Back
जहानाबाद में बाइक दुर्घटना: नवजात की सुरक्षा, माँ की मौत
MKMukesh Kumar
Nov 22, 2025 13:02:17
Jehanabad, Bihar
खबर जहानाबाद से है जहां सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी गोद में मौजूद नवजात बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के रतनी ब्लॉक के समीप की है। मृतका की पहचान धनरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी निभा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने मायके काको थाना अंतर्गत सातनपुर गांव से अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से कुर्था में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। साथ मे अपने नवजात बच्ची को भी गोद में ले रखी थी। इसी दौरान रतनी ब्लॉक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार सभी सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। नवजात बच्ची पूरी तरह सुरक्षित रही, वही बाइक चला रहे उनके चचेरे भाई को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क पर गिरने के बाद भी नवजात बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गिरते समय शायद मां की गोद ने ही ढाल का काम किया और बच्ची किसी गंभीर चोट से बच गई। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो वह पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। बच्ची को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली, हालांकि मां को खोने का सदमा उन्हें लगातार तोड़ रहा है। बच्ची कभी नाना की गोद में तो कभी मामा की गोद में देखी जा रही है, लेकिन परिवार के चेहरे पर गम और चिंता साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने नवजात के सुरक्षित रहने को ईश्वर की कृपा बताया और कहा कि इतनी भयावह दुर्घटना में उसका यूं बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। निभा का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम पसर गया। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन करने में जुटी है।
159
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 22, 2025 13:36:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 22, 2025 13:36:180
Report
RKRajiv Kumar
FollowNov 22, 2025 13:36:020
Report
NJNitish Jha
FollowNov 22, 2025 13:35:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 22, 2025 13:35:190
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 22, 2025 13:35:050
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 22, 2025 13:34:470
Report
NJNitish Jha
FollowNov 22, 2025 13:34:280
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 22, 2025 13:33:540
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 22, 2025 13:33:200
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 22, 2025 13:32:520
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 22, 2025 13:32:290
Report
KMkuldeep mawar
FollowNov 22, 2025 13:32:200
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 22, 2025 13:31:590
Report