icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान में CGST अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार, दलाल भी जेल

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में उदयपुर सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम और उनके दो दलालों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी परिवादी से अधीक्षक पहले भी अलग-अलग मामलों में 65 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूल चुका है। वियो 01- पिता-पुत्र की 3 फर्मों के नोटिस सेटल करने के नाम पर मांग- राजसमंद के एक स्थानीय व्यवसायी के पिता-पुत्र के नाम से संचालित 3 फर्मों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए थे। इन्हीं नोटिसों को सेटल करने और राहत देने के एवज में सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम की ओर से कुल 60 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। बार-बार नोटिस देकर परेशान किए जाने से तंग आकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। ASP हिम्मत सिंह के नेतृत्व में बिछाया गया जाल शिकायत का सत्यापन करने के बाद राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने निर्देशन में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सीजीएसटी अधीक्षक के दो दलालों को परिवादी से 25 लाख की नकदी लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद अधीक्षक सांवलराम की संल्वता सामने आने पर उसे भी शिकंजे में ले लिया गया। विशेष न्यायालय ने तीनों को भेजा जेल
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में फर्जी खाद्य अधिकारी बनकर कारोबारियों से पाँच हजार तक वसूली, सतर्क रहें

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में खाद्य कारोबारियों को निशाना बनाकर ठगी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है खाद्य लाइसेंस और पंजीयन के नाम पर कुछ जालसाज खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी-कर्मचारी बताकर दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में पहुंच रहे हैं ये लोग कारोबारियों को फूड प्वाइजनिंग और खाद्य जनित बीमारियों का डर दिखाते हैं साथ ही ग्राहकों के बीमार होने का दावा कर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं इसके बाद मामला रफा-दफा करने के नाम पर पाँच हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है. दरअसल खाद्य विभाग को लगातार फर्जी शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों और व्यापारीयों के लिए अलर्ट जारी किया है वहीं जितेंद्र नेले ने बताया कि जालसाज बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु पाठक के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी जुर्माना रसीदें भी तैयार कर रहे हैं इन रसीदों के जरिए कारोबारियों से रकम वसूलने के शिकायतें सामने आई हैं विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के लाइसेंस या पंजीयन के लिए विभागीय अधिकारी मौके पर नकद राशि नहीं लेते कारोबारियों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को भुगतान करने से पहले उसका पहचान पत्र जांचें संदेह होने पर सीधे खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से संपर्क करें और ठगी का शिकार होने से बचें.
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई।

FKFirasat KhanFollow3m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत, 01 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस विशेष अवसर पर व्यापार संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया और खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित सक्सेना, विकास गुप्ता उर्फ सोनू, राजीव त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, गगनदीप सिंह, मोहम्मद इकबाल, विकास चंद्र गुप्ता (नगर अध्यक्ष), अंकित मौर्य, हरिश गंगवार, भगवत शरण, शोभित कुमार, विपुल पाण्डेय, लखविंदर सिंह एवं कुलदीप शामिल रहे। व्यापारी नेता मोहित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि नरेश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में व्यापारी हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा। सभी उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।
0
0
Report
Advertisement

सीवान दरौली: नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में फरार आरोपी लड्डू राम गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार में हुए चर्चित नीरज ज्वेलर्स लूटकांड और दुकानदार दिलीप वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी लड्डू राम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मलीहाता से की गई है।इस घटना को लेकर अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं।जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इसकी जानकारी मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, पिछले महीने 8 सितंबर को दरौली थाना क्षेत्र के टाड़वा बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स में कुछ अपराधियों ने दुकान में घुसकर जेवरात लूटने का प्रयास किया था। लूट के दौरान दुकानदार दिलीप वर्मा पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।इस मामले में पुलिस ने परिजनों के लिखित आवेदन पर दरौली थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्मलीहाता निवासी लड्डू राम को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।नीरज ज्वेलर्स लूटकांड में एक और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस पूरे आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। बाइट - आनंद मोहन गुप्ता,एसडीपीओ मैरवा।
0
0
Report
Advertisement

अकबर ने SCR प्रक्रिया पर सवाल उठाकर मतदाता सूची की समीक्षा की मांग

Raipur, Chhattisgarh:चुनाव आयोग को लेकर देश भर में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में हुई एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कुल मतों का अंतर 6 लाख 32 हजार 382 यानि 4.04 प्रतिशत वोट का था, जबकि एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है. यह संख्या दोनों प्रमुख दलों के बीच मतों के अंतर की लगभग चार गुना है. इनमें से 19 लाख 13 हजार 540 मतदाताओं को शिफ्टेड या एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित किया गया. ये वे लोग हो सकते हैं जो रोजगार, कामकाज, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं थे. केवल किसी दिन घर पर अनुपस्थित होने या गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के आधार पर किसी व्यक्ति की स्थायी अनुपस्थिति या मतदाता के रूप में अपात्रता मान लेना गंभीर चिंता का विषय है. मोहम्मद अकबर ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि शिफ्टेड या एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा की जाए. जिन मतदाताओं को नियमनुसार नोटिस अथवा सुनवाई का अवसर नहीं मिला, उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए और पात्र पाए जाने वाले सभी मतदाओं के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ा जाए
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ से ओपी राजभर की भेंट: सामाजिक न्याय और विकास पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण भेंट हुई। इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र प्रजापति जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री महेश प्रजापति जी मौजूद रहे。 भेंट के दौरान प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सामाजिक न्याय, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की भागीदारी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। सामाजिक न्याय | सबकी भागीदारी | सर्वांगीण विकास
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top