Back
दतिया के रेत खदानों में दबंगों की गोलीबारी, ट्रैक्टरों के टायर फटे
MGManoj Goswami
Feb 22, 2026 12:22:58
Datia, Madhya Pradesh
रेत खदान पर दबंगों की फायरिंग: ट्रैक्टरों के टायर उड़ाए, दतिया में फिर दहशत
स्थान: बड़ोंनकला, थाना गोराघाट, जिला दतिया
दतिया जिले में रेत खनन को लेकर माफिया का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना गोराघाट क्षेत्र के बड़ोंनकला रेत खदान का है, जहां रॉयल्टी से रेत लेकर लौट रहे ट्रैक्टरों पर आधा दर्जन दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों से ट्रैक्टरों के टायर फट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
फरियादी आनंद दांगी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों जितेंद्र रावत और उदयभान परिहार के साथ रॉयल्टी देकर रेत लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रोहित बोहरे, फन्नु पोरिया, अतर सिंह पाल, भारत पाल, करण गुर्जर और गोलू पटेल ने ट्रैक्टरों को रोक लिया और रेत ले जाने से मना किया। जब उन्होंने वैध रॉयल्टी की बात कही तो आरोपियों ने ट्रैक्टरوں पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से ट्रैक्टरों के टायर फट गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष सीधे थाना गोराघाट पहुंचा। पुलिस ने आनंद दांगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
जिले में रेत खदानों पर हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी माह थाना सरसई क्षेत्र में फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि लाच क्षेत्र में भी खनन विवाद में जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले की कई रेत खदानों पर दबंगों का कब्जा है और रेत का कारोबार जानलेवा बनता जा रहा है。
बाइट – एसडीओपी विनायक शुक्ला, गोराघाट क्षेत्र
“शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी।”
बाइट – जितेंद्र रावत, पीड़ित
“हम लोग रॉयल्टी से रेत लेकर आ रहे थे। दबंगों ने रास्ता रोका और सीधे फायरिंग कर दी। जान बचाकर भागे。”
बाइट – उदयभान परिहार, पीड़ित
“हमने कहा रेत वैध है, लेकिन उन्होंने ट्रैक्टरों के टायर पर गोली चला दी। बहुत डर का माहौल है।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 22, 2026 13:48:13Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना इलाके में एक बंद मकान में कथित धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है...
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:47:420
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 13:47:090
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:46:310
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 13:46:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 13:46:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 22, 2026 13:45:470
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:45:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 22, 2026 13:45:180
Report
0
Report
0
Report
22
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 13:33:310
Report