Back
कटनी के स्लीमनाबाद में पिकअप दुर्घटना, स्कूल की दीवार टूटकर अंदर घुसी; 100 बच्चे सुरक्षित
NCNITIN CHAWRE
Feb 26, 2026 12:54:54
Katni, Madhya Pradesh
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार माल वाहक पिकअप अनियंत्रित होकर सीधे सरस्वती स्कूल की दीवार को तोड़ते हुए अन्दर घुस गया। इस घटना के दौरान स्कूल परिसर में लगभग 100 बच्चे मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
पिकअप वाहन स्लीमनाबाद क्षेत्र के निवासी शीलू यादव की है जिसे उनका नाबालिक भतीजा जो बरही क्लास में पढ़ाई करता है वह चला रहा था। पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह स्कूल की दीवार और अगले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल की दीवार तोड़ वह अंदर आ गई। मलबे और धूल के गुबार के बीच बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त स्कूल में करीब 100 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बिल्डिंग का अगला हिस्सा ढह जाने के कारण बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और स्कूल के पीछे का दरवाजा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षित बाहर निकलते ही बच्चों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 26, 2026 14:18:220
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 26, 2026 14:18:000
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 26, 2026 14:17:400
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 26, 2026 14:16:470
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 26, 2026 14:16:150
Report
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 26, 2026 14:15:320
Report
मेउड़ी सोहलिया निवासी दिलीप भार्गव पुत्र नरेश की गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
109
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 26, 2026 14:08:230
Report