Back
खंडवा सांसद के वादे के खिलाफ प्यাজ किसानों ने पुतला दहन और अर्थी निकाला
PSPramod Sinha
Nov 22, 2025 12:16:58
Khandwa, Madhya Pradesh
किसानों ने खंडवा सांसद की अर्थी निकाली, मुंडन कर अर्थी का अंतिम संस्कार किया
खंडवा में प्याज पैदा करने वाले किसानों ने आज खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पुतला फूंका। इन किसानों ने सांसद की वादा खिलाफी के विरोध में उनका पुतला फूंका। लगभग एक हफ्ते पहले यह सभी किसान तिगरिया गांव में रेल रोकने के लिए धरने पर बैठे थे। उस समय सांसद ने इन किसानों की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात करवाने का वादा कर रेल रोको आंदोलन स्थगित करवा दिया था।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उस समय किसानों से वादा किया था कि वह प्याज की कीमत बढ़वाने या निर्यात पॉलिसी के संबंध में किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से करवाएंगे। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी सांसद ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। इसी से आक्रोशित किसानों ने आज संसद की आर्थिक निकाल कर मुंडन करवाया और उनके पुतले का दाह संस्कार किया।
किसानों ने कहा कि खंडवा जिले में प्याज चार-पांच रुपए किलो बिक रही है इससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों की मांग है कि या तो सरकार प्याज का न्यूनतम मूल्य तय करें या प्याज का निर्यात खोलें जिससे कि उन्हें उनकी फसल का मूल्य मिल सके। किसानों ने कहा कि अब यदि सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देती है तो आने वाले समय में वह अपने-अपने गांव में लॉकडाउन लगाएंगे। गांव का अनाज, सब्जी और दूध शहरों तक नहीं जाने देंगे。
90
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowNov 22, 2025 13:04:210
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 22, 2025 13:04:010
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 22, 2025 13:03:400
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 22, 2025 13:03:140
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 22, 2025 13:03:030
Report
0
Report
SJSubhash Jha
FollowNov 22, 2025 13:02:510
Report
MKMukesh Kumar
FollowNov 22, 2025 13:02:170
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 22, 2025 13:01:350
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 22, 2025 13:01:090
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 22, 2025 13:00:210
Report
0
Report
40
Report
29
Report