Back
दमोह के सिविल वार्ड 4 में दूषित पेयजल, कलेक्टर ने तुरंत कार्यवाही शुरू की
MDMahendra Dubey
Jan 07, 2026 13:41:05
Damoh, Madhya Pradesh
दमोह शहर के सिविल वार्ड 4 में पिछले 15 दिनों से नगरपालिका द्वारा आपूर्ति किया जा रहा पानी बदबूदार व गंदा आ रहा था। लोग पानी को साफ कर उपयोग कर रहे थे और इसकी शिकायत पार्षद से भी की गई, पर ध्यान नहीं गया। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के दफ्तर पहुंचकर स्थिती बताई तो कलेक्टर ने गम्भीरता से लिया और बुधवार सुबह टीम के साथ सिविल वार्ड पहुंचे, पानी का निरीक्षण किया। जांच में पानी दूषित पाया गया कि गलियों में बहने वाली नालियों का पानी पाइप लाइन से जुड़े पानी में मिल रहा था। पाइपों के लीकेज से नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था, जिससे पानी बदबूदार और दूषित हो गया। कलेक्टर और टीम ने नालियों के भीतर पाइप के लीकेज की जाँच की और पूरे वार्ड की सप्लाई बंद कर दी। पानी के नमूदे लिए गए और पाइप लाइनों को नालियों से बाहर निकालने के निर्देश दिए गए; देर शाम तक नगरपालिका की टीम तैनात रही और अब वार्ड की सप्लाई लाइनें नए सिरे से बिछाई जा रही हैं। वर्तमान में पूरे वार्ड में टैंकरों के जरिए पानी भेजा जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report