Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dewas455001

औद्योगिक क्षेत्र में लेड सिल्लियां चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Nov 08, 2024 03:35:53
Dewas, Madhya Pradesh

औद्योगिक थाना क्षेत्र में इंडस्ट्री से लेड की सिल्लियां चोरी करने के मामले में रोहित उर्फ काला और अभिषेक यादव, दोनों निवासी बावड़िया, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, ये आरोपी एक कबाड़ी मुबारिक शेख के माध्यम से लेड की सिल्लियां बेचते थे, जिसे भी आरोपी बनाया गया है। जांच में कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जो इनके साथ जुआ खेलते थे और वारदातों में शामिल थे। पुलिस ने अब तक 23 सिल्लियां जब्त की हैं और पूछताछ जारी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Nov 06, 2025 12:27:49
Noida, Uttar Pradesh:WEST CHAMPARAN (BIHAR): UP CM YOGI ADITYANATH ADDRESSES PUBLIC MEETING CM YOGI ADITYANATH - ये महागठबंधन, कांग्रेस और राजद के रूप में झूठ का पुलिंडा लेकर, झूठे वादे करने के लिए आपके बीच आया है। हम(NDA) पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बोलते हैं, वो करके दिखाते हैं। याद करें हमने कहा था कि माफियाओं की संपत्ति को जब्त कर लेंगे तो उत्तर प्रदेश में हम ऐसा कर चुके हैं आज बिहार में प्रथम चरण का चुनाव चल रहा है और चुनाव में बिहार की माताएं, बिहार का नौजवान, बिहार का अन्नदाता किसान झोंक कर NDA को वोट देने जा रहा है। 130 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं और रुझान बताते हैं कि 100 से ज्यादा सीटों पर NDA ही जीतने जा रही है। अन्य 122 सीटों पर आपने यही परिणाम दे दिया तो कांग्रेस, राजद और इनके सभी सहयोगी दलों जिसमें पेशेवर खानदानी माफिया हैं, उनकी जमानत जब्त होनी तय है
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 06, 2025 12:26:53
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: आज़म खां से मिलने पहुंचे सिबगतुल्लाह अंसारी विधायक मन्नू अंसारी भी साथ हैं मौजूद मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं सिबगतुल्लाह अंसारी लालबाग के निजी होटल में आज़म खां रुके हैं आज़म खां से दिग्गज मुलाकात करने पहुंच रहे पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र भी मुलाकात करने पहुंचे आज़म खान ने कहा,,,, बिहार जाने पर बोले ,, जंगल राज में वही लोग गए है जिनके पास जानवरो के लिए जंगलियों के लिए हथियार है मेरे आपस कोई सुरक्षा नही है ये तौहीन है कि हम किसी राज्य जो जंगलराज कहे, और रहने वालों को जंगली बताए, sir ओर क्या कहे कोई सुनने वाला नही है क्या हम मान्यताए इतनी खो चुके की संविधानिक संस्थाओं की सुप्रीम कोर्ट को बोलना पड़ा,,,कल भी ऐतराज़ नही था टाइमिंग का फर्क ठाय हमलोग वोट पढ़वाने और डलवाने को त्योहार की तरहः देखते है,,, हमारी टीम लगती है कोई मनमुटाव नही होता ये पता नही चलता था कि कब वोट बढ़ गया और कब कट गया , ,,,,,, राहुल गांधी पर सवाल करने पर बोले वो बड़े नेता है मैं क्या बोलू ,,,, ग्रहराज सिंह के बयान पर बोले,, पाकिस्तान नही ये बिहार पर जवाबा दिया आज़म खान ने वो मासूम है हम उनकी बात को सीरियस लेते ही नही किस किस बात का बुरा माने .
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 06, 2025 12:25:50
Keonjhar, Odisha:କାର୍ତ୍ତିକ ପୁର୍ଣିମା ରେ ବଳଦେବଜୀଉ ମନ୍ଦିର ରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ଙ୍କ ପ୍ରବଳ ଭିଡ ଦେଖିବାକୁ। ମିଳିଛି ଆଙ୍କର:ପବିତ୍ର କାର୍ତ୍ତିକ ପୂର୍ଣ୍ଣିମାରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଆରାଧ୍ୟ ଦେବତା ପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀବଳଦେବଜୀଉଙ୍କ ମନ୍ଦିରରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ପ୍ରବଳ ଭିଡ଼ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା । ପ୍ରତ୍ୟୁଷରୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁମାନେ ସ୍ନାନ ସାରି ନିକଟସ୍ଥ ଜଳାଶୟରେ ଡ଼ଙ୍ଗା ଭସାଇବା ପରେ, ପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀବଳଦେବଜୀଉଙ୍କର ଦର୍ଶନ କରିଛନ୍ତି । ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କର ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ମହିଳା ଏବଂ ପୁରୁଷ ଭକ୍ତଙ୍କ ପାଇଁ ଅଲଗା ଲାଇନ୍ ର ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଥିଲା । ପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ ପରେ, ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁମାନେ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ଆନନ୍ଦ ଉଠାଇବା ସହ, କିଛି ସ୍ଵେଛାସେବୀ ସଂଗଠନ ପକ୍ଷରୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କୁ ମାଗଣାରେ ପ୍ରସାଦ ବଣ୍ଟନ କରାଯାଇଥିଲା । ଧର୍ମମାସ କାର୍ତ୍ତିକ ମାସ ଶେଷରେ, କାର୍ତ୍ତିକ ପୂର୍ଣ୍ଣିମାରେ ଏବର୍ଷର ପହିଲି ଶୀତକୁ ଖାତିର ନକରି ସକାଳୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁମାନେ ପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀବଳଦେବଜୀଉଙ୍କ ଦର୍ଶନ କରି ପ୍ରଭୁଙ୍କ କୃପାଲାଭ କରିଛନ୍ତି । ବାଇଟ ୧-ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ । ବାଇଟ ୨-ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ । ବାଇଟ ୩-ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ । ବାଇଟ ୪-ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ । ବାଇଟ ୫- ଦେବଦର୍ଶନ ଦାଶ (ପହଣ୍ଡିଆ ସେବକ )
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 06, 2025 12:25:18
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में महापौर घटिया पैच वर्क पर नाराज हुईं। सड़क पर हुए पैचवर्क 24 घंटे के भीतर उखड़ गए। महापौर ने छेनी-हथौड़ी लेकर खुद सड़क के घटिया निर्माण की हकीकत दिखाते हुए कहा कि वह पीडब्ल्यूडी के अफसरों की शिकायत सीधे CM योगी से करेंगी। कानपुर में बारिश के बाद सड़के गड्ढ़ों में तब्दील हो गई थीं; गड्ढा मुक्ति अभियान के तहतPatchवर्क कराया गया था। जरीबचौकी चौराहा से डिप्टी पड़ाव तक पैचवर्क भी पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया था। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि चंद्रिका देवी रोड पर निकलते समय लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और उन्होंने अपने JE को कॉल करके अफसरों को बुलाने के निर्देश दिए। सड़क पर लगा मात्र 1 से 2 सेंटीमीटर का पैच मानक के अनुसार कम से कम 1 इंच होना चाहिए था, जिसे देखकर उन्होंने घटिया काम की कड़ी शिकायत की। उन्होंने कहा कि विभागों की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है और इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगी। मेयर ने खुद सड़क खोदकर मामले की सत्यता की जांच की कोशिश की और यह स्पष्ट हुआ कि गुणवत्ता बाधित है; सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिक्रिया से भ्रष्टाचार की आशंका भी उभरकर सामने आई। आगे उन्होंने कहा कि सड़क के खराब निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और IIIT से जांच कराई जाएगी।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Nov 06, 2025 12:24:16
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में 22 साल बाद शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण, 4 नवंबर से घर-घर हो रहा मतदाता सर्वे\n\nडीएम अविनाश कुमार बोले — “पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी”\n\nएसआईआर की कार्रवाई जिले के सभी ब्लॉक और बूथ स्तर पर पूरी निष्पक्षता से की जा रही है - डीएम\n\n4 नवंबर से BLO घर-घर सर्वे कर रहे हैं, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। 9 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होगी और 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी - डीएम\n\nडायरेक्टिव: जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं थे, उनकी पात्रता 12 दस्तावेजों के आधार पर तय होगी।\n\nअंतिम सूची के बाद भी मतदाता डीएम और राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष कर सकेंगे अपील - डीएम\n\nजिलाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और प्रत्येक योग्य व्यक्ति का नाम सही तरीके से दर्ज हो। नए मतदाता भी इसी पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना फॉर्म 6 भर कर जमा कर सकते हैं। सभी स्कूलों में विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया सुनिश्चित हो चुकी है और अगर स्कूल मार्ग से किसी प्रकार की बाधा हो, तो आवेदन समय से जमा कर बताए जाएं।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 06, 2025 12:23:58
Jaspur, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के रामनगर और हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जिस तेज़ी से विकास कार्यों की गंगा बही है, वह अभूतपूर्व है। यही कारण है कि आज हर राज्य की जनता भाजपा और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जता रही है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और हवाई सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता अब जंगलराज से मुक्ति पा चुकी है और अब सुशासन व विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें विकास का प्रतीक बन चुकी हैं, जिनकी गति और नीयत दोनों साफ हैं। देशभर के लोग आज विकास और सुशासन के लिए भाजपा की सरकारों पर भरोसा कर रहे हैं。 उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद लिए बैठे हैं, और यह तभी संभव है जब राज्य में एनडीए की सरकार बने। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में इस बार भी बड़े बहुमत से एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी。 उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “हम हर उत्तराखंडवासी की जरूरतों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के लिए स्वर्णिम दशक साबित होंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड अगले दशक में अभूतपूर्व विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह दशक ‘उत्तराखंड का दशक’ होगा। उन्होंने सभी राज्यवासियों से एकजुट होकर राज्य को समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड बनाने का आह्वान किया।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 06, 2025 12:23:32
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संभल सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमका कर रुपये की मांग करने वाले फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फर्जी सिपाही बनकर इलाके के लोगों से रुपये की मांग करने वाले फर्जी सिपाही से खिलौनेनुमा पिस्टल भी बरामद की है. आरोपी युवक खिलौना पिस्टल को होलस्टर में लगाकर घूमता था ताकि धौंस जमा सके. फर्जी सिपाही ने अपराधियों को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने के लिए कोतवाली के SO को फोन कर उन्हें छोड़ने की सिफारिश भी की. उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है. विष्णु यादव नामक आरोपित युवक ने बताया कि उसने बहजोई से पुलिस की रेडीमेड वर्दी खरीदी थी जिससे वह सिपाही बनकर लोगों को डराकर वसूली करता था.
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 06, 2025 12:23:04
Madhubani, Bihar:मधुबनी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के रहिका स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। मधुबनी में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान है, ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। मधुबनी के बिस्फी से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचौल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और मोदी-नीतिश सरकार के कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आया और अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो गया, मंदिर में भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं। ये 56 इंच के सीना वाले मोदी और अमित शाह ने कर दिखाया। उन्होंने राहुल गांधी की नैया डूब रही है, अब हरियाणा में आरोप लगा रहे हैं और बिहार में भी आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिस्फी के राजद प्रत्याशी पर मंदिर की जमीन हड़पने का आरोप भी लगाए। मुख्यमंत्री ने बिस्फी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर बचौल को भारी मतों से जिताने की अपील की।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Nov 06, 2025 12:22:50
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में मोंथा चक्रवात के कारण बेमौसम बारिश हुई इस बारिश से धान व उद्यानकी फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ इस नुकसान को लेकर कृषि विभाग ने सर्वे कराया है प्रारंभिक चरण में बड़ा खुलासा हुआ जिले के 648 गांव में लगी 53हजार357 एकड़ धान की फसल को नुकसान हुआ है प्रारंभिक सर्वे में पूरे जिले के 22.28% नुकसान हुआ है यह नुकसान मोथा चक्रवात के कारण बारिश से हुई है वर्तमान में सर्वे कार्य जारी है सर्वे उपरांत ग्राम संख्या फसल क्षति का रकबा और प्रतिशत में वृद्धि होने की संभावना है ज्यादातर धान के फसल को नुकसान हुआ है, संबंधित विभाग के अनुसार जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है उन्हें कंपनी द्वारा क्लेम करने पर राशि दी जाएगी यह सर्वे के बाद तय होगा, जिले में 84हजार किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है वहीं जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा नहीं कराया है उन्हें राजस्व विभाग से मुआवजा देने का नियम है यह राज्य सरकार तय करेगी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही रहती है अधिकांश किसानों का कहना है कि अभी तक उनके खेतों में हुई नुकसान का सर्वे नहीं हुआ है, ऐसे में किसानों के बीच मुआवजा को लेकर अनिश्चित बनी हुई है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top