icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
473001
RANDHIR CHANDELRANDHIR CHANDELFollow24 Sept 2024, 09:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपेंद्र हुड्डा: हरियाणा को फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए, आरएसएस से चिट्ठी नहीं मिली

Faridabad, Haryana:हरियाणा को फुल टाइम मुख्यमंत्री चाहिए ना कि विजिटिंग मुख्यमंत्री है आरएसएस के दफ्तर से मुख्यमंत्री पद की चिठ्ठी नहीं निकली है अभी तक यह कहना है कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का दरअसल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज फरीदाबाद पहुंचे थे जहां पर उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड़ने कहा कि हरियाणा में चोरी की सरकार बनी है इसका खुलासा इन्हीं के लोगों ने किया है जिसमें इलेक्शन कमीशन के अधिकारी की मिली भगत से हरियाणा में भाजपा ने सरकार बनाई है इसको लेकर 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और उसके स्थिति की मांग की जाएगी जैसे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा वैसे ही ज्ञानेश कुमार को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद वही फरीदाबाद के सेक्टर 8 सही गांव में 3 साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने के मामले को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस प्रदेश का हाल बुरा है खुद मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि मेरे कहने से तो किसी चपरासी का ट्रांसफर भी नहीं होता ऐसे में सेक्टर 8 के बोरवेल के हादसे में किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है तो ऐसे में तो मुख्यमंत्री से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद वही दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कहां की प्रदेश के कानून के डोर हरियाणा के मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं बल्कि दिल्ली में बैठे केंद्र में मंत्री और पूर्व के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ में है हरियाणा के मुख्यमंत्री तो एक तरीके से विजिटिंग मुख्यमंत्री हैं उन्हें तो जब बुलाया जाता है जब कहीं उन्हें विजिट करना हो, ऐसे में हरियाणा को जरूरत है फुल टाइम मुख्यमंत्री की मुझे तो ऐसा लगता है की शायद आरएसएस के दफ्तर से अभी उनके मुख्यमंत्री पद की चिट्टी नहीं निकली है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने को लेकर दीपेंद्र हटाने कहा कि संगठन सर्जन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला अध्यक्ष हो या ब्लॉक अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा रही है जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत किया जाएगा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में नशा सिर्फ एक फोन पर होम डिलीवरी तक होना शुरू हो चुका है यह हालत हो चुके हैं हरियाणा की प्रदेश की जनता परेशान है हरियाणा के मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं है अगर उन्हें पंजाब से फुर्सत मिले तो हरियाणा की तरफ ध्यान दें साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने देश के गृहमंत्री पर भी निशाना चाहत हुए कहा कि वह 20 29 तक पंजाब में नशा खत्म करने का दावा कर रहे हैं जब तक इनके पंजाब और हरियाणा के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव भी हो जाएंगे, न जाने कहां से ऐसी तारीख लाते हैं भाजपा वाले। बाइट दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस सांसद
0
0
Report
Advertisement

भोपाल के बोले बिप्लब देव: जनता के लिए सत्ता में, नेहरू परिवार पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बिप्लब कुमार देव का बयान हम दो दिवसीय प्रवास पर आय पहले दिन कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए संघठन के विषय में चर्चा हुई अलग अलग लोगो से व्यक्तिगत चर्चा हुई आज भी संगठनात्मक बैठक हुई है जो भी चर्चा हुई है उससे संगठन सरकारी व्यवस्था और आम जानता को लाभ मिलेगा हम सभी लोगो एक साथ मिलकर काम करेंगे सत्ता के लिए बीजेपी सत्ता में नहीं आती हम जानता के लिए पंक्ति के आख़िरी व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए सत्ता में आते है हम गाँव और बूथ तक काम करेंगे बेहतर करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है बीजेपी में लोकतंत्र है यहाँ सबको बोलने का अधिकार है शालीनता बीजेपी का सबसे बड़ा उपहार है उसे हम सबको अपनाना चाहिए बीजेपी में बड़ा छोटा नेता नहीं होता सब एक जैसे होते है कोर कमेटी को विस्तृत किया जाएगा बड़ा परिवार होता है वहां डिफ़्रेंसेज़ होते है मगर वह सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं आना चाहिए राहुल गांधी कहीं भी जा सकते है उन्हें जहाँ जाना चाहिए वहाँ नहीं जाते इस देश की सारी समस्या नेहरू परिवार के कारण ही हुआ है क्योंकि वह इतने लंबे समय तक सत्ता में रहे
0
0
Report
Advertisement

अमरपुर के राजस्व अमीनों ने लंबित मांगों के विरोध में काला बिल्ला लगाया

Banka, Bihar:राजस्व अमीनों ने लगाया काला बिल्ला, लंबित मांगों को लेकर जताया विरोध अमरपुर में राजस्व अमीनों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। अमीन संघ की ओर से सरकार और विभाग के समक्ष अमीन संवर्ग नियमावली में सुधार, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, यात्रा भत्ता, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति से राहत सहित कई मांगें रखी गई हैं। संघ का कहना है कि मांगों पर लंबे समय से आश्वासन मिल रहा है, लेकिन ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में एक और तीन अक्टूबर को काला बिल्ला, पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना और छह अक्टूबर से मांगें नहीं माने जाने पर सामूहिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। अमरपुर में अमीन मधुलता और रिया कुमारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करती नजर आईं।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में सिख संगत का रोष प्रदर्शन, बंदी सिखों की रिहाई की माँग

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी की सिख संगत ने वीरवार को रोष प्रदर्शन कर देश की अलग अलग जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके बन्दी सिखों की रिहाई की अपील की। सिख संगत कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में एकत्रित हुई और यहां से अलग अलग साधनों से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक सतनाम वाहेगुरु का सिमरन किया। संगत ने पहले जिला के डीसी को ज्ञापन देने की मांग की लेकिन डीसी के किसी मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम अश्विनी कुमार को ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वरा मैनेजमेंट कमेटी के मैंबर मेजर सिंह और गुरनाम सिंह लाडी डबरी ने कहा कि बन्दी सिख अपनी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, बावजूद इसके सरकार उन्हें रिहा नहीं कर रही। सिख संगत की मांग है कि बन्दी सिखों को रिहा किया जाए। रोष व्यक्त करते हुए हरकीरत सिंह ने कहा कि जगतार सिंह हवारा की माता बहुत बीमार है और उनसे मिलने के लिए जगतार सिंह हवारा को पैरोल भी नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि बन्दी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके और वे 30-30 साल से जेलों में बंद है। सरकार को सिख कौम को इस मांग को पूरा करना चाहिए। हरियाणा के सीएम नायब सैनी अब तक सिख कौम के लिए बहुत काम कर चुके है और सिख संगत को पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि 11 सिंतबर को सिख संगत ने धर्मनगरी में इस धरने का आगाज किया था और हर दिन शाम 4 से 5 बजे तक संगत मीरी पीरी चौंक पर धरना दे कर अपना रोष प्रदर्शन कर रही थी।
0
0
Report

सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियुक्त गिरफ्तार: 2 क्विंटल गांजा बरामद

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा 195 पैकेटों में प्लास्टिक टेप से पैक कर महिन्द्रा XUV वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन के साथ दो मोबाइल फोन और दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महोबा जा रहे थे और चेकिंग से बचने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे। पूरा मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-रनटोला मार्ग का है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिन्द्रा XUV पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट मिले। जांच करने पर इन पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल महिन्द्रा XUV, दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार और महिपाल पाल के रूप में हुई है। दोनों महोबा जनपद के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था। इसके बदले उन्हें 20-20 हजार रुपये प्रति चक्कर देने की बात कही गई थी। आरोपियों के अनुसार इससे पहले भी वह एक-दो बार गांजा पहुंचा चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 हजार रुपये बताई गई है। वहीं पुलिस ने वाहन समेत पूरी बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई है। मामले में पिपरी थाने पर एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब पुलिस की जांच गांजा तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ओडिशा से गांजा मंगाकर महोबा और दूसरे इलाकों तक पहुंचाने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। Byte: अभिषेक वर्मा — पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र Wkt: अरविन्द दुबे
0
0
Report
Advertisement

ANTF ने 25 हजार इनामी तस्कर कमलेश विश्नोई गिरफ्तार; ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन मदोत्पल में ANTF की बड़ी कामयाबी 25 हजार का इनामी फरार तस्कर कमलेश गिरफ्तार, कर्नाटक से गुजरात और फिर दिल्ली भागने की थी तैयारी ANTF ने 1 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमलेश विश्नोई को दबोचा जालोर पुलिस ने NDPS के तीन मामलों में घोषित किया था इनाम आरोपी पर स्मैक और MD की तस्करी-सप्लाई के आरोप कर्नाटक में छिपे होने की सूचना पर ANTF ने बिछाया जाल टीम ने लातूर में रहकर कर्नाटक पहुंचने की खबर आरोपी तक पहुंचाई पुलिस के कर्नाटक पहुंचने की खबर मिलते ही आरोपी ठिकाना छोड़कर गुजरात पहुंचा गुजरात से दोस्त की कार में दिल्ली जाते समय ANTF ने पीछा कर पकड़ा आरोपी गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में लगातार ठिकाने बदल रहा था मजदूरी से शुरू हुआ सफर, जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे के कारोबार में उतरा जेल जाने के बाद भी नहीं छोड़ा नशे की तस्करी का कारोबार
0
0
Report

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का गया की घटना पर बयान, सम्राट सरकार पर साधा निशाना...

Rajiv RamRajiv RamFollow3m ago
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट।नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव का गया की घटना पर बयान! ऐ, छोड़ो…. ऐ, छोड़ो…लड़की चिल्ला रही है लेकिन सता संरक्षित गुंडे पीछे पड़े है। गया जिले में फिर एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी कर वीडियो वायरल किया गया है। सम्राट चौधरी ऐसी घटनाएं करवाकर क्या चुनावों में ही बिहार घूम बिहार को ही धूमिल करने वाले प्रधानमंत्री के भाषण का कंटेंट तैयार करवा रहे है?? अपराधियों की ‘जाति खोजो विशेषज्ञ’ श्री भगवान कुशवाहा, जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी ने एक ही प्रवृति की ऐसी दर्जनों घटनाओं में केवल एक ही घटना के एक ही दोषी के साथ कथित हाफ कारवाई करवाकर उसे जातीय रंग दिया लेकिन जैसे ही शेष सभी घटनाओं के समस्त 99.99% आरोपी इनके स्वयं की जाति अथवा अनुकूल सामाजिक समीकरण के निकले तो कोई एनकाउंटर नहीं, किसी की जाति सार्वजनिक नहीं और कोई खबर नहीं बनने दी। ऐसे निर्लज्ज लोगों ने ईश्वर और सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान कर श्रद्धापूर्वक “बिना भय-पक्षपात और राग-द्वैष के कर्तव्यों का निर्वहन” करने की शपथ ली है लेकिन ये अपनी ही शपथ भूल, संवैधानिक दायित्वों की धज्जियां उड़ा रहे है। इन लोगों ने बेशर्मी को ही अपना श्रृंगार समझ लिया है।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के सिंचाई विभाग में एंटी करप्शन ने 6 हजार रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ ब्रेकिंग सिंचाई विभाग वरिष्ठ सहायक जीएफ चतुर्थ श्रेणी आशीष माथुर को एंटी करप्शन की टीम ने 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी भूप Singh से 3 लाख रुपए जीपीएफ निकालने के एवज में लिए गए 6 हजार रुपए, रिटायर्ड कर्मचारी भूप Singh की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने सिंचाई विभाग में पहुंच कर बाबू को रंगे हाथ पकड़ा, एंटी करप्शन थाना इंचार्ज अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में टीम के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके सिंचाई विभाग कार्यालय का मामला,
0
0
Report

डोमनपुरा हादसे पर अजय राय ने मुआवजे व केबल सुरक्षा की मांग की

Mau, Uttar Pradesh:मऊ, उत्तर प्रदेश: जिले के डोमनपुरा इस्लामाबाद इलाके में टेंट लगाते समय हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ितों के आवास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यूपी बिजली विभाग के मंत्री एके शर्मा जी भी यहीं के हैं। उनके क्षेत्र में इतना बड़ा हादसा हो गया। तीन बुनकर समाज के लोगों की मृत्यु हो गई। उनके घर से खुले बिजली के तार गुज़र रहे हैं। बिजली मंत्री अपने क्षेत्र की व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे हैं तो पूरे प्रदेश की क्या ही सुधारेंगे? इन लोगों की मांग हैं कि केबल डलवाई जाए। यहां फिर लोग मरेंगे तो एके शर्मा यहां आकर केवल खानापूर्ति करेंगे। 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता क्या है? आप हाथी के मुंह में ज़ीरा डाल रहे हो। यहां आकर दिखावा कर रहे हो। मदद करनी है तो परिवार को 50-50 लाख रुपये दीजिए, नौकरी दीजिए, केबल डलवाएं। दोषियों पर कार्रवाई की जाए..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top