450331
शिक्षक दिवस पर बुरहानपुर में 11 शिक्षकों का सम्मान, मां पोहरा देवी सोसाइटी ने दिया प्रशस्ति पत्र
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर मां मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षक दिवस के मौके पर नावरा संकुल में 11 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसमें विशेष रूप से शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। शिक्षकों द्वारा सालभर छात्रों को शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना सिखाई जाती है। उनकी इसी समर्पण भावना को देखते हुए सोसाइटी ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोन नदी में डूबकर चार लोगों की मौत, तीर्थकौल गांव में मातम
Mumbai, Maharashtra:नवरात्रि की धूम के बीच भोजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें कई परिवार शोक की लहर में डूब गया है। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप आज सोन नदी में स्नान करने गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चारों में से तीन बच्चों को नदी में डूबता देख करीब 25 वर्षीय एक युवक उन्हें बचाने के लिये पानी में कूद पड़ा। गहरे पानी में जाने के कारण 그는 युवक भी डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नदी से चारों शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतकों में 10 से 15 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे और करीब 25 वर्षीय एक युवक शामिल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए संदेश प्रखंड के बीडीओ बिनेश कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। सोन नदी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिन घरों में कुछ देर पहले तक सामान्य माहौल था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। एक साथ चार लोगों की मौत से तीर्थकौल गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.0
0
Report
लखीसराय में शारदीय नवरात्र महासप्तमी पर शोभायात्रा की धूम
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर भव्य बेलभरनी शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाले गए जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न पूजा समितियों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं, महाकाल मंडली ग्रुप सहित स्थानीय मंडलियों की अनोखी प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने भव्य जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में हाथी, घोड़े एवं रथ शामिल हुए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, षष्ठी की रात बिल्व निमंत्रण के बाद महासप्तमी को पवित्र बेल फल के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक और बढ़ गई। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
अजमेर कांग्रेस ने मदन राठौड़ के बयान पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन तेज किया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में शहर कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंक कर नाराजगी का इजहार किया.. कलेक्ट्रेट के निकट ज्योतिबा फुले सर्किल पर एकत्र हुए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोपों की बौछार लगा दी.. कांग्रेस का आरोप रहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने एक बयान में पड़ोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान का साथ बेने की बात कही है जो कि पूरी तरह देश विरोधी है.. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से माफी मांगने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है.. बाइट - राजकुमार जयपाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस,अजमेर0
0
Report
Advertisement
राम शिंदे-निलेश लंके की बैठक से बैंक चुनाव बिना विरोध संभव?
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर अहिल्यानगर जिल्हा सहकारी बँक निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर सभापती राम शिंदे आणि खासदार निलेश लंके यांची बंद दाराआड चर्चा... बँक बिनविरोध करण्याच्या चर्चांना वेग; दोन्ही नेत्यांच्या भेटीला महत्त्व... खासदार निलेश लंके यांनी नुकतीच शरद पवार यांची घेतली होती भेट... माजी खासदार सुजय विखे पाटील यांनीही आपल्या पॅनलची बांधणी केली... राम शिंदे-निलेश लंके यांच्या भेटीनंतर बँकेची निवडणूक बिनविरोध होणार का? याकडे लक्ष... राम शिंदे, सभापती विधान परिषद बिनविरोध करण्यासाठी कोणाचा अडसरा आणि कोण अडचणीचे ठरते हे पाहणं महत्त्वं एक दिलाने जी चर्चा व्हायची ती होताना दिसत नाही, प्रत्येक जण प्रचार करत आहे कोण कोण प्रचार करतोय हे माहिती आहे पाच तारखेनंतर राधाकृष्ण विखे पाटील चर्चा करणार होते मात्र अद्याप चर्चा झाली नाही कोणतीही चर्चा झाली नाही त्यामुळे समन्वय जाणवत नाही0
0
Report
कैंची धाम यात्रियों के लिए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
Haldwani, Uttarakhand:प्रसिद्ध कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है... वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है दरअसल जिला प्रशासन का प्रयास है कि कैंची धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से बचाया जा सके0
0
Report
न Narayanpura Road गोलीकांड: टीपू करिया गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के 3 अक्टूबर की रात थाना कोतवाली के नारायणपुरा रोड पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना पर थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। एसपी रजत सकलेचा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए थे। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा इस मामले में पूर्व में आरोपी अन्नी उर्फ मेहताब खान निवासी रानी तलैया, छतरपुर को गिरफ्तार किया गया था और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई थी। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के पुणे एवं नागपुर सहित उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तलाश की गई। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी टीपू करिया उर्फ अरशद खान निवासी सबनीगर मोहल्ला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नारायणपुरा रोड पर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में सुपारी लेकर फायर करने की बात बताई है। मामले में अन्य आरोपी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है, आदतन अपराधी टीपू करिया हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, अपहरण एवं मारपीट जैसे 22 से अधिक अपराधों में लिप्त है। आरोपी थाना कोतवाली के 2, थाना नौगांव के 1 एवं जिला जबलपुर के 1 सहित कुल 4 प्रकरणों में वांछित था।0
0
Report
Advertisement
पटना (बिहार): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN LAUNCHES KUMHRAR SEVA SAHAYATA PORTAL0
0
Report
EC के 24 घंटे में फैसले: व्यापारी नुकसान से चिंतित, PM से हस्तक्षेप की मांग
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): O P CHOUDHARY (CHHATTISGARH FINANCE MINISTER) ON ELECTION COMMISSION’S TWO MAJOR DECISIONS IN 24 HOURS / TRADERS’ CONCERNS OVER LOSSES DUE TO CJP PROTEST / DEMAND FOR PRIME MINISTER’S INTERVENTION0
0
Report
इटावा में ऑनलाइन गेमिंग ठगी: तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले शातिरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फ्री फायर गेम की आईडी खरीदने का झांसा देकर बिहार से युवकों को इटावा बुलाया गया और उनकी गेम आईडी ट्रांसफर कराने के बाद 2 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किए बिना आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन और बढ़पुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक अधिया बंदूक, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में bjp विधायक चेतराम की चौडेरा गांव में सजती है 'जन चौपाल', मौके पर ही होता है निस्तारण
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर जिले में पुवायां विधानसभा से भाजपा विधायक चेतराम की साप्ताहिक ‘जन चौपाल’ इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विधायक हर शनिवार को अपने पैतृक गांव चौडेरा में एक बड़ी चौपाल का आयोजन करते हैं, जहां दूर-दराज से आए ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाता है। अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही फैसला। इस जन चौपाल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। जिन मामलों में तत्काल कागजी या प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता होती है, संबंधित विभाग के अधिकारी वहीं समाधान सुनिश्चित करते हैं। वहीं अन्य मामलों में विधायक चेतराम खुद संबंधित उच्चाधिकारियों को फोन मिलाकर जनता की समस्याओं को तुरंत सुलझाने के निर्देश देते हैं। एक ही छत के नीचे मिल रही सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति। चौपाल में पहुंचे फरियादी सुरेंद्र पाल, शिवेंद्र सिंह, रोशन लाल वर्मा और प्रकाश चंद्र का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उन्हें कई दिनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब विधायक की इस पहल के चलते एक ही दिन और एक ही जगह पर उनकी बात सुनी जाती है और उसका त्वरित समाधान भी मिल जाता है। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था को बेहद पारदर्शी और मददगार बताया है। विधायक चेतराम ने बताया कि इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को खत्म करना है। उन्होंने कहा, "चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद बना रहता है और उनकी जमीनी समस्याओं की हकीकत सामने आती है। हमारा प्रयास रहता है कि कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे, इसलिए मौके पर ही फोन कॉल या मौजूद अफसरों के जरिए मामलों का निस्तारण कराया जाता है।" विधायक की इस सीधी और पारदर्शी कार्यशैली की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है, और यह जन चौपाल आम जनता के बीच भरोसे का बड़ा केंद्र बन चुकी है।0
0
Report
लखनऊ में सर सैयद खान की जयंती पर दरगाह में दुआ: शिक्षा के योगदान को याद किया गया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में सर सैयद अहमद खान की जयंती पर दरगाह पर दुआ करी गई मुसलमान के बड़े रहनुमा और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में संस्थापक सर सैयद अहमद खान के जन्मदिन को लेकर लखनऊ में मुस्लिम लोगों ने आज दरगाह में उनके लिए दुआ करी और उनको जन्नत नसीब करें जिस तरह उन्होंने मुसलमान की एजुकेशन पर शिक्षा पर तालीम पर काम किया और आज के समय में मॉडर्न एजुकेशन मुसलमान के लिए उनका बड़ा हाथ है इसलिए आज उनको याद किया गया सैयद फैजी ने बताया कि हम लोग आज उनको याद कर रहे हैं उन्होंने कई यूनिवर्सिटी और स्कूल कॉलेज बनवाएं जिसे तमाम मुस्लिम बच्चे पढ़ कर निकलते हैं जिस तरह से उन्होंने मुस्लिम बच्चों के लिए इंग्लिश साइंस मैथ के लिए जोड़ दिया जिससे बच्चे पढ़कर आज कई पोस्ट पर है यह उनकी देन है आगे लोगों ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी उन्होंने बनवाया था जिसे तमाम लोग पढ़ कर आज देश की कहानी पदों पर हैं उन्होंने के कुर्बानियां दी शिक्षा के लिए लड़ाई करी तभी आज मुसलमान तरक्की कर रहा है आज हम लोग के जन्मदिन पर उनके लिए दरगाह पर दुआ करने आए हैं और ऐसे लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने देश में इतने बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनवाए जिससे आज मुसलमान भी आगे है और मॉडल एजुकेशन पर काम कर रहा है0
0
Report
रतलाम के नवाबगंज में नवदुर्गा प्रतिमा: एक सिंहासन पर देवी के दर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्र के दौरान श्रद्धालु माता रानी के अलग-अलग दर्शनीय स्थलों पर पहुंचकर दर्शन करते हैं। रतलाम में भी आस्था और परंपरा से जुड़े कई ऐसे स्थान हैं, जिनका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद खास है। हमने आपको गजनीखेड़ी में मां चामुंडा के दर्शन करवाए थे, अब आपको दर्शन करवाते हैं नवाबगंज की चमत्कारी नवदुर्गा प्रतिमा के। रतलाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर नवाबगंज गांव में स्थित यह प्राचीन मंदिर अपनी दुर्लभ प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। खास बात यह है कि यहां एक ही सिंहासन पर नवदुर्गा के दर्शन होते हैं। मंदिर के पास मौजूद प्राचीन कुएं को लेकर भी श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। मंदिर परिसर में मौजूद कल्पवृक्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। बढ़ती आस्था के साथ मंदिर का विस्तार भी हो रहा है और अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं。 बाइट _ हेमंत पुजारी (मंदिर पुजारी बाइट - महिला श्रद्धांलू रतलाम0
0
Report
Advertisement
जापान की Taigei-क्लास पनडुब्बी SS516 लॉन्च, नई अटैक पनडुब्बी की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:The Taigei-class submarines (Japanese: たいげい, \"Big Whale\") is a new class of attack submarines developed for the Japan Maritime Self-Defense Force. This is the SS516 being launched.0
0
Report
कॉकरोच-Spider थीम से दुर्गा पूजा में नई आकर्षण: विनोदपुर की अनोखी पंडाल कला
Katihar, Bihar:दुर्गा पूजा व कॉकरोच पंडाल -- पार्टी से कोई लेना देना नहीं राजनीति नहीं, आकर्षण और रचनात्मकता है थीम का मकसद कॉकरोच और स्पाइडर थीम ने खींचा सबका ध्यान 91 साल पुरानी दुर्गा पूजा में दिखा आधुनिकता का अनोखा रंग संकरी जगह में रचनात्मकता का कमाल दो-तीन महीने पहले बनी थी योजना नवद्वीप के कारीगरों ने डेढ़ महीने में किया तैयार 91 साल की परंपरा में नए दौर की झलक कटिहार शहरी क्षेत्र में विनोदपुर के संकरी गली के बीच साकार हुआ आकर्षक पंडाल, नवद्वीप के कारीगरों ने डेढ़ महीने की मेहनत से दी अनूठी कलाकृति को शक्ल दुर्गा पूजा के पंडालों में कहीं आस्था की भव्यता दिख रही है, तो कहीं आधुनिकता और रचनात्मकता का अनूठा संगम। इसी कड़ी में कटिहार के विनोदपुर में तैयार किया गया कॉकरोच और स्पाइडर थीम पर आधारित पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । 91 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही विनोदपुर पूजा समिति ने इस बार अपने पंडाल को ऐसा अनोखा रूप दिया है, जिसे देखकर लोग ठहरने, कलाकारी निहारने और यादगार तस्वीरें लेने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। पंडाल की खासियत केवल इसकी थीम ही नहीं, बल्कि सीमित जगह में इसे तैयार करने की चुनौती भी है। आयोजकों के मुताबिक, पंडाल निर्माण के लिए लगभग 14 फीट चौड़ी और 50 फीट लंबी जगह उपलब्ध थी। ऊपर बिजली के लटकते तार और सामने खंभे होने के कारण कारीगरों के सामने कई मुश्किलें थीं। इसके बावजूद समिति के सदस्यों और कारीगरों ने अपनी मेहनत और हुनर से इस छोटी-सी जगह को आकर्षक पूजा स्थल में बदल दिया। विनोदपुर पूजा समिति के अध्यक्ष नवीन मेघानी ने बताया कि इस बार कुछ नया और अलग करने का विचार दो से तीन महीने पहले आया था। समिति चाहती थी कि पंडाल की बनावट ऐसी हो, जो बच्चों, युवाओं और महिलाओं को खास तौर पर आकर्षित करे। आज के दौर में लोग अनोखी कलाकृतियों के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेना पसंद करते हैं। इसी सोच के साथ कॉकरोच और स्पाइडर थीम का चयन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के साथ मनोरंजन और यादगार अनुभव भी मिल सके। इस अनोखे पंडाल को आकार देने के लिए पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम से मुख्य कारीगर अनिल दा और उनकी टीम को बुलाया गया था। कारीगरों ने करीब डेढ़ महीने तक मेहनत कर समिति की कल्पना को जमीन पर उतारा। पंडाल की सजावट में हीटलोन के साथ पत्तियों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। आयोजकों के अनुसार, ऐसी सामग्रियों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य सजावट को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। कॉकरोच थीम को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि क्या इसका संबंध वर्तमान में चर्चा में चल रहे किसी राजनीतिक विषय से है, तो उन्होंने इसका इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडाल का उद्देश्य किसी राजनीतिक संदेश को प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के सामने एक अनोखी कलाकृति रखना है। समिति चाहती है कि लोग पंडाल देखने आएं, इसकी बनावट का आनंद लें और अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर यादें संजोएं। इस बार नए प्रयोग के साथ सामने आई है। यहां परंपरागत धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक सोच और कारीगरों की कल्पनाशीलता भी देखने को मिल रही है। संकरी जगह, सीमित संसाधनों और तकनीकी चुनौतियों के बीच तैयार यह पंडाल बताता है कि आकर्षण पैदा करने के लिए हमेशा विशाल जगह या भारी-भरकम बजट ही जरूरी नहीं होता; कभी-कभी एक अलग सोच और हुनर ही लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी होते हैं। विनोदपुर का यह अनोखा पंडाल इस दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ दर्शन का स्थान नहीं, बल्कि कला, कल्पना और परंपरा के मेल का एक दिलचस्प अनुभव बनकर उभरा है।0
0
Report
दरभंगा में दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए 4 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले में 450 पूजा पंडालों में पूजा अर्चना, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 4 हजार जवानों की तैनाती की जा रही है ताकि दुर्गा पूजा शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पूजा के दौरान भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों की मदद ली जाएगी। CRPF समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मी जिले में तैनात किए जाएंगे। जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और आपातकालीन सूचना के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पूजा पंडालों के साथ-साथ जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी रहेगी। DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने मीडिया को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। बाइट 1, जगुनाथ रेड्डी, SSP दरभंगा 2, कौशल कुमार, DM दरभंगा0
0
Report
Advertisement
