icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चिंतन शिविर 3.0 आज से शुरू, विकसित छत्तीसगढ़ की योजना पर चर्चा

Begun, Rajasthan:रायपुर में आज से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गया है। आईआईएम रायपुर में आयोजित इस शिविर में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो रहे हैं। शिविर में 'विकसित छत्तीसगढ़', सुशासन और भविष्य की विकास रणनीति पर व्यापक मंथन किया जाएगा। कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, तकनीक और जनसेवा जैसे अहम विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। वहीं, प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता गौर गोपाल दास, ओलंपियन गगन नारंग सहित कई राष्ट्रीय विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। सरकार का फोकस नवाचार, बेहतर समन्वय और परिणामोन्मुखी शासन व्यवस्था को मजबूत करने पर रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली पुलिस ने 14 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल मालिकों को वापस किए

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... - सिंगरौली पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान। - 14 लाख कीमत के 70 गुम मोबाइल उनके मालिकों को किए सुपुर्द। - CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद से हुई रिकवरी। - मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों से बरामद हुए मोबाइल। - वर्ष 2026 में अब तक 671 गुम मोबाइल किए जा चुके हैं वापस। - बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 89 लाख। - पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने रुस्तमजी सभागार में किया वितरण। - सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता का भी दिया संदेश। यह कार्रवाई CEIR (संचार साथी) पोर्टल और सिंगरौली साइबर सेल की तकनीकी मदद से संभव हो सकी। खास बात यह रही कि बरामद मोबाइल मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से ट्रेस किए गए। सिंगरौली पुलिस के अनुसार सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर सेल और थाना पुलिस ने पिछले तीन महीनों में बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2026 में अब तक कुल 671 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत करीब 89 लाख रुपये है, उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइलों में वन प्लस, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रेडमी, रियलमी, पोको, मोटोरोला, टेक्नो, नथिंग और अन्य नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि CEIR पोर्टल के जरिए दर्ज शिकायतों पर तकनीकी ट्रैकिंग कर मोबाइल बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराने की बजाय CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिलती है। पुलिस ने कहा कि सिंगरौली पुलिस लगातार साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सिंगरौली पुलिस—आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प" इस उद्देश्य के साथ पुलिस लोगों को तकनीक का सही उपयोग करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश भी दे रही है。
0
0
Report

बेमेतरा संयुक्त जिला कार्यालय में फायर सेफ्टी टांका हटाने से सुरक्षा पर सवाल

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के संयुक्त जिला कार्यालय में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगा फायर सेफ्टी टांका पिछले करीब पांच महीनों से हटाकर रखा गया है, लेकिन अब तक दोबारा स्थापित नहीं किया गया है। ऐसे में यदि किसी प्रकार की आगजनी की घटना होती है, तो उससे निपटने की तैयारियों पर सवाल उठना लाजिमी है। जिला कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में फायर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में फायर सेफ्टी व्यवस्था लंबे समय से अधूरी पड़ी है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर कार्यालय के पास लगा फायर सेफ्टी टांका करीब पांच महीने पहले रिफिलिंग के नाम से हटाया गया था, लेकिन अब तक उसे दोबारा नहीं लगाया गया। इस कारण आग लगने जैसी आपात स्थिति में शुरुआती बचाव कार्य प्रभावित हो सकता है। जिला कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में फायर सेफ्टी व्यवस्था का समय पर दुरुस्त नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक आवश्यक कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

बस्सी अभयारण्य में ड्रोन से बीज बॉल, बारिश में हरियाली बढ़ेगी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। अभयारण्य के बिचौर नाका क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी हिस्सों में, जहां वन घनत्व कम है और पहुंचना बेहद कठिन है, वहां ड्रोन की मदद से सीड बॉल शेडिंग कराई गई। इस अभियान के तहत खैर, बेर सहित स्थानीय प्रजातियों के बीजों से तैयार सीड बॉल ड्रोन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर गिराए गए, ताकि बारिश के मौसम में इन बीजों का प्राकृतिक अंकुरण हो सके और हरियाली बढ़े। यह अभियान डीएफओ राहुल झाझड़िया एवं एसीएफ यशवंत कंवर के निर्देशन में संपन्न हुआ। वन विभाग ने इसे भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण और वन विस्तार की महत्वपूर्ण पहल बताया।
0
0
Report

खजराना अस्पताल मामला: 6 साल में जमीन नहीं मिली, 87 पद फिर भी स्वीकृत

Indore, Madhya Pradesh:अजब MP में ग़ज़ब का कारनामा, 6 साल से कागजो पर अस्पताल इंदौर के खजराना में एक अदृश्य अस्पताल खोलकर ... अदृश्य इसलिए क्योकि छह साल पहले घोषित 100 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल आज भी सिर्फ सरकारी फाइलों में मौजूद है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अस्पताल का भवन तक नहीं बना, उसके नाम पर 87 पद स्वीकृत हुए और लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग भी होती रही... क्या है पूरा मामला? 23 जून 2020 को मध्य प्रदेश सरकार ने खजराना में 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल को मंजूरी दी। अस्पताल के लिए 87 पद स्वीकृत किए गए, जिनमें विशेषज्ञ डॉक्टर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। लेकिन छह साल बाद भी अस्पताल के लिए जमीन आवंटित नहीं हो सकी, जिसके कारण निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ। अस्पताल नहीं, फिर भी ट्रांसफर-पोस्टिंग जारी सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल का भवन नहीं होने के बावजूद उसके नाम पर कर्मचारियों की पोस्टिंग और तबादले लगातार होते रहे। 15 जून 2026 को भी एक लैब टेक्नीशियन का पदस्थापन सिविल अस्पताल खजराना के नाम पर किया गया। इसी से कागजो के अस्पताल का खुलाशा हुआ... इंदौर की तीन लाख से अधिक आबादी प्रभावित खजराना, मुसाखेड़ी, तेजाजी नगर, बिचौली हप्सी और आसपास के क्षेत्रों की तीन लाख से अधिक आबादी आज भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एमवाय अस्पताल, एमटीएच और जिला अस्पताल पर निर्भर है। यदि अस्पताल समय पर बन जाता तो इन अस्पतालों पर मरीजों का दबाव काफी कम हो सकता था। इंदौर कलेक्टर का साल 2019 का पत्र जिसमे हो चुकी अस्पताल को जमीन आवंटित अब देखिये इस पत्र को ये पत्र कलेक्टर इंदौर के साल 2019 का जिसमे खजराना सिविल अस्पताल के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है... (जमीन आवंटन आदेश कलेक्टर का) छह साल से जमीन का इंतजार स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर कई बार शासन स्तर पर पत्राचार किया, लेकिन अब तक जमीन का आवंटन नहीं हो पाया। नतीजतन अस्पताल का निर्माण शुरू नहीं हो सका और पूरी परियोजना सरकारी रिकॉर्ड तक सीमित रह गई। इंपार्टेंट फैक्ट: मंजूरी: 23 जून 2020; क्षमता: 100 बिस्तर; स्वीकृत पद: 87; लाभार्थी आबादी: 3 लाख से अधिक; जमीन: कलेक्टर का आदेश जमीन आवंटित का परर स्वास्थ्य विभाग झूट बोल रहा है जमीन आवंटित नही; निर्माण: शुरू नहीं; ताजा आदेश: 15 जून 2026 को भी पदस्थापन। 50 बेड वाले अस्पताल के लिए जमीन ढूंढ रहे है - राजेंद्र शुक्ला , उप मुख्यमंत्री का बयान ... 3 साल से जमीन ढूंढ रहे हैं, भूमि का कब्जा नहीं मिल पा रहा : CMHO, इंदौर ... कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये एक और अजूबा है, स्वास्थ्य विभाग का खेल है, भष्टाचार की पराकाष्ठा है लोगों की जान जा रही है इलाज न मिलने से लेकिन कागजों में अस्पताल बना है
0
0
Report

उन्हेल में दूध वाहन की पीछे ली जाने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, चालक फरार

Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) उन्हेल थाना क्षेत्र के बामन देवरिया गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दुग्ध वाहन गांव में पहुंचा था। चालक ने पीछे लिया, तो वहां खेल रहा 2 वर्षीय बालक भविष्य पुत्र धीरप सिंह टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण विनोद शर्मा ने बताया कि आज सुबह दुग्ध वाहन गांव में आया था। बालक भविष्य वही खेल रहा था। जाते समय वाहन ने पीछे रिवर्स लिया। बालक टायर के चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग और बालक के परिजन उसे चौमहला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे से बालक के परिजन सदमे में आ गए और घर में मातम पसर गया है। उधर उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बालक को चौमहला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुग्ध वाहन को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पैंथर तारबंदी में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जान बचाई

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन रेंज के जासमा की ढाणी क्षेत्र में तारबंदी में फंसे एक पैंथर का वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। सूचना मिलते ही रेंजर सुरेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप वन संरक्षक राहुल जाजड़िया के निर्देशन में शूटर मनोहर सिंह जाट और टीम ने पूरी सावधानी के साथ पैंथर को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकाला। चिकित्सकीय परीक्षण में पैंथर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे बस्सी वन्यजीव अभयारण्य के मेकपुरा रिलोकेशन सेंटर में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अभियान के दौरान वन विभाग, वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार बारिश के बीच सराहनीय सहयोग किया।
0
0
Report

खंडवा में नेशनल हाईवे पर बस-कार-ट्रक भिड़ंत,8 घायल

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में नेशनल हाईवे पर यात्री बस-कार-ट्रक की टक्कर,8 लोग घायल हो गए। रुस्तमपुर के पास हुआ हादसा।खंडवा जिले के पंधाना थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आज तड़के 3 से 4 बजे के बीच एक निजी यात्री बस, ट्रक और कार की टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। घायलों को मामूली चोट आई जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस महाराष्ट्र की तरफ से इंदौर तरफ जा रही थी।घटना इंदौर ऐदलाबाद नेशनल हाईवे पर रुस्तमपुर गांव के पास हुई। बोरगांव पुलिस चौकी इंचार्ज अविनाश भोपले ने बताया कि महाराष्ट्र से इंदौर जा रही यात्री बस अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस बस के पीछे कर चल रही थी वह भी बस से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 8 लोग मामूली घायल हुए थे जिन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना की जांच की जा रही है लेकिन प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ट्रक से ओवर टेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे एंबुलेंस, बोरगांव पुलिस टीम, डायल 112 और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए थे।
0
0
Report

देवास रोड पर कार-ऑटो टक्कर का CCTV वीडियो वायरल, कोई गंभीर घायल नहीं

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के देवास रोड चौराहे पर कार-ऑटो की जोरदार टक्कर, CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल 26 जून की बताई जा रही घटना, ऑटो पलटा, कार क्षतिग्रस्त; राहत की बात- हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता उज्जैन। शहर के व्यस्त देवास रोड चौराहे पर कार और ऑटो रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा 26 जून का है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि देवास रोड स्थित दुर्गा प्लाजा चौराहे पर श्रद्धालुओं से भरी कार और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा ऑटो चालक द्वारा अचानक और गलत तरीके से मोड़ लेने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या राहगीर को गंभीर चोट नहीं आई。 जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे, जहां आपसी सहमति से बिना किसी कानूनी कार्रवाई के समझौता कर लिया गया। फिलहाल, घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह हादसा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

हस्तिनापुर के युवकों की रील वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Nagpur, Maharashtra:एंकर-झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से रील बनाने की सनक का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर लाइक पाने और भौकाल जमाने की धुन में एक दर्जन युवकों ने कानून की धज्जियां उड़ा दीं। मामला हस्तिनापुर गांव का है। यहां करीब एक दर्जन युवकों ने काले रंग की कई थार गाड़ियों पर खड़े होकर हवा में तलवार लहराई और हंगामा करते हुए रील बनाई। रील बनाते समय युवकों ने कपड़े उतार कर अर्धनग्न होकर भी प्रदर्शन किया। इसके बाद इस रील को युवकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल भी कर दिया। वीडियो में "हम तो गुंडे हैं... गुंडागर्दी करते हैं" गाना भी बज रहा था। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया और स्थान को चिह्नित कर युवकों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report

केशव मौर्य बोले यूपी में भाजपा तीसरे कार्यकाल के लिए तैयारी, अध्यक्ष के दौरे से संकेत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे पर कहा, "ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए और भाजपा परिवार के लिए बहुत खुशी का अवसर है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश में विधिवत प्रथम आगमन हुआ है। संगठनात्मक बैठकों से लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों तक, कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं...हम विश्वास दिलाते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जो निर्देश देंगे, उसके अनुसार पार्टी तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का प्रयास करेगी।" राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर उन्होंने कहा, "इसकी जांच हो रही है, जांच का जो निष्कर्ष निकलेगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव को श्री राम जन्मभूमि मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जिस प्रकार की बयानबाजी वे कर रहे हैं, मैं उसकी निंदा करता हूं..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top