451001
खरगोन में स्कूल संचालक की जान लेने के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को एक निजी स्कूल संचालक की जान लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि यह एक ब्लाइंड हत्याकांड था और जंगल इलाके में आरोपियों को पकड़ना चुनौतीपूर्ण था। लगातार जांच के बाद दो बाइक सवार आरोपी सुनील भील और गिलदार को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवानी पहाड़ी माता मंदिर चोरी मामले में सुनवाई 30 जून को निर्धारित
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी के पहाड़ी माता मंदिर चोरी प्रकरण, शिकायतकर्ता बोला- मुझे जान का खतरा, पूर्व कर्मचारी के पास मिले सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान, एडीसी कर रहे सुनवाई भिवानी के पहाड़ी माता मंदिर से कथित सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी जांच अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) द्वारा की जा रही है। यह मामला मंदिर के पूर्व कर्मचारी के घर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान मिलने के बाद तुल पकड़ा है। वहीं इसके बाद ही पहाड़ी निवासी नरेश ने बताया कि उसने मामला पता लगने के बाद शिकायत दी। वहीं शिकायत देने के बाद उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने कहा कि पहाड़ी माता मंदिर का संचालन वर्ष 2009 से प्रशासन के पास है। वहीं प्रशासन हीं इसकी देखरेख कर रहा है। वहीं मंदिर के एक कर्मचारी को करीब तीन-चार माह पहले हटाया गया था। जिसके घर से पुलिस ने दबिश करके सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया है। 30 जून को होगी सुनवाई पहाड़ी माता मंदिर में कथित आभूषण चोरी प्रकरण से जुड़े मामले की सुनवाई एडीसी कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नरेश पहाड़ी तथा पहाड़ी माता ट्रस्ट के खजांची प्यारेलाल उपस्थित हुए थे, जिनके बयान दर्ज किए गए। हालांकि दूसरे पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को निर्धारित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय द्वारा 22 जून को जारी पत्र के माध्यम से मंदिर से जुड़े पक्षों को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता पक्ष कार्यालय पहुंचा और अपने बयान दर्ज करवाए। मामला उठाने के बाद दबाव बनाया जा रहा: नरेश कुमार शिकायतकर्ता नरेश कुमार पहाड़ी ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण को उठाने के बाद उन पर मामले को दबाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ लोग फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उन्हें मामले से पीछे हटने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है तथा उनकी जान को खतरा हो सकता है। यह मामला पहाड़ी माता मंदिर से जुड़ा हुआ है, जिससे लाखों लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की।0
0
Report
उज्जैन: साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आरम्भ, 500 से अधिक लोग शामिल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम से 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलने वाले साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। शुरुआत साइबर जागरूकता रैली से की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। रैली में लोगों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी शेयर करने जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति, विधायक, यूडीए अध्यक्ष, गृह विभाग सदस्य, भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ संभागायुक्त, एडीजी, डीआईजी, कलेक्टर और एसपी मौजूद रहे। रैली में 500 से अधिक लोगों की भागीदारी बताई गई है।0
0
Report
नशा विरोधी जागरूकता के साथ गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ भारी छापेमारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार की रात गिरिडीह प्रखंड की बरमोरिया पंचायत सचिवालय में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ. इसमें उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह किया. बड़ी तादाद में लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. चौपाल के अगले ही दिन बुधवार को प्रशासन एक्शन में दिखा. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने बरमोरिया गांव में बड़ी छापेमारी की. छापेमारी में करीब 9000 केजी जावा महुआ और 350 लीटर अवैध जावा महुआ शराब जब्त की गई. टीम ने गांव में चल रही अवैध शराब भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया. पुलिस की भनक लगते ही सभी धंधेबाज मौके से फरार हो गए. पुलिस फरार धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि नशा मुक्ति सिर्फ जागरूकता से नहीं, सख्त कार्रवाई से भी होगी. रात में शपथ, सुबह छापा यही संदेश है.0
0
Report
Advertisement
मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई: 5 अड्डों पर दबिश
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अंजनिया क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पांच अवैध शराब निर्माण अड्डों पर दबिश दी गई。 वीओ - कार्रवाई में 55 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद की गई, वहीं करीब 1300 किलो महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मोतिहारी में ड्रग्स पैसा मामला: 35 लाख की बरामदगी और जांच जारी
Motihari, Bihar:ड्रग्स का पकड़ा गया 25 लाख रुपया को मैनेज करने में लिया गया पैंतीस लाख रुपया पुलिस की गले की हड्डी बन गया है,दोहरी जांच शुरू। मोतिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पटना की तरफ से ड्रग्स का रुपया लेकर तस्कर आ रहे हैं। पुलिस को खबर देने वाला पुलिस का स्पाई मोहम्मद था। सूचना के बाद चकिया टॉल प्लाजा पर सदर पुलिस की टीम ने एक गाड़ी के तहखाने से करीब 25 लाख रुपया बरामद किया। हालांकि पुलिस ने रुपया की बरामदगी तुरकौलिया थाना क्षेत्र दिखाकर सभी को तुरकौलिया थाना में बंद कर दिया घटना करीब 25 मई की है। सूत्र बताते हैं कि खेल अब यही से शुरू हुआ। पकड़ा गया चार तस्करों में दो नेपाल के और दो आदापुर के काफी सम्पन्न लोग थे। लिहाजा मोलजोल शुरू हो गया। इस दौरान एसपी ने तुरकौलिया थाना को एफआईआर दर्ज करने को बोला तो दो दिन तक तुरकौलिया थाना अध्यक्ष एसपी को ही टहलाते रहे। एसपी ने फिर से थानाध्यक्ष को धारा के साथ बताया कि इन धारा में एफआईआर दर्ज करो, इस बीच एसपी ने डीजीपी के वीसी में ड्रग्स की पैसा बरामदगी और गिरफ्तारी की सूचना दे दिया पर थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था। अब जब यह जानकारी एसपी को हुआ तो उन्होंने थानाध्यक्ष से लेकर अन्य अधिकारी को जमकर हड़काया तब एफआईआर दर्ज हुआ। दरअसल एफआईआर दर्ज नहीं होने के पीछे की वजह जो अब चर्चा में है बताया जा रहा है कि 35 लाख रुपया कथित तस्करों को बचाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर और दो लाख रुपया कथित तौर पर थानाध्यक्ष के गले के चेन के नाम पर लिया गया था। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष को खूब डांट पिलाया था जिसके बाद 28 मई को एफआईआर दर्ज हुआ था। अब जब एफआईआर दर्ज हो गया तो तस्करों का शुभचिंतक जायसवाल नाम का व्यक्ति पटना के पुलिस महकमे के एक बड़े साहब तक मामला पहुंचाया कि कैसे तस्करों से 35 लाख रुपया लिया गया है। फिर क्या था पटना के आला अधिकारी ने आर्थिक अपराध इकाई की टीम को मोतिहारी भेजा जांच करने के लिए। इधर मोतिहारी एसपी ने भी प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ से अपना जाँच शुरू करवा दिया। जब आर्थिक अपराध इकाई और मोतिहारी पुलिस ने दोहरी जांच शुरू कर दिया तो तस्करों को बचाने के नाम पर पैसा लेने वाले का हाथ पांव फूल गए। फिर दो किस्तों में तस्करों का 35 लाख रुपया शर्मा नाम के व्यक्ति ने पिछले सप्ताह लौटाया फिर कथित तस्करी के पैसा मामले में गिरफ्तार हुए लोगों के बयान का वीडियो बनाया गया जिसमें वो बोल रहा है कि मेरा कोई पैसा किसी के पास नहीं है। हम भूलवश रुपया लेने का शिकायत कर दिए थे। एक बारगी तो करप्ट सिस्टम को लगा कि पैसा लौटा देने और बयान को रिकॉर्ड कर लेने के बाद मामला खत्म हो गया पर ऐसा नहीं हुआ। जांच अब शर्मा और इरफान नाम के व्यक्ति के इर्दगिर्द घूम रहा है। शर्मा का एक पुलिस अधिकारी से कैसा रिश्ता है? उसने कहा से और क्यों लौटाया है 35 लाख रुपया? गलत करने वाले को कभी कभी लगता है कि मामला खत्म हो गया पर हर मामला अपने पीछे एक सुराग छोड़ जाता है जिस रास्ते कानून गुनहगार तक पहुंच ही जाता है। आने वाले दिनों में अगर ऐसा होता हुआ इस मामले में भी दिख जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात मामले के तहत जाने की कसम खाए बैठे हैं। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आया है कि पैसा हरHZीबाग से लाया जा रहा था जबकि गिरफ्तार लोगों ने झूठ बोला था कि मनी एक्सचेंज का पैसा है जो पटना से लाया गया है।0
0
Report
मध्यप्रदेश पुलिस ने SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया
Agar, Madhya Pradesh:डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य स्तरीय SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। आगर मालवा में इस अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हुआ, जहां साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव की जानकारी देगा। मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय SAFE CLICK-2026 अभियान के तहत आगर मालवा में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता रथ को रवाना किया गया, जो जिले के गांवों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। SAFE CLICK-2026 अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें।0
0
Report
Advertisement
कर्णप्रयाग में तलवारबाज़ी के बाद डीआईजी की जांच शुरू, क्रॉस एफआईआर पर विवाद
Karnaprayag, Uttarakhand:16 जून को कर्णप्रयाग में सिक्खों और स्थानीय लोगो के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस की भूमिका की जांच करने के लिए डीआईजी यशवन्त चौहान कर्णप्रयाग पहुंचे, कर्णप्रयाग पहुँचने पर स्थानीय व्यवसायियों ने उनसे मुलाकात कर क्रॉस एफआईआर को लेकर नाराजगी जताई और जांच हरिद्वार SSP को सौपे जाने का विरोध किया। कर्णप्रयाग में मामूली सी बात को लेकर 16 जून को निहंगो और स्थानीय लोगों के बीच हुई तलवारबाज़ी की घटना में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए शासन द्वारा डीआईजी यशवन्त चौहान को जांच अधिकारी बनाया गया है। मामले में तेजी दिखाते हुए डीआईजी यशवन्त चौहान आज कर्णप्रयाग पहुंचे; यहाँ पहुँचने पर व्यवसायियों ने डीआईजी से मुलाकात की; इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि क्रॉस एफआईआर की जांच हरिद्वार से हटाकर चमोली जिले के अधिकारियों को दी जानी चाहिए, और यात्रा पर आने वाले सिक्ख श्रद्धालु जो हथियारों को लेकर यात्रा पर आ रहे हैं और मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं उन्हें हथियार सहित यात्रा में आने से रोका जाना चाहिए, तलवारबाज़ी की घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए स्थानीय युवक को मुआवजा दिया जाना चाहिए。0
0
Report
सीतापुर में डीएम काफिले का भीषण जाम, निर्माण कार्य से ट्रैफिक बढ़ा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक डीएम का काफिला भीषण जाम में फंसा। नैमिषारण्य जाते समय रामकोट कस्बे में लगा भीषण जाम। डीएम राजा गणपति आर का काफिला काफी देर तक जाम में फंसा रहा। सड़क और नाला निर्माण कार्य होने के चलते लगा भीषण जाम। पिछले 9 महीने से धीमी गति से चल रहा है निर्माण कार्य। रामकोट थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।0
0
Report
नोएडा की पॉश सोसायटी में महिला ने मेंटेनेंस अधिकारी को थप्पड़ मारकर वीडियो वायरल
Sitapur, Uttar Pradesh:नोएडा की एक पॉश सोसायटी से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं...यहां एक महिला ने मेंटेनेंस ऑफिस में बहसबाजी के बाद एक कर्मचारी को इतने थप्पड़ जड़ दिए कि गिनने भी मुश्किल हो गए...फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और घटना चर्चा का विषय बनी हुई है... अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है, कि इस थप्पड़ कांड में आगे क्या कार्रवाई होती है?0
0
Report
Advertisement
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म में वापसी की
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आज एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म में वापसी की। युवक की मां हिंदू थी लेकिन मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के कारण इस्लाम धर्म में जीवन यापन कर रही थी। पति से तलाक के बाद आज उसके बेटे ने सनातन धर्म में वापसी की। मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ यज्ञ, स्नान और आरती के बाद युवक ने अपना नाम बदलकर अजय कश्यप रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर महादेवगढ़ मंदिर से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि, युवक पहले आजाद पठान के नाम से जाना जाता था। घर वापसी के दौरान युवक और उसके परिवार की ओर से पारिवारिक परिस्थितियों एवं धार्मिक पहचान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। अनुष्ठान के बाद युवक ने स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी बताते हुए अजय कश्यप नाम अपनाने की घोषणा की। पंडित हर्ष शर्मा ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आज़ाद से अजय बना युवक मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि युवक और उसके परिवार ने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस युवक की मां लव जिहाद का शिकार हो गई थी। 6 साल पहले शफीक पठान से तलाक लिया। आज मां स्वयं इस युवक को समर्थन में घर वापसी कराने साथ आईं। कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।0
0
Report
दमोह हिंडोरिया: थप्पड़ के बदले अंधे कत्ल, चार आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में कल रात सामने आए सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है और मामले के चार आरोपियों को धर दबोचा गया है. इस बड़ी कार्यवाही ने इलाके में लोगों की दहशत घटाई है और पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस के अनुसार आमिर खान नाम के शख्स पर महज थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसके साथियों ने बीती रात उसके घर में वारदात को अंजाम दिया. जांच में पता चला कि 22 तारीख को आमिर और उसके साथियों के बीच विवाद हुआ था और रामजी ठाकुर ने खुलासा किया कि 22 तारीख को आमिर ने उसे थप्पड़ मारे थे और बदले की कार्रवाई के लिए चारों ने मिलकर हत्या की. रामजी के अलावा उसके तीन साथी भी इस कत्ल में शामिल थे. हिंडोरिया पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं.0
0
Report
यूसीसी पर सुधीर मुनगंटीवार बोले: समान कानून सभी के लिए जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई - भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने UCC पर कहा, "...इसे लेकर कई वर्षों से मांग करने वाली कई राजनीतिक पार्टियां रही हैं कि कानूनी तौर पर हम सभी को समान तौर पर रखें। धर्म, जाति, गरीबी-अमीरी या वंश के आधार पर हमें कानून में असमानता नहीं रखनी चाहिए। ये बात तो बहुत वर्षों से चल रही है। यदि ऐसा कानून आता है तो उसका स्वागत हर नागरिक को करना चाहिए。"0
0
Report
Advertisement
आगरा में 70 करोड़ के फर्जी बिलिंग रैकेट का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग 70 करोड़ के फर्जी बिलिंग रैकेट का खुलासा लोहामंडी पुलिस, साइबर टीम और काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई रजत बनर्जी, राहुल और नितिन गिरफ्तार फर्जी फर्म बनाकर तैयार करते थे फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल 7 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद 10 फर्जी मोहरें बरामद, जिनका उपयोग सरकारी दस्तावेज तैयार करने में किया जाता था जांच में अब तक 70 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जनरेट होने के तथ्य सामने आए पूछताछ में अन्य संदिग्धों के नाम भी आए सामने, जांच जारी0
0
Report
आजमगढ़ में दूध सप्लाई वाहन चालक पर जानलेवा हमला, नकद लूट का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में दूध सप्लाई करने वाले वाहन चालक और उसके सहयोगी पर जानलेवा हमला हुआ है...इतना ही नहीं पीड़ितों ने करीब दो लाख रुपये नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है...पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं..0
0
Report
बैतूल में गोठाणा ट्रेचिंग ग्राउंड से ट्रक में आग, फायर टीम ने किया काबू
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नगर पालिका के गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड से कचरा भरकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में कचरा भरा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, नहीं तो पूरा ट्रक जलकर खाक हो सकता था। इस आगजनी में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया।0
0
Report
Advertisement
