Back
सिद्धार्थनगर ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 3.98 लाख नाम कटे, अंतिम सूची मार्च में
SASALMAN AMIR
Jan 07, 2026 13:37:19
Naugarh, Uttar Pradesh
एंकर ,,, एस आई आर प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थनगर ने कल मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की । इस ड्राफ्ट सूची में पूरे जिले में 3 लाख 98 हज़ार 900 मतदाताओ के नाम काटे गए हैं। इससे पहले जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 61हज़ार 872 थी। सिद्धार्थ नगर जिले के पांच तहसीलों में कम हुए मतद dtाओं की बात करें तो शोहरतगढ़ तहसील में 64752 कपिलवस्तु यानी नौगढ़ तहसील में 89006 बांसी तहसील में 90343 इटवा तहसील में 68857 और डुमरियागंज तहसील में 85942 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जिला निर्वाचन द्वारा जारी 2026 की ड्राफ्ट सूची में 15 लाख 62 हज़ार 972 मतदाताओं में 8 लाख 66 हजार 87 पुरुष 6 लाख 96 हज़ार 805 महिला और 80 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जी एन ने बताया कि नवंबर से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के तहत कल पहली ड्राफ्ट सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक नाम बढ़ाने को लेकर दावे और आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे और इनका निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान जो भी नए मतदाता है वह अपना नाम बढ़ाने के लिए या जिनके नाम नहीं है वह आपत्ति दर्ज करा कर अपना नाम कटवा या बढ़ावा सकते हैं।
मतदाता ड्राफ्ट सूची आने के बाद सभी प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सादिक अहमद ने कहा कि ड्राफ्ट लिस्ट जिले में आई है उनके पार्टी कार्यालय पर भी प्रशासन ने वह लिस्ट कल देर शाम उपलब्ध कराई है। अभी जारी लिस्ट का बारीकी से अवलोकन किया जाएगा उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जो नाम काटे गए हैं वह किस आधार पर और क्यों काटे गए हैं फिलहाल लिस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जितने भी नाम कटे होंगे वह या तो शिफ्टेड होंगे या मृत्यु होंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अभी तो नाम बढ़ाने के लिए समय है जो भी जेन्विन लोग हैं और उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उनका नाम बढ़वाया जाएगा।
वही सपा के पदाधिकारी ने कहा कि जारी लिस्ट में किस धर्म समुदाय के लोगों के नाम ज्यादा कटे हैं यह अभी पता लगा पाना मुश्किल है। यह दो-तीन दिन बाद ही पता चल पाएगा और उसके बाद ही सरकार की मंशा क्या है यह उजागर होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उपलब्ध कराई गई ड्राफ्ट लिफ्ट का उनके पार्टी के लोग गहन अवलोकन कर रहे हैं और जहां भी कमियां मिलेगी जिन सही वॉटर के नाम लिस्ट से कटे होंगे उनका हर हाल में वोटर लिस्ट में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर कहा कि चुनाव आयोग की पूरी कोशिश है कि जो एक्स्ट्रा और फ़र्ज़ी वोटर है उनका नाम कटे। हमारे ज़िले में करीब 21 प्रतिशत 4 लाख के करीब जो नाम अभी कटे है वो या तो शिफ्टेड हैं या मृत्य हो चुके है और कई लोगो के नाम 2 जगह थे। अभी कटे मतदाताओं में बहुत लोगो के पास नोटिस भी जानी है।ऐसे में बड़ी संख्या में नए और छुटे वोटर बढ़ने है। जबतक फाइनल लिस्ट न आजाये तो निराधार आरोप लगाना गलत है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 08, 2026 15:53:500
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 08, 2026 15:53:150
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 08, 2026 15:52:550
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 08, 2026 15:52:380
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 08, 2026 15:52:100
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 08, 2026 15:51:340
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 08, 2026 15:51:090
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 08, 2026 15:50:440
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 08, 2026 15:49:510
Report
TSTripurari Sharan
FollowJan 08, 2026 15:49:360
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 08, 2026 15:48:220
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 08, 2026 15:47:490
Report
RMRoshan Mishra
FollowJan 08, 2026 15:46:510
Report