Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dindori481880

स्कूल नहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते बच्चे; आंगनबाड़ी कर्मी ने पढ़ाई कराई

SMSandeep Mishra
Oct 10, 2025 03:15:42
Dindori, Madhya Pradesh
डिंडोरी के दियाबार गाँव में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की अनुपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पढ़ाते नजर आईं। दरअसल इस गाँव का स्कूल भवन जर्जर होने की वजह से स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित किया जा रहा था। स्कूल में पहली से पाँचवी तक कक्षा में पढ़ने बाले बच्चों के लिए एक ही शिक्षिका पदस्थ है लेकिन जब शिक्षिका स्कूल नहीं आती तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही न सिर्फ बच्चों को सम्भालती बल्कि उन्हें बाकायदा शिक्षा भी देती।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SJSantosh Jaiswal
Oct 10, 2025 10:03:01
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - चंद्रप्रभा और गड़ई नदी के बाढ़ ने जिले में मचाई बड़े पैमाने पर तबाही - बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभावित किसानों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार - बाढ़ प्रभाव किसानों ने डीएम को सौप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन - एक महीने में तीसरी बार आई बाढ़ से तैयार धान की हजारों एकड़ फसल बर्बाद - मिर्जापुर जनपद से गड़ई और चंद्रप्रभा नदी में पानी छोड़े जाने से हुई तबाही - पीडीडीयू नगर तहसील और सदर तहसील में बड़े पैमाने पर दोनों नदियों ने मचाई तबाही - प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और जनपद को विशेष पैकेज देने की सीएम से किसानों ने लगाई गुहार - गड़ई और चंद्रप्रभा नदी की सफाई और तटबंधों के मरम्मत की किसानों ने की मांग - 2 महीने में गंगा, चंद्रप्रभा और गड़ई नदी के बा floods से जिले में हजारों किसान हुए प्रभावित. Byte : राणा प्रताप सिंह, अध्यक्ष, किसान मोर्चा, काशी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश.
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 10, 2025 10:02:47
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - चंद्रप्रभा और गड़ई नदी के बाढ़ ने जिले में मचाई बड़े पैमाने पर तबाही - बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभावित किसानों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार - बाढ़ प्रभाव किसानों ने डीएम को सौप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन - एक महीने में तीसरी बार आई बाढ़ से तैयार धान की हजारों एकड़ फसल बर्बाद - Mिर्जापुर जनपद से गड़ई और चंद्रप्रभा नदी में पानी छोड़े जाने से हुई तबाही - पीडीडीयू नगर तहसील और सदर तहसील में बड़े पैमाने पर दोनों नदियों ने मचाई तबाही - प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और जनपद को विशेष पैकेज देने की सीएम से किसानों ने लगाई गुहार - गड़ई और चंद्रप्रभा नदी की सफाई और तटबंधों के मरम्मत की किसानों ने की मांग - 2 महीने में गंगा, चंद्रप्रभा और गड़ई नदी के बाढ़ से जिले में हजारों किसान हुए प्रभावित.
0
comment0
Report
Oct 10, 2025 10:02:45
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 10, 2025 10:02:29
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Oct 10, 2025 10:02:18
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा जिले में मामूली विवाद के चलते दबँगों का कहर एक परिवार पर टूट पड़ा । लाठी-डंडों से लैस होकर आए दवंगो ने जमकर तांडव मचाया । जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । इस मारपीट में दंपति सहित छह लोग घायल हो गए हैं जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना की बजह मामूली विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है । यह वायरल वीडियो खन्ना थाना क्षेत्र के गयोढ़ी गांव के बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में लाठी डंडों से दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर के अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त था तभी अचानक पहुँचे दबंगों ने धावा बोल दिया और जमकर तांडव मचाया , हमले से दंपति समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है । मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मिट्टी को लेकर मामूली विवाद हुआ था और उसी बात को लेकर नाराज दबंगों ने आज पूरे परिवार को बेरहमी पीटकर लहूलुहान कर दिया। दबँगों के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 10, 2025 10:02:06
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद जिले में जी मीडिया से SP ममता गुप्ता ने खास बातचीत के दौरान बताया कि जिले के crime आंकड़ों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला अपराध, इनामी बदमाश, साइबर ठग, चोरी समेत ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के बारे में जानकारी साझा की गई। करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी जैसे जिलों में अपनी कड़ी भूमिका के लिए जानी जाने वाली ममता गुप्ता ने राजसमंद में ज्वाइन करने के बाद कई वारदातों का खुलासा किया। रात्री गश्त को बढ़ाने से चोरी व नकबजनी जैसी घटनाओं में कमी आई है। भीम, कुंवारिया, नाथद्वारा में बड़ी चोरियों के खुलासे कर चोरों को दबोचा जा चुका है। 2024-2025 में महिला अपराधों में 10% कमी आयी है। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए एक माह में 50 से अधिक ठग Detained किया गया है। महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस कैंप विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे बेटियां सुरक्षित और सशक्त बन सकें। राजसमंद पुलिस ने अब तक लगभग 60 हजार से अधिक महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया है। दो माह में SP के तौर पर ज्वाइन करने के बाद 11 से अधिक इनामी बदमाशों को दबोचा गया है। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत अपराधियों की धरपकड़ जारी है। राजसमंद पुलिस अपराधमुक्त जिले की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। इस खबर में SP ममता गुप्ता ने कहा कि अपराध को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 10, 2025 10:01:50
0
comment0
Report
LJLakhani Jaydeep
Oct 10, 2025 10:01:35
Dwarka, Gujarat:વીઓ 01:- દેવભૂમિ દ્વારકા પોલીસે ઓખા મণ্ডળ અને મીઠાપુર સેક્ટરનો વિશાળ poka-કોચ જેવા વિસ્તારોમાં સક્રિય થયેલી ''મહાકાલ ગેંગ'' વિરુદ્ધ ગુજરાત કંટ્રોલ ઓફ ટેરોરીઝમ એન્ડ ઓર્ગેનાઇઝ્ડ ક્રાઇમ એક્ટ (ગુજસિટોક) હેઠળ કડક કાર્યવાહી હાથ ધરી છે. ગેંગના મુખ્ય સૂત્રધારીઓ સહીત કુલ સાત આરોપીઓની ધરપકડ કરીને તેમને ૧૪ ઓક્ટોબર, ૨૦૨૫ સુધીના પોલીસ કસ્ટડી રિમાન્ડ પર લેવામાં આવ્યા છે. વીઓ 02 :- પોલીસના જણાવ્યા અનુસાર, અગાઉ સક્રિય ''બિચ્છુ ગેંગ'' વિરુદ્ધ કાર્યવાહી બાદ કિશનભા ભાવુભા માણેક (જો ઠાણી) અને મેહુલભાઈ ઉર્ફે ભુરો કમલેશભાઈ પરમારની સિન્ડિકેટ હેઠળ આ નવી ''મહાકાલ ગેંગ'' કાર્યરત થઈ હતી. વીઓ 03 :- આ ગેંગ પર અપહરણ, ખંડણી વસૂલવી, ઊંચા વ્યાજે નાણાંની ઉઘરાણી માટે ધمકીઓ આફરીને પ્રોહિબિશન જેવી અસामાજિક પ્રવૃત્તિઓ ચલાવીને મીઠાપુર વિસ્તારમાં ભયનો માહોલ ઊભો કરવાનો આરોપ છે. તાજેતરમાં, ગેંગના સભ્યોએ એક અનુસૂચિત જાતિની મહિલા અને તેના પરિવારજનોને જાતિવાચક શબ્દો આપી તેમની જાનથી મારી નાખવાની ધમકી આપી હોવાની બે અલગ-અલગ ગંભીર ઘટનાઓ પણ નોંધાઈ છે. વીઓ 04 :- પ્રાથમિક તપાસમાં આ ટોળકી એક સંગઠિત ગુનાહિત સિન્ડિકેટ (Organised Crime Syndicate) સંચાલિત કરી રહી હોવાનું અને સતત ગુનાહિત પ્રવૃત્તિઓ દ્વારા વિસ્તારમાં પોતાનું વર્ચસ્વ જમાવવાનો પ્રયાસ કરી રહ્યું હોવાનું જણાયું હતું. લોકો આ ગેંગના ડરના કારણે ફરિયાદ કરવાથી ડરતા હતા. આ સંગઠિત ગુનાખોરીને આંકુશમાં લેવા માટે, દેવભૂમિ દ્વારકા પોલીસ દ્વારા ૦૭/૧૦/૨૦૨૫ના રોજ ગુજસિટોક આર્ટ સાથે આ ગેંગના સભ્યો વિરુદ્ધુલા ગુનો નોંધીને કાર્યવાહી શરૂ કરી છે. આરોપી કિશનભા ભાવુભા માણેક(જોધાણી) મેહુલભાઈ ઉર્ફે ભુરો કમલેશભાઈ પરમાર કૃણભા જેઠાભા કારા ઉમેશભા અજુભા مانેક કનૈયાભાઈ ઉર્ફે કાનો સામરાભાઈ હાથીયા એભાભા વીરાભા સુમણીયા દિપુભા વીરાભા સુમણીયા દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં ગુજસિટોક હેઠળ કાર્યવાહી થનાર આ ત્રીજી ગેંગ છે. આ કેસની વધુ તપાસ DYSP દ્વારકા વિભાગ દ્વારા કરવામાં આવી રહી હતી.
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 10, 2025 10:00:39
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बरेली में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनज़र गाजियाबाद पुलिस ने भी पूरी तैयारी के साथ मोर्चा संभाल लिया। शहर के संवेदनशील मुस्लिम बहुल इलाकों — कोतवाली, सिहानीगेट, लोनी और साहिबाबाद क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पुलिस ने ड्रोन कैमरों से इलाके की हर गतिविधि पर नजर रखी। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पहले ही पीस मीटिंग्स आयोजित कर स्थानीय उलेमाओं और समुदाय के लोगों से संवाद किया था। एसीपी सिटी रितेश त्रिपाठी ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि “गाजियाबाद में फिलहाल माहौल पूरी तरह शांत है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और ड्रोन से हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। हमने नमाज से पहले क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की थी और सभी ने शांति बनाए रखने का भरोसा दिया है।” सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस मुख्यालय से जुड़े अधिकारी लगातार अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाए। योगी सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करेगा तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होगी। पुलिस ने जुमे की नमाज के दौरान धारा 144 का सख्ती से पालन कराया और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाई गई।
0
comment0
Report
Oct 10, 2025 09:48:28
Manpur, Madhya Pradesh:नगर परिषद मानपुर के अस्थाई बस स्टैंड में देश के यशस्वी उद्योगपति स्व.रतन टाटा जी को भावुक पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित देने क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिसमें गोपिका गरबा ग्रुप के सदस्य पुष्पेंद्र द्विवेदी,राकेश राय,अशोक गुप्ता,राजेश सोनी,अनिरुद्ध गुप्ता,पवन मिश्रा,प्रकाश गुप्ता,सुनील गुप्ता,मनोज गुप्ता,शिवानंद गुप्ता,राम सुजान गुप्ता,अजय गुप्ता,डॉ.प्रदीप गुप्ता,जितेंद्र द्विवेदी,पप्पू त्रिपाठी,सतीश गुप्ता,अनिल गुप्ता,राजू मिश्रा,कुलदीप गुप्ता,अंकुश गुप्ता,नारायण सिंह,आशीष गुप्ता,अमित गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,नजर आप्टिकल के संचालक,दुर्गा शर्मा,किशन गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,पिंटू गुप्ता राजू गुप्ता,श्री राम गुप्ता,सेनानी ट्रेडर्स के संचालक गया पटेल सीताराम जी,नितेश गुप्ता,संदीप गुप्ता,दिलीप गुप्ता,अनुज गुप्ता एवं नगर के नागरिकगण व्यापारीगण आदि मौजूदथे
3
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 10, 2025 09:47:22
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद नगर परिषद की कार्यशैली इन दिनों चर्चाओं में, पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उड़ रहा मखौल, राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में लगे हैं कचरे के ढेर, इतना ही नहीं शहर के शौचालयों में भी गंदगी की देखी जा रही भरमार, दीपावली पर्व के सीजन में अब तक नहीं छेड़ा कोई भी सफाई अभियान, राजसमंद नगर परिषद कार्यालय के बाहर रोड पर बना मूत्रालय भी नहीं हो रहा साफ, राजसमंद में फैल रही मौसमी बीमारियों को देखने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी बेखबर, नगर परिषद द्वारा फॉगिंग मशीन को नाम के लिए निकाला जाता साल में एक बार बाहर, राजसमंद। राजसमंद से एक चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। बता दें कि नगर परिषद की लापरवाही का आलम ये है? कि शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हैं, जिनकी साफ-सफाई के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहाँ तक कि नगर परिषद कार्यालय के बाहर बना मूत्रालय तक गंदगी से अटा पड़ा है। दीपावली पर्व सीजन के दौरान भी अब तक कोई भी सफाई अभियान शुरू नहीं किया गया है। नतीजतन, शहर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। मच्छरों को नष्ट करने वाली फॉगिंग मशीन तो जैसे सिर्फ नाम की चीज बन कर रह गई है। पूरे साल में मुश्किल से एक बार इसका इस्तेमाल किया जाता है? वो भी सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए। अब सवाल ये उठता है? कि क्या राजसमंद नगर परिषद अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ चुकी है? और कब तक जनता इस गंदगी और बीमारी के माहौल में जीने को मजबूर रहेगी?, जिला, राजसमंद
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top