Back
दमोह में घने कोहरे से ठंड की हालत बिगड़ गई
MDMahendra Dubey
Jan 06, 2026 01:17:17
Damoh, Madhya Pradesh
भीषण कोहरे की चपेट में दमोह, ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी.. एंकर/ एमपी में जारी शीतलहर के बीच दमोह जिले में भी ठंड अपना कोहराम मचा रही है। दिन भर मौसम सर्द रहने के बाद शाम से ही शहरी इलाके में सड़कें सूनी हो रही हैं तो रात होते होते तक मेन बाजार भी सूने हो रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से पूरा इलाका भीषण ठंड की चपेट में है और दो दिनों से सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जहां सोमवार को स्कूलों की छुट्टियां की गई थीं वहीं मंगलवार को फिर से आठवीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश कलेक्टर ने दिये हैं। प्रशासन को मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद ये कदम उठाना पड़ा तो देर रात से ही जानकारी सही साबित हुई। बीती रात 12 बजे से पूरा इलाका घने कोहरे की चपेट में आ गया और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। शहरी इलाके के अलावा स्टेट हाइवे पर भी घना कोहरा है जिस वजह से आवागमन में असुविधा हो रही है और तमाम यात्री बसें देरी से चल रही हैं इसके अलावा दमोह के रेलवे स्टेशन पर लोगों का जमावड़ा है। अधिकांश ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है जिससे यात्री खासे परेशान है। रेलवे स्टेशन पर दोनों प्लेटफार्म यात्रियों से भरे पड़े हैं तो आलम ये है कि लोग इस कपकपाती ठंड में भी रेलवे स्टेशन के बाहर रात गुजारने को मजबूर दिखाई दिए। ऐसा ही आलम शहर के बस स्टैंड पर भी है, बसों का इंतजार कर रहे लोगों को ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं है और यात्री जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं ठिठुरने को मजबूर है। जिसे जहां तहां जगह मिल रही है वो छिपकर बसों का इंतजार कर रहा है, इन इलाकों में स्थानीय प्रशासन की हकीकत भी सामने ला दी है, भीषण ठंड के बाद भी नगर पालिका ने अलाव का इंतजाम भी नहीं किया कि लोग आग के सहारे ही रात गुजार कंज यहाँ के चाय के टपरे चलाने वाले और ऑटो ड्राइवर्स जैसे तैसे आग का इंतजाम कर रहे हैं लेकिन यात्रियों की संख्या के हिसाब से ये इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBhushan Sharma
FollowJan 07, 2026 13:43:040
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowJan 07, 2026 13:41:530
Report
ठाणे-अंबरनाथ और अकोला में बीजेपी के सत्ता समीकरण से कांग्रेस-एमआईएम नाराज़, अम्बरनाथ अध्यक्ष निलंबित
APAshwini Pandey
FollowJan 07, 2026 13:41:330
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 07, 2026 13:41:200
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 07, 2026 13:41:050
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 07, 2026 13:39:000
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 07, 2026 13:38:190
Report
SASALMAN AMIR
FollowJan 07, 2026 13:37:190
Report
0
Report
AKAlok Kumar
FollowJan 07, 2026 13:35:580
Report
1
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 07, 2026 13:34:030
Report