461331
हरदा में युवक को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा, पुलिस मुख्यालय और आईजी से शिकायत
Harda, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के हरदा में एक युवक को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 9 अप्रैल को मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया था। अब इस मामले की उचित स्तर पर जांच की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय और आईजी से शिकायत की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा में निजी बस-ट्रक भिड़ंत, छह घायल
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बडा हादसा टला.. निजी बस व ट्रक में भिड़न परिचालक सहित आधा दर्जन लोगों को आई चोटें सैंथल पुलिया के पास हुआ हादसा ट्रक जयपुर की ओर से आ रहा था शहर में भरतपुर की ओर से आ रही निजि बस टकराई सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल में दौसा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर ट्रक और निजी बस की भिड़ंत हो गई हादसे में बस में सवार परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया हालांकि सभी के हल्की चोंट आई बताया जा रहा है ट्रक शहर में आ रहा था इस दौरान हाइवे पर तेज रफ्तार निजी बस आ गई और हादसा हो गया हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से दूर करवा कर यातायात सुचारू करवाया0
0
Report
बेगूसराय में अचानक ठंड बढ़ी, कोहरे से विजिबिलिटी घटने लगी
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से ठंड में अचानक बढ़ोतरी होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में पूरा शहर लिपटा नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और गर्म चाय का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यह तस्वीरें बेगूसराय की हैं, जहां अचानक बढ़ी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सुबह होते ही घना कोहरा छा जा रहा है, जिसके कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह दिन में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मोटरसाइकिल से लेकर अन्य बड़े वाहन चालक भी अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं सड़कों पर चलने वाले लोगों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और शाम के समय गर्म चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से अचानक ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर काफी ज्यादा महसूस हो रहा है। लोगों का कहना है कि शुरुआती ठंड में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाना बेहद जरूरी है। फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ठंड का असर कितना बढ़ता है।0
0
Report
रांची में अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, डोनाली बंदूक बरामद
Ranchi, Jharkhand:अवैध हथियारों का शौक और हथियारों के साथ रीलबाजी करना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। राजधानी रांची में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के विक्रांत चौक स्थित होटल अलबेला बिरयानी के संचालक के परिवार पर हथियार तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान हथियारों से भरे दो बैग और एक डोनाली बंदूक फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक डोनाली बंदूक बरामद की है, जबकि हथियारों से भरे दो बैग लेकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान खिड़की से हथियारों से भरे दो बैग और एक डोनाली बंदूक नीचे फेंकी गई। पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के नीचे से डोनाली बंदूक बरामद कर ली। वहीं, दो बैग लेकर आरोपी बुलेट बाइक से फरार हो गए। इस मामले में फैज अली, साजन समेत छह लोगों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों से भरे बैग की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
शामली के कैड़ी गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग .... घर मे आग जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आने से घर में मौजूद एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते मकान में आग फैल गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने और घर में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बेटियों को बचाया नहीं जा सका, घटना की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। जिस घर में कुछ देर पहले तक खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। एक ही परिवार की मां और दो मासूम बेटियों की असमय मौत से पूरे कैड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा बेहद दुखद है और इसकी खबर से हर कोई गमगीन है। फिलहाल गैस सिलेंडर फटने के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
युवती से शारीरिक शोषण के आरोपी मेहराब खान गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Darogapara, Chhattisgarh:शादी का भरोसा दिलाकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 93 हजार रुपये लेने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में 22 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर में पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी। आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अपनी जरूरत बताकर करीब 93 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब युवती ने रकम वापस मांगी तो आरोपी शादी से मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में बीएनएस की धारा 69 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी मारपीट के मामले में जेल में बंद है। 17 नवंबर को जमानत पर जेल से बाहर आते ही महिला थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे जेलपारा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेहराब खान उर्फ मेहराब हसन (22 वर्ष), निवासी जूटमिल, को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
बक्सर में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, कोहरे से यातायात प्रभावित
Buxar, Bihar:बक्सर में लगातार तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठंड के साथ ही जिले में घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह के समय कोहरे का असर इतना अधिक देखने को मिला कि दिन के 8 बजे तक कुछ दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर धीरे-धीरे सफर करते नजर आए। वहीं, ठंड और कोहरे के कारण आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बक्सर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।0
0
Report
Advertisement
चंदवा में अवैध कोयला उत्खनन पर छापामार, चार सुरंगों का खुलासा
Latehar, Jharkhand:चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार अवैध सुरंगों का खुलासा किया। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन से चारों सुरंगों के मुहानों को मिट्टी से भरवाते हुए बंद करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सिकनी के आसपास कुछ स्थानों पर जमीन के भीतर सुरंग बनाकर रैट होल माइनिंग के जरिए अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जिला खनन विभाग और चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध सुरंग बनाकर कोयला निकासी किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद टीम ने बिना देर किए जेसीबी की मदद से सभी चारों सुरंगों की डोजरिंग कर उनके प्रवेश द्वार बंद करा दिए। अवैध खनन के मामले को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखें और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजें। जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त के निर्देशानुसार विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चला रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरंग बनाकर कोयला निकालना बेहद खतरनाक है। ऐसी खदानों में मीथेन सहित जहरीली गैसों का रिसाव, अचानक पानी भरने और सुरंग धंसने का खतरा बना रहता है। खासकर मानसून के दौरान चाल धंसने से बड़े हादसे हो सकते हैं और लोगों की जान भी जा सकती है。0
0
Report
25 नवंबर से बीसलपुर बांध की नहरें खुलेंगी, किसान चिंतित
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक 25 नवंबर से बीसलपुर बांध की नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, लेकिन खस्ताहाल नहरें बढ़ा सकती हैं किसानों की परेशानी बीसलपुर बांध की नहरों में आगामी 25 नवंबर से पानी छोड़े जाने की तैयारी है, लेकिन नहरों की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। पिछले एक-दो वर्षों से नहरों की समुचित साफ-सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण नहरों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। ऐसे में पानी छोड़ने से पहले नहरों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध की दायीं मुख्य नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। नहरों में लगी टाइलें उखड़ चुकी हैं, वहीं जगह-जगह कूड़ा-करकट, घास-फूस और विलायती बबूल उगने से नहरें अटी पड़ी हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहरों में पानी के सुचारू प्रवाह को लेकर भी आशंका बनी हुई है। यदि पानी छोड़ने से पहले नहरों की सफाई और मरम्मत नहीं करवाई गई तो पानी का प्रवाह प्रभावित होने के साथ कई स्थानों पर नहरों के ओवरफ्लो होने की आशंका भी है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो सकती है, बल्कि किसानों के खेतों तक समय पर पानी पहुंचने में भी परेशानी आ सकती है।0
0
Report
कानपुर में दुष्कर्म: आरोपी आसिफ उर्फ असीम जेल में, गर्भपात और गहने चोरी के आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप आरोपी आसिफ उर्फ असीम पर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप युवती का जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप पीड़िता के गहने चोरी कर फरार हुआ आरोपी आरोपी आसिफ उर्फ असीम पहले भी गैंगरेप के मामले में जा चुका है जेल वर्ष 2019 में स्वरूप नगर थाने में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में हुई थी गिरफ्तारी जमानत पर बाहर आने के बाद दूसरी महिला को बनाया निशाना नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
बोकारो के कथारा-गोमिया सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा-गोमिया मुख्य सड़क पर सागर होटल के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में झिरकी बस्ती के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमित रविदास, भरत रविदास और सोनू रविदास के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें केएम मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमित रविदास की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बीते देर शाम हुई घटना।0
0
Report
उनीयारा में निर्देशों की अनदेखी: हुकमपुरा रोड पर कचरा-मृत जानवर, ग्रामीण परेशान
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा उपखण्ड अधिकारी सुमन गुर्जर के दिशा निर्देशों का एक महिना गुजरने पर भी नहीं हुआ पालन, उनियारा उपखण्ड अधिकारी ने विकास अधिकारी को हुकमपुरा रोड पर कचरा तथा मृत जानवरों को नहीं डालने हेतु दिए थे दिशा निर्देश, लेकिन ध्यान नहीं देने से आज भी हुकमपुरा रोड पर डाला जा रहा है कचरा और मृत जानवर, जिसके कारण ग्रामीणों को हो रही है काफी परेशानी, लेकिन इतना सभी कुछ होने के बाद भी पंचायतराज के अधिकारी नहीं आ रहे है गंभीर,0
0
Report
त्योहार के बाद Jagdalpur में खाद्य सुरक्षा जांच तेज, अवैध साफ-सफाई पर कार्रवाई
Jagdalpur, Chhattisgarh:त्योहारी सीजन के बाद अब खाद्य विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है, प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत जगदलपुर में खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, धरमपुरा स्थित कैलाश स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी मिलने पर दुकान को आगामी आदेश तक बंद कराया गया, वहीं दो खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए, चित्रकोट रोड स्थित एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट में एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट नष्ट कराए गए, इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला कार्यालय परिसर स्थित गंगोत्री भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री के लिए नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर 21 नवंबर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, गांवों, कस्बों एवं सरकारी कार्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कर आमजन को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित करने के साथ ही मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया।0
0
Report
जसपुर के अस्पताल में मरीजों की भीड़, डॉक्टरों की कमी से संकट
Jaspur, Uttarakhand:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में मरीजो की भरमार डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा अस्पताल जनपद उधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में इन दिनों मरीजो का तांता लगा हुआ है और वायरल फीवर , अस्थमा ओर सांस से संबंधी व मौसम के बदलाब के कारण मरीजों की भरमार है और दूसरी तरफ डॉक्टरों की कमी होने के बाद भी मरीजो का उपचार किया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में काफी मरीजो की संख्या बढ़ी हुई है जिसमे विभिन्न प्रकार के मरीज है जैसे वायरल फीवर के अस्थमा या सांस सबंधी मरीज काफी बड़े है मरीजो की संख्या बढ़ी हुई है उस हिसाब से ज्यादा ओपीडी की जा रही है उन्होंने जनता से अपील की है इस मौसम में पानी साफ करके पिये ओर किसी को अगर वायरल हो रहा है उसे आइसुलेट करे जिससे परिवार में दुसरो को ना हो ओर जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्पेसलिस्ट डॉक्टरों की कमी है और वच्चो के विशेषज्ञ की कमी काफी सालों से निरंतर बनी हुई है नाक , कान गले के सर्जन है उनकी कमी बनी हुई है उनके लिए समय समय पर प्रयास किया गया था जिसमे सीएमओ साहब ने सहमति जताई है और जल्द ही आदेश भी हो जाएंगे और जल्द ही डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी0
0
Report
जीत के जश्न के बीच प्रतापगढ़ में सरपंच-वार्ड पंचों के जुलूस में विवाद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव में जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताने निकले नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के जुलूस के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अचनेरा से नवनिर्वाचित सरपंच नर्बदा बाई और वार्ड पंच जीत के बाद सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे। इस दौरान अचनेरा, बरखेड़ी, सेमलखेड़ा, खेड़ी माताजी और कचनारा पड़ाव सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। लेकिन कचनारा पड़ाव पहुंचते ही जीत की खुशी के बीच माहौल गरमा गया। यहां कुछ लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के वाहनों को रोक दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। घटना की सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने मौके पर मौजूद डीजे संचालक को समझाइश देकर रवाना किया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। खास बात यह है कि पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।0
0
Report
Advertisement
