471001
छतरपुर में ज्ञापन देने पहुंची भीड़ द्वारा किए गए पथराव से पुलिस अधिकारी हुए घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के कोतवाली थाने में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इस घटना में टीआआई कोतवाली अरविंद कुजूर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। स्थिति पर डीआईजी एसपी कलेक्टर पूरे मामले की निगरानी कर रहे है वहीं दूसरी ओर स्तिथि पर अभी काबू पाया जा रहा है। सूचना के अनुसार दोषियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डोली से पहले कैमरे में खोया कैमरामैन, तेज रफ्तार गाड़ी ने ली जान
Sirsa, Haryana:सिरसा में भयंकर सड़क हादसा शादी की डोली की बिदाई के वक़्त हुआ हादसा तूफानी रफ़्तार से दौड़ती मौत रुपी गाड़ी ने एक युवक को उड़ाया,कई फ़ीट तक हवा में उछाला दूल्हा दुल्हन के हसीन पलो को अपने कैमरे में कैद करते वक़्त अपने काम में इतना खोया कि सड़क के बीच आ गया कैमरामैन की मौके पर हुई मौत गांव अभोली का रहने वाला था 25 वर्षीय कैमरामैन मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की आगामी कार्रवाई0
0
Report
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मई तक 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू होंगी
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की एयरपोर्ट साइट पर मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने में आ रही रुकावटों समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मई के अंत तक एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। तीन एयरलाइंस कंपनियों के पदाधिकारियों से वार्ता की गई, जिन्होंने शुरुआत में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। बैठक में पूरा खाका तैयार करने और टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के आदेश दिए गए। हालांकि, उड़ान के लिए शहरों का चयन अभी नहीं हो सका है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से उड़ान के लिए अंतिम मंजूरी के प्रस्ताव पर भी यापल और नायल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बकास से अभी एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बाद ही उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। इस दौरāन गृह मंत्रालय की आपत्तियों को दूर करने और विदेशी सीईओ से संबंधित मसले को सुलझाने पर भी अधिकारियों के बीच मंथन हुआ। यापल के अधिकारियों ने दावा किया कि इस पर काम शुरू हो गया है और एएसपी के लिए सभी आपत्तियां इसी माह में दूर कर ली जाएंगी, ताकि मई तक उड़ानें शुरू की जा सकें। यापल की बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट पर अगले दो वर्षों में विमानों को खड़ा करने के लिए 25 नए स्टैंड बनेंगे, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वर्तमान में 28 स्टैंड बनकर तैयार हैं, जिनमें तीन कार्गो और 25 व्यावसायिक विमानों के लिए हैं। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर 10 एयरोब्रिज जोड़े गए हैं, जिससे विमान यात्री एक साथ उड़ान भर सकेंगे। एयरपोर्ट के रनवे को प्रति घंटे लगभग 30 विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता के साथ तैयार किया गया है।0
0
Report
पचेरीकलां सड़क किनारे युवक का शव, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया
Jhunjhunu, Rajasthan:पचेरीकलां - सहड़ सड़क किनारे संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जुटी जांच में झुंझुनूं जिले के पचेरीकलां थाना के सहड़ गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे डालने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पुलिस ने शव को बुहाना के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार सहड़ निवासी विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर यादव का शव बुधवार को पचेरी–सहड़ सड़क पर माजरी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल मामले को एक्सीडेंट और मर्डर दोनों एंगल से जांच रही है। मृतक के ताऊ के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि विक्रम सिंह मंगलवार शाम को गुरुग्राम से अपने गांव सहड़ लौट रहा था। उसके पास बस की टिकट भी मिली है,रात भर घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस की ओर से सूचना मिली कि पचेरी–सहड़ रोड पर एक युवक का शव मिला है, जो विक्रम सिंह का है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की। परिवार ने हत्या का संदेह जताते हुए शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की खबर फैलते ही सहड़ गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुहाना मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
किसानों से कम्प्यूटर कांटे के नाम पर ठगी, 80 करोड़ मुआवजे की मांग—RLP ज्ञापन
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) कम्प्यूटर कांटे के नाम पर किसानों से ठगी के मामले ने पकड़ा तूल। व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर RLP कार्यकर्ताओं ने फागी एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा ज्ञापन। किसानों ने लगाया आरोप - कम्प्यूटर कांटे के नाम पर किसानों से प्रति क्विंटल 600 अधिक ली जा रही है उपज। RLP कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी अगर किसानों के मुआवजे के तौर पर बताया 80 करोड़ रुपए नहीं दिए तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम से किसानों ने कहा - व्यापारियों द्वारा किसानों से हर साल कम्प्यूटर कांटे के नाम पर लाखों क्विंटल उपज लेने की ठगी की जा रही है।0
0
Report
नूंह: मासूम दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास
Nuh, Haryana:Story :- बहुचर्चित मासूम दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास。 विशेष पोक्सो अदालत का बड़ा फैसला, डेढ़ साल में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। नूंह जिले के बहुचर्चित मासूम दुष्कर्म एवं हत्या मामले में विशेष पोक्सो अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 1.30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। फास्ट ट्रैक विशेष अदालत ने करीब डेढ़ वर्ष में सुनवाई पूरी कर यह फैसला सुनाया, जिसे त्वरित न्याय की दिशा में अहम माना जा रहा है। मामला नवंबर 2024 में पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जब एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पीड़ित परिवार के गांव का आरोपी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और यह मामला लंबे समय तक चर्चा में बना रहा। सूचना मिलते ही नूंह पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर फोरेंसिक साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य प्रमाण जुटाकर मजबूत केस तैयार किया। जिसके आधार पर 18 अप्रैल को अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। इसके बाद 22 अप्रैल को विशेष पोक्सो अदालत ने भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी को आजीवन कारावास, सात वर्ष और पांच-पांच वर्ष की सजा समेत सभी सजाएं साथ-साथ चलाने के आदेश दिए। अदालत ने दोषी पर कुल 1 लाख 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इस फैसले को बाल अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने फैसले का स्वागत करते हुए पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी की सराहना की है。0
0
Report
तिलक समारोह में शामिल होने आए युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौपारिया में बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने आए एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौपारिया निवासी जिजानु साहनी मंगलवार की रात मुंबई से अपने घर तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। देर रात करीब 11:30 बजे साधन न मिलने के कारण वह पैदल ही घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके दाहिने कंधे पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिजानु साहनी मुंबई में रहकर मछली पकड़ने का कार्य करते हैं और अपने बेटे मनीष कुमार साहनी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर आए थे। घटना के बाद तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, परिवार और रिश्तेदारों में गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस के अनुसार, मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ओसियां में सीएम भजनलाल शर्मा ने 416 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
Jodhpur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के ओसियां विधानसभा दौरे पर रहे, जहां मांडियाई खुर्द गांव में उन्होंने विधायक भैराराम सियोल के माता-पिता की मूर्तियों का अनावरण किया। इस दौरान करीब 416 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मांडियाई खुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत “ओसियां विकास दर्शन” पुस्तिका के विमोचन से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के 26202.73 लाख रुपये के 41 कार्यों का शिलान्यास और 15425.58 लाख रुपये के 70 कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ओसियां विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में विकास कार्यों में तेजी आई है और हर विधानसभा क्षेत्र में काम हुआ है। उन्होंने ओसियां की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन मंदिरों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां विकास और धरोहर संरक्षण दोनों पर ध्यान दिया जा रहा है। सीएम ने विधायक भैराराम सियोल की सराहना करते हुए कहा कि वे हर बार विकास कार्यों की लंबी सूची लेकर आते हैं और सरकार उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ओसियां में महिला कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज खोले गए हैं, जिससे क्षेत्र में शिक्षा और कृषि को मजबूती मिली है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओसियां के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दो 33 केवी जीएसएस लगाए जाएंगे और उपखंड मुख्यालय पर खेल मैदान बनाया जाएगा। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य भी दोहराया। किसानों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कम बारिश वाले क्षेत्रों में आधुनिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने गोपालन क्रेडिट कार्ड योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘किसान, मजदूर, महिला और युवा’ को देश की ताकत बताने वाले विचार को दोहराया। महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने योजनाओं को अटकाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने ERCP परियोजना के तहत 17 हजार करोड़ रुपये के काम शुरू होने और शेखावाटी में यमुना का पानी लाने के प्रयासों का भी जिक्र किया। युवाों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई गई है और सरकार स्वरोजगार के लिए 50 हजार से 1 करोड़ रुपये तक की सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की दिशा में काम किया जा रहा है। रिफाइनरी में लगी आग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन पहले उसका लोकार्पण होना था, जिससे युवाओं को रोजगार मिलता, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उन्होंने जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की बात कही। वहीं विधायक भैराराम सियोल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ओसियां में करीब 750 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने ERCP की तर्ज पर WRCP योजना लागू करने, क्षेत्र का सर्वे कराने और जीएसएस सहित अन्य कार्यों की मांग रखी। साथ ही बिना माता-पिता की सहमति के शादी के खिलाफ कानून लाने की भी बात कही।0
0
Report
खरगे के विवादित बयान पर नागर, देश का सम्मान नहीं سहेगा
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस अध्यक्ष की अमर्यादित भाषा - हीरालाल नागर खरगे ने पूरे देश का अपमान किया है - हीरालाल नागर कांग्रेस अध्यक्ष को माफी मंगानी चाहिए - हीरालाल नागर अभद्र भाषा कांग्रेस की सोच उजागर हुई है - हीरालाल नागर प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा देश - हीरालाल नागर नेहा शर्मा जयपुर0
0
Report
बंदवाड़ी गाँव में गंदे पानी से कैंसर जैसी बीमारी, मौत का खतरा बढ़ा
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - जल ही जीवन नहीं बल्कि मौत है! बंदवाडी गाँव में पानी से फ़ैल रही है गंभीर बीमारियां गंदे पानी से फ़ैल रही है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लैंड फील से निकलने वाले लीचड़ से खराब हो रहा है भूजल एनजीटी और पोलुशन डिपार्टमेंट लगा चूका है प्रशासन को फटकार एंकर गुरुग्राम के बंदवाड़ी गांव में गंदे पानी के चलते कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है गुरुग्राम का यह ऐसा गांव है जहां लोगों के जल ही जीवन है का नारा गलत साबित हो रहा है यहां जल ही लोगों की मौत का कारण बन रहा है.... वीओ -1 गुरुग्राम की गगन चुंभी इमारत के बीच एक काला सच ऐसा है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे गुरुग्राम फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे बंदवाड़ी गांव में इन दोनों लोग पानी पीने से भी डर रहे हैं लगातार गांव के अंदर एक डर का माहौल पनप रहा है लोगों को जीने के लिए पानी की आवश्यकता होती है लेकिन यही पानी यदि मौत का कारण बन जाए तो आप समझ सकते हैं की किस तरह लोगों को मौत के साए में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है... बाइट, स्थानीय निवासी वीओ -2 गुरूग्राम में बंदवाडी गाँव कि आबादी करीब 12 हजार से ज्यादा कि है.. लेकिन पिछले कई सालों से ये गाँव बड़ी समस्या से झूझ रहा है... गाँव में पीने का गंदा पानी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है... दरअसल गाँव में 2008 में डंपिंग स्टेशन बनाया गया था... जिसे बंदवाडी लैंड फील के. नाम रखा गया.. धीरे धीरे यहां कूड़े का एक पहाड़ बन गया... कूड़ा सही से रिसाईकिल नहीं होने के कारण कूड़े से निकलने वाले लीचड़ से भूजल भी खराब होने लगा... यही नहीं इस गाँव में पीने के पानी कि सप्लाई दूसरी नहीं होने के चलते उन्हें उसी पानी को पीने के लिए मजबूर होना पड़ा धीरे धीरे पानी पीने के चलते लोगों में कई बीमारियां जन्म लेने लगी... लोगों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि आखिर ये बीमारी का कारण क्या है... लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों कि संख्या में इजाफा हुआ तो पानी में गंदगी का ये बड़ा कारण निकल कर आया.... जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया और सरकार प्रशासन से गुहार लगाई.... लेकिन इस लड़ाई को लड़ते लड़ते कई लोग इस गंदे पानी के कारण कैंसर जैसी घातक बीमारी से अपनी जान गंवा बैठे.... उसके बाद प्रशासन और सरकार की आँखे खुली तो दावे और वादे किए गए... लैंड फील में रिसाईकिल का काम तेजी से बढ़ाया गया... लेकिन करीब 14 सौ टन कूड़ा रोज आने के चलते उसे रिसाईकिल करना मुश्किल हो रहा है.... फ़रीदाबाद और गुरूग्राम दोनों जगह से यहां कूड़ा आता है... जिसमे गुरूग्राम से एक हजार टन तो फ़रीदाबाद से करीब 400 टन कूड़ा आता है.... फिलहाल अभी भी लीचड़ को खत्म करने पर अभी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए..... वॉक थ्रू - देवेंद्र भारद्वाज, संवाददाता वीओ -3 फिलहाल एनजीटी ने सरकार को फटकार लगाई कि पानी ही नहीं बल्कि पर्यावरण से भी खिलवाड़ किया जा रहा है जिसपर सरकार ने आननफानन में कई कदम उठाए लेकिन समस्या जस कि तस बनी हुई है.... वही सेन्ट्रल पोलुशन कंट्रोल बोर्ड ने यहां के पीने के पानी के सैम्पल का टेस्ट किया तो पानी पीने लायक नहीं है... जिसमे बंदवाडी ही नहीं बल्कि आसपास के कुछ गाँव भी उसमे शामिल है जहाँ का पानी बहुत खराब है जो पीने लायक नहीं है.... वॉक थ्रू - देवेंद्र भारद्वाज, संवाददाता0
0
Report
Advertisement
इंदौर के तेजाजी नगर में मंडप घुसकर हमला; 6 घायल, आरोपियों पर FIR
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर कुछ युवकों द्वारा शादी के मंडप में घुसकर बारातियों पर हमले का मामला सामने आया जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हे शादी के घर में मंडप में घुसकर मारपीट करने की यह घटना इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के माचला गांव की हे जहा मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया । जहा कुछ युवक आपस में लड़ते हुए सीधे शादी के मंडप में घुस गए ओर मारपीट शुरू कर दी जिसमें 6 लोग घायल बताए गए बताया जा रहा हे कि जब परिजनों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मुक्के ओर डंडों से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं अब पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。0
0
Report
नगाली गाँव में पाकिस्तान के झंडे वाला गुब्बारा मिला, पुलिस ने कब्जे में लिया
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। नगाली पंचायत में पाकिस्तान के झंडे वाला एक गुब्बारा मिला है। इस झंडे पर पीआईए लिखा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर इसे गंभीरता से लेते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत नगाली के पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा ने एक गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस थाना खैरी को दी ।सूचना मिलने के बाद डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा खैरी पुलिस स्टेशन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया तो गांव टोबा के नजदीक ढाक में झाड़ियां पर एक सफेद नीले रंग का गुब्बारा बरामद हुआ। जिस पर अंग्रेजी में पीआईए लिखा होने के साथ पाकिस्तान का झंडा मुद्रित था। बहरहाल मौके पर पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा और अन्य लोगों की उपस्थिति में डीएसपी मयंक शर्मा ने इस गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। यहां स्पष्ट कर दें कि इसी क्षेत्र में थोड़े दिन पहले ऐसा ही एक और गुब्बारा मिला था और अब इस क्षेत्र में यह दूसरा गुब्बारा मिलने की घटना है।0
0
Report
महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया राहुल गांधी का पुतला फूका
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद महिला आरक्षण बिल को लेकर बुधवार को टूंडला चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उनका कहना था कि कांग्रेस ने बिल पर कई सवाल खड़े कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में बाधा आई प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, जबकि कांग्रेस महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में गौ वंश सुरक्षा को लेकर तीनो तहसीलो में चलाया जाएगा अभियान, जानिए क्या है पूरी जानकारी
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में गौ संरक्षण को लेकर धार्मिक और सामाजिक स्तर पर पहल तेज होती दिखाई दे रही है। गोपेश्वर जी महाराज ने बताया कि पूरे भारत में गौ वंश की सुरक्षा के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कन्नौज जिले की तीनों तहसीलों में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौ वंश की रक्षा, उनके संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना और संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत करना है। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जाएगी कि गौ वंशों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और इस दिशा में ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। यह अभियान धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी दर्शाता है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
उप जिला अधिकारी द्वारा किया अनाज मंडी का निरीक्षण
Govardhan, Uttar Pradesh:एंकर आज निर्वाचित उप जिला अधिकारी सुशील कुमार सिंह गोवर्धन अनाज मंडी पहुंचे मंडी पहुंचकर उप जिला अधिकारी द्वारा सभी आदतों का निरीक्षण किया वही सभी दुकानदारों एवं मंडी समिति के पदाधिकारी को मंडी में आने वाले किसानों एवं आम जनता के पीने के लिए पानी एवं धूप से बचने के लिए संसाधनों की बात कही वहीमौजूद दुकानदारों एवं मंडी के पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी किसानों का अनाज सही तोल एवं गुणवत्ता के साथ ले किसानों को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो समय पर किसानों को उनके अनाज का भुगतान किया जाना चाहिए0
0
Report
जमीन विवाद से बेटे ने मां की हत्या, आरोपी ने सरेंडर, गांव में सनसनी
Taga, Chhattisgarh:बलौदाबाजार ब्रेकिंग: जमीन विवाद ने खौफनाक मोड़ लिया; बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट; लकड़ी के पटिया से वार कर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी; हत्या के बाद आरोपी खुद पहुंचा कोतवाली थाना, किया सरेंडर; पुलिस ने आरोपी धनेश्वर प्रसाद वर्मा को लिया हिरासत में; मगरवाय गाँव में वारदात, मृतिका बेबी बाई वर्मा; कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
