अपेक्षाकृत नया है, लेकिन यहां वैज्ञानिक पद्धति से बाघों की गणना की जा रही है। बाघों के साथ-साथ उन अन्य जानवरों की भी गणना होती है, जिनका शिकार बाघ करते हैं। उन्होंने बताया कि बाघों की वंशावली जानने के लिए ताजा मल यानी स्कैट सैंपल एकत्र किए जाते हैं, जिनसे डीएनए निकाला जाता है। इससे यह पता चलता है कौन-कौन सी प्रजातियां क्षेत्र में मौजूद हैं। यह गणना हर चार साल में की जाती है, जिसकी शुरुआत 2006 से हुई थी। पिछली रिपोर्ट 2023 में जारी हुई थी, और अगली रिपोर्ट 2027 में आएगी। देश में कुल 56 टाइगर रिजर्व हैं। बाघों की गणना मुख्य रूप से कैमरा ट्रैप के माध्यम से की जाती है, जिसमें दो एंगल से फोटो लेने के लिए दो कैमरे लगाए जाते हैं। इस बार नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का भी उपयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक डीएनए प्रोफाइलिंग से बाघों की भविष्य की पीढ़ियों, उनके भोजन, स्थानांतरण और जेनेटिक वैरिएशन को समझने में मदद मिलेगी, जिससे बाघ संरक्षण की रणनीति को और मजबूत किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश का वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व नरसिंहपुर, सागर और दमोह जिलों में फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें 1414 वर्ग किलोमीटर कोर एरिया और 925.12 वर्ग किलोमीटर बफर एरिया शामिल है। यहां कोर एरिया के लगभग 1200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस बार बाघों की गणना दो चरणों में हो रही है—पहला चरण 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक और दूसरा चरण 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा। दो वर्ग किलोमीटर के ग्रिड बनाकर कोर एरिया में कैमरे लगाए गए हैं, ताकि बाघों की सटीक गणना की जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 15, 2026 15:31:281
Report
0
Report
0
Report
0
Report
तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम जसराना। जसराना क्षेत्र के गांव न
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के ग्राम महरौली में आपसी कहा सुनी पर जमकर चले लाठी डंडे जिसका वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
0
Report
0
Report
Prayagraj, Uttar Pradesh:माघ मेला 2026 के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, लगभग 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report