Back
दमोह के बलखंडन माता दरबार में अर्धनग्न भक्तों का चमत्कारिक मेला
MDMahendra Dubey
Mar 28, 2026 07:32:20
Damoh, Madhya Pradesh
जहां भक्ति के सामने कुछ भी नहीं होती तपन और तापमान, बलखंडन माता के दरबार में अनोखा मेला.. भक्त कहते है भक्ति की शक्ति भक्तों से वो करा लेती है जो सामान्यतः संभव नहीं लगती लेकिन जब बात आस्था विश्वास और भक्ति की हो तो लोग वो कर जाते है जिसे सोचकर भी रूह कांप जाए। खास तौर पर जब बात देवी भक्ति की हो तो शक्ति की आराधना में शक्ति खुदबखुद भक्त के भीतर समा जाती है और देश भर से कई ऐसी भक्ति साधना की तस्वीरें देखने को मिलती है। कुछ इसी तरह का अलहदा नजारा एमपी के दमोह जिले में देखने को मिलता है जहां देवी भक्त कुछ ऐसा करते है जो देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई में ये देवी शक्ति ही है और चमत्कार भी जहां तपती सड़क पर सर पड़े चढ़े सूरज की तपन के बाद भी लोग अर्ध नग्न होकर दंडवत माता के दरबार में पहुँचते है वो भी कुछ दूर नहीं बल्कि दो किलोमीटर से ज्यादा का सफर होता है और लोग भी एक दो नहीं बल्कि हजारों श्रद्धालु इसी प्रक्रिया को अपनाते है और उनके शरीर पर एक मामूली सा निशान तक नहीं आता और जो भी इन दृश्यों को अपनी आंखों से देखता है वो हैरान रह जाता है। दरअसल दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के दसोंदी गांव में प्राचीन बलखंडन माता का प्रसिद्ध मंदिर है, अति प्राचीन इस देवी मंदिर में बलखंडन माता विराजमान है। सैकड़ों साल पुराने इस देवी मंदिर में दूर दूर से लोग मन्नत लेकर आते है और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इलाका मुस्लिम बाहुल्य इलाका है लेकिन मजहबी खींचतान से परे यहां मां को मां के रूप में ही पूजा जाता है और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र वो भी ग्रामीण परिवेश का होने के बाद भी बलखंडन माता को लोग एक सा मानते है। नवरात्र के दिनों में ये मंदिर और इलाका भक्तों से गुलजार रहता ही हे लेकिन नवरात्र के समापन के बाद का एक दिन बेहद खास माना जाता है जब मंदिर में एक भव्य मेले का आयोजन होता है और इस दिन के दृश्य देखने लायक होते है। मान्यताओं के मुताबिक जो भी भक्त यहां मनोकामना मांगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है और ऐसे लोग माता का आभार मानने भक्ती का अनूठा रंग पेश करते है, मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले से सड़क पर इन भक्तों की यात्रा शुरू होती है। पुरुषों के लिए शरीर पर एक टाबल या तोलिया लपेटना होती है और ऊपर का हिस्सा बिना कपड़ो के होता है मतलब अर्धनग्न होकर पुरुष सड़क पर दंड भरकर मतलब लेट लेट कर मंदिर तक पहुंचते है। इन दिनों मतलब चैत्र के महीने में जब आसमान से सूरज आग उगलता है और दोपहर के वक्त जब सड़क आग सी धधकने लगती है तब इस सड़क पर नंगे पैर चलना भी कठिन है उस समय लोग दो किलोमीटर तक दंडवत होकर जाते है। इस बार भी एक दो नहीं बल्कि हजारों लोगों ने अर्धनग्न होकर दंडवत मंदिर तक का सफर पूरा किया और अपनी मन्नत पूरी होने पर माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। मान्यता है कि यहां इस तरह से कष्ट झेलकर दरबार तक पहुंचने पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की बीमारियां भी ठीक होती है और दशकों से लाखों लोगों को इसका लाभ भी मिला है। अजीबो गरीब इन दृश्यों से भक्ति की शक्ति तो साबित होती ही है साथ हो चमत्कारिक स्वरूप के दर्शन भी होते है। एक दिन बेहद खास होने के साथ ही देखा जाता है कि जैसे जैस धूप और तपन तेज होती है वैसे वैसे मेले की रौनक बढ़ती है और जैसे ही धूप कम होती है वैसे ही मेले का रंग भी कमजोर होते लगता है मतलब लोगों का जमावड़ा कम होने लगता है। स्थानीय लोगों और भक्तों की माने तो आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों के अलावा दूसरे शहरों के लोग यहां आकर अपनी मन्नत पूरी करते है और जो भी अर्धनग्न दंडवत यात्रा करता है उसके शरीर पर कोई असर नहीं होता और यही बलखंडन माता की शक्ति और चमत्कार है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
539
Report
577
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:32:32405
Report
657
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 28, 2026 08:32:05523
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:31:45658
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 28, 2026 08:31:30625
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 08:31:14Noida, Uttar Pradesh:महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखना लेक पर एयरशो देखते हुए.
449
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 28, 2026 08:31:01514
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 28, 2026 08:30:49618
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 28, 2026 08:30:38543
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 08:30:29490
Report
945
Report