Back
देपालपुर के 24 अवतार मंदिर में नववर्ष: श्रद्धा-आस्था का विशाल सैलाब
YSYatnesh Sen
Jan 02, 2026 03:46:40
Indore, Madhya Pradesh
नए वर्ष की शुरुआत आस्था, भक्ति और सेवा भाव के साथ हुई मध्यप्रदेश इंदौर के देपालपुर में स्थित विश्व विख्यात 24 अवतार मंदिर में जहां सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भजन–कीर्तन, नृत्य और जयकारों के बीच भक्तों ने नए साल का स्वागत किया। नववर्ष के चलते इंदौर के देपालपुर स्थित देश के पांचवे धाम कहे जाने वाला 24 अवतार मंदिर आस्था के महासागर में तब्दील नजर आया। कल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं, जहां भजन–कीर्तन करते हुए, नाचते–गाते हुए भक्तों ने अपने दिन की शुरुआत की। यह मंदिर इसलिए भी विशेष है क्योंकि यहाँ भगवान विष्णु की सपरिवार भव्य प्रतिमा विराजित है, साथ ही भगवान विष्णु के 24 अवतारों के 24 अलग-अलग भव्य मंदिर हैं जो पूरे विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलती। इसी कारण इसे श्रद्धालु विश्व का पांचवां धाम भी मानते हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धा और स्थापत्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां नवदुर्गा के 9 मंदिर और भगवान शिव के 11 रुद्र मंदिरों का संगमरमर से भव्य निर्माण कार्य तेजी से जारी है। वहीं 24 अवतार मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद युवा पीढ़ी भी बड़ी संख्या में यहां दर्शन के लिए पहुंच रही है। वहीं मंदिर ट्रस्ट सचिव ने भी अपने जन्मदिन को एक अलग ही रूप दिया। फिजूल खर्च से बचते हुए हार, केक और मिठाइयों पर होने वाली राशि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए QR कोड के माध्यम से दान करने की अपील की जिसका सकारात्मक संदेश गया। सेवा, समर्पण और सामाजिक संदेश का यह उदाहरण भक्तों के लिए प्रेरणा बन गया वहीं आस्था, सेवा और संस्कृति का यह संगम देपालपुर के 24 अवतार मंदिर को न सिर्फ एक धार्मिक स्थल, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्थल भी बना रहा है। नववर्ष की यह शुरुआत निश्चित ही श्रद्धा और सकारात्मकता का संदेश देती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SMSATISH MOHITE
FollowJan 02, 2026 05:32:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 02, 2026 05:31:540
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 02, 2026 05:31:260
Report
KJKunal Jamdade
FollowJan 02, 2026 05:31:040
Report
0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowJan 02, 2026 05:30:380
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 02, 2026 05:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 02, 2026 05:20:000
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 02, 2026 05:19:310
Report