Back
मटिहानी के सैदपुर में भीषण आग, कई घर जलकर राख
JCJitendra Chaudhary
Dec 05, 2025 02:01:19
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए हैं। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक घर को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों से निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं आग की लपटों के बीच घर में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसे काबू में नहीं किया जा सका।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आग की लपटें तेज हवाओं के साथ फैलती चली गईं और पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। धू-धू कर जलते घरों के बीच लोग हाथ-पैर मारते रहे, मगर आग के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए।फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report