Back
108 साल पुरानी खिरका परम्परा: यादव समाज ने फिर निभाया दमोह
MDMahendra Dubey
Oct 22, 2025 04:27:29
Damoh, Madhya Pradesh
108 सालों से पुरानी खिरका बांधने की परम्परा इस साल भी यादव समाज के लोगों ने निभाई। बुन्देलखण्ड अंचल अपनी संस्कृति मान्यताओं और परम्पराओं के लिए देश भर में अलग पहचान बनाए हुए है, फिर भी इस इलाके के लोग अपनी परम्पराओं को जीवित रखे हुए हैं। खिरका बांधने की परम्परा दीपावली के दूसरे दिन शाम को निभाई जाती है जिसमें यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर गांव और शहर की सड़कों पर निकलते हैं और इसे पूरे उत्साह के साथ पूरा करते हैं। आम तौर पर यादव समाज को पशुपालक समाज माना जाता है और ये पशुपालक अपने पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूजा पाठ करते हैं। खिरका यानी बस्ती या गांव की बार्डर को कहा जाता है और इस पूजन के जरिए उसे रोकना कहा जाता है ताकि उनके पशु गांव या बस्ती से दूर न जाएं और खोए न। इसके लिए पशुपालक पूजन करते हैं और फिर गोवर्धन की पूजा करके अपने पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस मौके पर ग्वाल रूप लेकर यादव समाज के ये लोग घंटों नाचते गाते हैं और दीवाली के नृत्य की प्रस्तुति भी देते हैं। माना जाता है कि खिरका पूजन के बाद से ही दीवाली नृत्य की शुरूआत होती है और फिर देव उठनी एकादशी तक यह नृत्य उत्सव चलता है। ग्वाले गांव भर में इन दिनों में यह नृत्य करके अपनी खुशियों का इजहार करते हैं और इस नृत्य के जरिए भगवान कृष्ण को मनाने व रिझाने का काम किया जाता है। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में आज भी यह परम्परा है और सैकड़ों की संख्या में लोग इसे निभाने सड़कों पर आते हैं और यह नजारा देखने लायक होता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:37:580
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 22, 2025 13:37:310
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:37:110
Report
SSSwapnil Sonal
FollowOct 22, 2025 13:36:250
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 22, 2025 13:36:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 13:35:590
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 22, 2025 13:35:460
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 22, 2025 13:35:340
Report

0
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 22, 2025 13:35:160
Report
MGManoj Goswami
FollowOct 22, 2025 13:34:570
Report
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 22, 2025 13:34:310
Report