450331
बुरहानपुर में हाईवे पर गड्ढों के के कारण हो रहे है हादसे, एंबुलेंस भी हुई पंचर
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले में बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। नेशनल हाईवे पर बढ़ते गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और वाहन पंचर हो रहे हैं। शनिवार को सीवल से बुरहानपुर आ रही संजीवनी 108 एंबुलेंस भी हाईवे पर पंचर हो गई। पायलट और चालक को एंबुलेंस रोककर टायर बदलना पड़ा। यदि कोई गंभीर मरीज होता तो स्थिति चिंताजनक हो सकती थी। इस तरह की घटनाओं से मरीजों की सेवा में लगे वाहनों को भी नुकसान हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में खेत पर पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में खेत पर पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम प्लेस-जालौन यूपी डेट-22-05-2026 एंकर जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के करुई बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान का शव खेत पर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, करुई बुजुर्ग निवासी किसान भगवान सिंह (55) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। करीब दो घंटे बाद सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने उन्हें खेत पर पेड़ से साफी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे आशु ने बताया कि पिता सुबह खेत जाने के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद उनके फांसी लगाने की सूचना मिली। परिजन फिलहाल मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। भगवान सिंह की मौत से पत्नी सुमन, बेटे आशु और धर्म कुमार सहित दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। बाइट:- आशू--म्रतक का पुत्र0
0
Report
जालौन में मां ने अपनी चार साल की मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मां ने अपनी चार साल की मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मां ने की बेटी की हत्या, पति से विवाद के बाद मां ने बेटी की गला घोंटकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम, 4 वर्षीय मासूम नैना की अपनी ही मां द्वारा की गई हत्या से इलाके में फैली सनसनी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने हत्यारिन आरोपी मां विनीता को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के आटा क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा की घटना।0
0
Report
राजस्थान के कॉलेजों की बदहाली: दिव्यांग विश्वविद्यालय जयपुर तीन साल से जमीन पर नहीं उतर पाया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कई कॉलेजों के हालात ठीक नहीं हैं। कहीं बच्चे नहीं हैं, कहीं स्टाफ नहीं है तो कहीं भवन नहीं है, जिसको लेकर राजस्थान के राज्यपाल ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कई विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जिनमें 2-3 साल होने के बाद भी कोई नामांकन नहीं है। सरकार को कर्मचारियों का वेतन देना पड़ता है। ऐसी कॉलेजों को मर्ज करना चाहिए... राजधानी जयपुर में भी सामने निकलकर आया है कि दिव्यांगजनों के लिए खोली गई बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय 3 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई..... राज्य सरकार ने 2023 में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी, लेकिन यह विश्वविद्यालय चंद कमरों में चल रही है, जहां पर कुर्सियां खाली हैं। ना कोई पढ़ने वाला है, ना कोई पढ़ाने वाला है....... इस विश्वविद्यालय को खोलने का उद्देश्य था कि दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ा जाए, उनके कौशल पर आधारित शिक्षा उनको दी जाए..... यह विश्वविद्यालय राजधानी जयपुर के शिक्षा संकुल स्थित अहिल्याबाई होलकर भवन में चल रही है। जी मीडिया की टीम जब चंद कमरों में चल रही कॉलेज में पहुंची तो वहां के हालात कुछ ऐसे थे कि चारों तरफ अंधेरा था। कॉलेज के कैमरे बंद पड़े थे। ना कोई पढ़ने वाला था, ना कोई पढ़ाने वाला था। इस विश्वविद्यालय में कुलगुरु हैं और कुछ कर्मचारी भी, लेकिन वे सिर्फ सरकारी पैसे पर आराम फरमा रहे हैं...... जी मीडिया की टीम जब विश्वविद्यालय की पड़ताल करने पहुंची वहां पर कुछ कमरे खुले हुए थे, लेकिन ना कोई छात्र मिला और ना कोई पढ़ाने वाला..... जी मीडिया की टीम ने कुलगुरु देव स्वरूप से सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया.... डिव्यांग अधिकार महासंघ के चेयरमैन डॉ. हेमंत गोयल ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन वीसी की नियुक्ति के अलावा कोई काम आगे नहीं बढ़ पाया। इस कॉलेज को दूसरी कॉलेज के साथ अटैच करना चाहिए, जिससे दिव्यांगों का भला हो सके। इस कॉलेज के जरिए दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की तमाम योजनाएं क्रियान्वित होनी थीं, लेकिन हुआ कुछ नहीं है। यूनिवर्सिटी कागजों तक सीमित रह गई है। दिव्यांग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। डॉ. हेमंत गोयल, चेयरमैन दिव्यांग अधिकार महासंघ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा से भी इस बारे में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हमने भर्तियां निकाली हैं, भर्तियां चल रही हैं। साथ ही कॉलेजों के भवन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अलग एक्ट है, उस हिसाब से काम होगा।0
0
Report
Advertisement
बकानी अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट: आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के बकानी अस्पताल में 12 दिन पूर्व ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में बकानी पुलिस ने बनेसिंह पुत्र रतनलाल गुर्जर निवासी नरसिंहपुरा को गिरफ्तार किया है। 12 दिन पूर्व ड्यूटी डॉक्टर नरेश बाबू के साथ मारपीट की गई थी पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो गया था। इस मामले में बकानी पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद से ही बकानी अस्पताल के सभी डॉक्टर एवं स्टॉफ के द्वारा हाथों में काली पट्टी बांधकर विरुद्ध दर्ज करते हुए कार्य कर रहे थे। इसी मामले में डॉक्टरो के संगठन के द्वारा जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर में जिला पुलिस को 2 दिन पूर्व ज्ञापन देखकर 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। जिसमें पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बनेसिंह को आगरिया मध्य प्रदेश के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
ट्विशा शर्मा मौत मामले में वकील का प्रेस से सवाल पूछते ही गुस्सा
Noida, Uttar Pradesh:ट्विशा शर्मा मौत मामला | भोपाल, मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के वकील, एनोश जॉर्ज उनके घर से निकलते समय अपना आपा खो बैठे, जब पत्रकारों ने उनसे केस से जुड़े सवाल पूछे।0
0
Report
दमोह के इमलाई में पेयजल संकट: लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर जाम किया
Damoh, Madhya Pradesh:पेयजल के लिए परेशान लोगों ने सड़क पर काटा बबाल, लगाया जाम... एंकर/ भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में पिछले कई दिनों से बूंद बूंद पानी के लिए भटक रहे दमोह के इम्लाई के लोगों ने आज एकजुट होकर सड़क पर जमकर बबाल काटा है और स्थानीय प्रशासन के साथ सरकार से मांग की है कि उन्हें प्यास बुझाने पानी दिला दो। दरअसल दमोह के शहरी क्षेत्र से लगे हुए इमलाई के वाशिंदे इस तेज तपन वाली गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान है, बच्चे बुजुर्ग महिलाएं दिन रात पानी के इंतजाम के लिए भटक रहे है और आज लोगों के सब्र का बांध टूटा तो पूरी बस्ती सड़क पर आ गई और लोगों ने खाली डिब्बे लेकर प्रदर्शन किया। सड़क को जाम किया तो इस रास्ते से छतरपुर टीकमगढ़ पन्ना आने जाने वाले वाहनों को लंबी कतार यहां लग गई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा । इमलाई के लोगों की माने तो जल निगम ने यहां वाटर सप्लाई स्कीम के तहत पाइप लाइन डाली है लेकिन इस लाइन से कभी कभार पानी आता है और वो भी कुछ मिनट के लिए बिना प्रेशर के। घंटों तक हंगामे के बाद प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन और जाम खत्म किया है।0
0
Report
Advertisement
भोजशाला में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं का भारी जश्न
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला में महाआरती के बाद जमकर जश्न मनाया गया भारी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे.... जँहा लोग झूमते गाते नज़र आये....0
0
Report
शिवपुरी दौरे पर सिंधिया ने समर्थकों से पेट्रोल-डीजल वाहन न चलाने की अपील
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी-केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज्य सिंधिया दो दिवसीय शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र गुना और शिवपुरी दौरे पर है इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके आवागमन दौरान पेट्रोल-डीजल बाले वाहनों का उपयोग न करे...0
0
Report
हीट वेव से जल संकट: 25 मई–20 जून तक नैनीताल में नए कनेक्शन रोक
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी : हीट वेव से जुडी बड़ी ख़बर पेयजल संकट को लेकर अलर्ट जारी 25 मई से 20 जून तक के लिए आदेश जारी नैनीताल जिले में पानी के नये कनेक्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक वाहनों की धुलाई प्रतिबंधित क़ी गयी भवन निर्माण के लिये जल सयोजन की स्वीकृति तत्काल प्रभाव से निरस्त लीकेज की तत्काल मरम्मत करेगा पेयजल विभाग DM नैनीताल ने जारी किया आदेश0
0
Report
Advertisement
IFC दरें: 200m² से अधिक प्लॉट पर 50–70% छूट, redevelopment पर नहीं लागू
Delhi, Delhi:1. पानी और सीवर हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर चार्जेज़ (IFC) पानी की मांग के आधार पर लगाए जाएंगे। 2. IFC केवल नई डेवलपमेंट या किसी संपत्ति में अतिरिक्त निर्माण पर लागू होगा। ऐसे पुनर्विकास (Redevelopment) मामलों में IFC लागू नहीं होगा, जहां पानी की मांग में कोई बदलाव नहीं है। 3. गैर-FAR तथा खुले/अनकवर्ड क्षेत्रों को पानी की मांग और IFC की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। 4. E एवं F श्रेणी की कॉलोनियों में स्थित सभी संपत्तियों को 50% की छूट तथा G एवं H श्रेणी की कॉलोनियों में स्थित संपत्तियों को 70% की छूट दी जाएगी। 5. IFC केवल उन संपत्तियों/यूनिट्स पर लगाया जाएगा, जिनका प्लॉट आकार 200 वर्गमीटर से अधिक है। 6. 200 वर्गमीटर से अधिक प्लॉट आकार का निर्धारण कन्वेयंस डीड, सेल डीड, रजिस्टर्ड GPA, एग्रीमेंट टू सेल आदि दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। 7. अनधिकृत कॉलोनियों/क्षेत्रों में रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट द्वारा हस्ताक्षरित प्लान मान्य होंगे। 8. 200 वर्गमीटर से अधिक प्लॉट पर निर्मित 50 वर्गमीटर या उससे कम आकार की आवासीय इकाइयों (Residential Category) को पानी एवं सीवर के नेट IFC पर अतिरिक्त 50% की छूट दी जाएगी। 9. आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 12AB (या आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों) के अंतर्गत पंजीकृत संस्थानों तथा धार्मिक स्थलों को पानी एवं सीवरेज के नेट IFC पर अतिरिक्त 50% की छूट मिलेगी। 10. जिन संस्थागत एवं व्यावसायिक संपत्त्यों में Zero Sewerage Discharge Infrastructure मौजूद होगा, उन्हें लागू सीवर IFC पर 50% की छूट दी जाएगी, बशर्ते CPCB/DPCC मानकों के अनुसार Zero Liquid Discharge STP स्थापित एवं संचालित हो। 11. यदि STP संचालन में नहीं पाया जाता है, तो इस प्रावधान के तहत दी गई IFC छूट पर प्रतिदिन 0.05% की दर से जुर्माना लगाया जाएगा।0
0
Report
डिप्टी सीएम बैरवा: रोडवेज किराये में कोई वृद्धि नहीं, EV पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और राजस्थान रोडवेज की विभागीय समीक्षा बैठक ली। पहले परिवहन विभाग की बैठक ली, इसके बाद रोडवेज की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत हुए एमओयू की प्रगति, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों, परिवहन सेवाओं की सुगमता तथा विभागीय कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। डिप्टी सीएम ने परिवहन विभाग के कामकाज को बेहतर और आमजन के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, परिवहन सेवाओं को सुलभ एवं जनहितकारी बनाने, नए बस स्टैंड की स्थापना, मौजूदा बस स्टैंडों की मरम्मत एवं रखरखाव तथा आमजन को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाएं रोकने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर खासतौर पर चर्चा की गई। सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से की जा रही जागरूकता गतिविधियों, ट्रॉमा सेंटर्स के रखरखाव और 10 वर्षीय रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिकारियों को सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए।0
0
Report
सीएम धामी: देवभूमि में नमाज़ सड़क पर नहीं, कानून सबसे ऊपर
Noida, Uttar Pradesh:"देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं" — सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।0
0
Report
Advertisement
कुदरगढ़ देवी धाम में भीषण आग, कुंड से फैलने की आशंका पर काबू
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर कुदरगढ़ देवी धाम में लगी भीषण आग. हवन के लिए जलाए गए कुंड से आग फैलाने की आशंका. गर्भ गृह तक आग पहुंचने से पहले ही आग पर पा लिया गया काबू. पुलिस और भक्तों के सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू. कुदरगढ़ देवी धाम का मामला. पुलिस मौके पर मौजूद.0
0
Report
कुरबानी पर एडवाइजरी: महली के निर्देश, दान और साफ-सफाई का खास ख्याल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पश्चिम बंगाल के साथ देश के कई हिस्सों में कुर्बानी विवाद का मामला देश भर के मुसलमानो के लिए एडवाइजरी जारी इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया से एडवाइजरी जारी बकरीद पर 12 सूत्रीय एडवाइजरी जारी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी कानूनी रूप से मान्य जानवरों की ही हो कुर्बानी- महली कुर्बानी के फोटो-वीडिय सोशल मीडिया पर शेयर न करें -महली कुर्बानी का हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटे साफ-सफाई और स्वच्छता के बेहतर इंतजाम रखे तय और अनुमति वाले स्थानों पर ही कुर्बानी करे सड़क और गलियों में कुर्बानी न करे ईद की नमाज मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़े सड़कों पर नमाज न पढ़े मुसलमान बाईट-मौलाना खालिद रसीद फरंगी महली0
0
Report
बैतूल के कोठी बाजार में गैस सिलेंडर धमाका, कोई जनहानि नहीं
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खड़ी बाइक पर अचानक जोरदार धमाका हो गया, धमाके की ये पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ये तस्वीरें बैतूल के कोठी बाजार इलाके की हैं जहां एक बाइक पर रखे बैग में अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक एक कार मैकेनिक की थी, जिसने बैग में एसी रिफिल करने वाले छोटे गैस सिलेंडर रखे हुए थे। तेज गर्मी और धूप की वजह से बैग के अंदर तापमान बढ़ गया और सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके से दूर भागते नजर आए। केमिकल या गैस सिलेंडर रखना बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर गर्मी के मौसम में। फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ये हादसा एक बड़ा सबक जरूर दे गया है, कि लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।0
0
Report
Advertisement
