Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001

भोपाल के टाकीज ब्रिज पर हादसा: तीन गाड़ियां टकराईं, जनहानि नहीं

DDDeepak Dwivedi
Mar 05, 2026 12:21:01
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल भारत टाकीज ब्रिज पर सड़क हादसा तीन गाड़ियां टकराई आपस में एक्सीडेंट से टूटी ब्रिज की रेलिंग गनीमत किसी भी तरीके की नहीं हुई जनहानि बजरिया थाना क्षेत्र का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 05, 2026 13:51:43
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कलश फिलिंग स्टेशन मंगलवार रात को तीन बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत *सेल्समैन के साथ मारपीट* की। जब सेल्समैन ने अपना बचाव किया, तो उन्होंने फोन कर 4–5 अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया । इसके बाद सभी युवक लूटपाट की नीयत से पंप के ऑफिस में घुस गए और पंप मालिक अशोक मित्तल पर जानलेवा हमला कर दिया हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह लात-घूंसों से मारा, जिससे उन्हें नाक में 3 फ्रैक्चर, पसलियों में चोट और आंख के पास गहरी चोट* आई है।यह घटना उस समय हुई पुलिस को तत्काल सूचना दी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर FIR कर दी गई है सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो चुकी है
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 05, 2026 13:48:51
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में गुरुवार को पुरानी तहसील रोड स्थित कनोडिया कॉम्प्लेक्स के सामने सब्जी ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार सब्जी ठेला चालक का ठेला पास से गुजर रही एक बोलेरो गाड़ी से टच हो गया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मौके पर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद बोलेरो चालक दोबारा मौके पर पहुंचा और विवाद फिर से बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे व्यक्ति ने सब्जी ठेला चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिससे क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 05, 2026 13:48:35
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी व दलाल 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी और उनके दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी प्रतापगढ़ इकाई ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी और दलाल राजमल ई-मित्र संचालक को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 27 फरवरी को सत्यापन कराया. जांच में पाया गया कि आरोपी ने दलाल के जरिए 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग की थी. इसमें से 8 हजार रिश्वत रजिस्ट्री से पहले और शेष रजिस्ट्री के बाद देने की बात तय हुई थी. इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक के सुपरविजन में प्रतापगढ़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई. दलाल राजमल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दलाल राजमल से ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी की बातचीत करवाई गई, जिसमें आरोपी ने रिश्वत लेने की स्वीकृति दी और रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर के लिए ई-मित्र के आने को कहा गया. इसके बाद भूमिका स्पष्ट होने पर एसीबी टीम ने ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 05, 2026 13:48:22
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) करीब दो बीघा क्षेत्र में सुखी घास जलकर राख दमकल और ग्रामीणों की सहायता से पाया काबू एंकर... थाना अंतर्गत झाड़ली गांव में खेत में अज्ञात कारणों से उगी सूखी घास आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल बचाने में सफल होने से बड़ा हादसा टल गया। पूर्व जीएसएस अध्यक्ष नाथू सांगवा ने बताया कि बन्ना बुरडक और हरी सिंह जी के खेत के किनारे उगी सुखी घास आगे की चपेट में आ गई। आग को देख खेतों में कार्य कर रहे किसानों और सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल बचाने में और आग को बुझाने में जुट गए । मालपुरा से सूचना पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया तब तक करीब दो बीघा क्षेत्र में उगी सूखी घास और बबुल आगे की चपेट में आने से जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल बचाने में कामयाब होने से राहत के सांस ली।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 05, 2026 13:48:06
Jaipur, Rajasthan:3 दिवसीय आईटीबी बर्लिन -2026 पवेलियन-200 में राजस्थान ने खींचा वैश्विक पर्यटन का ध्यान, राज्य की विरासत, संस्कृति और विविध पर्यटन अनुभवों को वैश्विक पर्यटन उद्योग के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, राजस्थान मंडप पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और आगंतुकों की लगातार आवाजाही बनी रही, राजस्थान मंडप को राज्य की पारंपरिक स्थापत्य शैली के अनुरूप तैयार किया गया, पर्यटन अधिकारियों ने जर्मनी सहित यूरोप के प्रमुख टूर ऑपरेटरों, ट्रेवल एजेंटों और पर्यटन कंपनियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं, जिसमें लगभग 35 ट्रेवल ब्लॉगर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ दामोदर प्रसाद जयपुर
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 05, 2026 13:47:37
Azamgarh, Uttar Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह हाथ जोड़कर लंगड़ा कर चल रहे हैं। आगे सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को लगभग तीन बजे वादी अपने एक मित्र के साथ घर के सामने खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। उसी दौरान एक आरोपी ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। मामले में कोतवाली थाने पर मुकदमा सं. 87/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा 3, 27, 30 आर्म्स एक्ट में केस दर्जकर जांच शुरू की गई। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हीरापट्टी निवासी अजय कुमार राव को ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग पर डीह बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्राइवेट बस स्टैंड के पास से अन्य आरोप रिशु यादव, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू, शशिकांत राय और अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल जिसका लाइसेंस संख्या 509/13 बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 05, 2026 13:47:22
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायन पुरम नवदिया निवासी ललित नरायन राजपूत अपनी पत्नी प्रीति राजपूत को गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मृतका का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक्का के मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल लोहिया में जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोग मांग कर रहे थे कि पुलिस उनको मृतका का शव सौंप दे, वे पोस्टमार्टम की कार्रवाई अपने जनपद में करायेंगे, क्योंकि मृतका के ससुराल वाले दबंग हैं उन्हें सही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की उम्मीद नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को काफी समझाया बुझाया, उसके बाद मायके वाले मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हुए। जिसके बाद पुलिस ने मृतका शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई पवन कुमार ने बताया कि बहन प्रीति की शादी 7 जुलाई 2019 को हुई थी। प्रीति के दो छोटे बच्चे हैं—श्रेयांश 3 वर्ष और वेदांत 2 वर्ष है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 05, 2026 13:47:09
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घटना केंदुआडीह मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक कार आकर फल दुकानदार के ठेले के सामने खड़ी हुई। कार में सवार एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। दुकानदार करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 05, 2026 13:46:52
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में दुग्ध उत्पादक किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सanchi दुग्ध संघ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता और इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 11 मार्च तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 12 मार्च से इंदौर दुग्ध संघ को दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। गुरुवार को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान नेता मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विजयनगर एसीपी पराग सेनी, दुग्ध महासंघ के प्रतिनिधि अजय शाह और इंदौर दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवीर शर्मा को दिया गया। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कुल 15 प्रमुख मांगें रखीं। प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने बिंदुवार अपनी कई मांगे रखी है जैसे 1. दूध क्रय सूची के अनुसार ही दूध की बढ़ी हुई खरीद दर लागू की जाए। 2. 11 मार्च 2026 से दूध का क्रय भाव 9 रुपये प्रति फैट प्रभावी किया जाए। 3. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित 5 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि 1 अप्रैल 2026 से किसानों को दी जाए। 4. वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 का बोनस और लाभांश तुरंत भुगतान किया जाए। 5. पशु आहार की गुणवत्ता सुधारी जाए और कीमत में की गई 62 रुपये प्रति किलो वृद्धि वापस ली जाए। 6. आउटसोर्स अधिकारी और कर्मचारियों को उचित मानदेय और समय पर वेतन दिया जाए। 7. महिला एवं बाल विकास विभाग को वर्ष 2019 में दिए गए दूध चूर्ण के 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित वापस किए जाएं। 8. इंदौर सहकारी दुग्ध उत्पादक समितियों के चुनाव करवाए जाएं। 9. बिना टेंडर प्रक्रिया के कम दाम पर दूध चूर्ण बेचने के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई की जाए। 10. बीएमसी स्तर पर दूध की टेस्टिंग के समय वीडियो रिकॉर्डिंग को मान्य किया जाए। 11. सanchi चिकित्सा योजना के पिछले 6 माह से लंबित प्रकरणों का भुगतान किया जाए। 12. MCU, BMC और अन्य मेंटेनेंस के नाम पर लिए जा रहे अधिक शुल्क को कम किया जाए। 13. दुग्ध उत्पादक किसान की मृत्यु पर आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की जाए। 14. किसान अध्ययन भ्रमण योजना 1 अप्रैल से शुरू की जाए। 15. 8.30 से कम SNF आने पर BMC से दूध नहीं उठाने का आदेशBack लिया जाए तथा समितियों का कमीशन 15 पैसे किया जाए और टेस्टिंग रिजल्ट उसी दिन मोबाइल मैसेज से भेजा जाए। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। मोतीसिंह पटेल पूर्व अध्यक्ष इंदौर साँची दुग्ध संघ अध्यक्ष (किसान नेता) किसान नेता मोतीसिंह पटेल ने कहा कि किसानों ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दे दी है कि यदि 11 मार्च तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 12 मार्च से इंदौर दुग्ध संघ को दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी और चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी दुग्ध संघ और प्रशासन की होगी। संवादाता यत्नेश सेन बलवीर शर्मा सिइओ साँची दुग्ध संघ इंदौर
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 05, 2026 13:45:18
Jasa, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में खेलते समय दीवार ढहने से अमित कुमार की दर्दनाक मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम वडा - कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ गली में खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे अमित कुमार पर अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर गई, जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। घटना के समय बच्चा अपने घर के दरवाजे के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। मृतक बच्चे के दादा बहादुर बिंद ने बताया कि अचानक दीवार भर भरा कर ढह पड़ी और अमित मिट्टी-मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बच्चे की सांसें थम चुकी थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दीवार काफी पुरानी और कमजोर थी, जो वर्षों से बिना मरम्मत के खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। आज गुरुवार को शाम करीब 4 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट - बहादुर बिंद - मृत बच्चे के दादा
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 13:44:20
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में होली के त्योहार को बेहद शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने की बड़ी चुनौती को फतह करने के बाद बृहस्पतिवार को जिले के रणबांकुरों ने जमकर जश्न मनाया। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस भव्य होली समारोह में खाकी का एक अलग ही मानवीय और उल्लासपूर्ण चेहरा नजर आया। जिले की कमान संभाल रहे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के बाद मिली इस मानसिक राहत को पुलिसकर्मियों ने जोशीले गानों और रंगों की बौछार के बीच यादगार बना दिया। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फायर ब्रिगेड के टैंकरों से होने वाली रंगों की बारिश रही। जैसे ही टैंकरों से रंगीन पानी की बौछार शुरू हुई पूरा मैदान इंद्रधनुषी रंगों में सराबोर हो गया। डीजे पर बज रहे सुपरहिट गीतों जैसे 'कमरिया करे लपालप', 'यारा रंग बिरंगी नाल' और 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' पर पुलिसकर्मियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। खुद एसपी अर्पित विजयवर्गीय और डीएम शशांक त्रिपाठी भी इस उल्लास से खुद को रोक नहीं पाए और मातहतों के साथ ताल से ताल मिलाकर झूमते नजर आए। अधिकारियों का यह अपनत्व देख पुलिसकर्मियों में भारी उत्साह दिखा, जिससे ड्यूटी की थकान पल भर में घायब हो गई। इस भव्य आयोजन में एडिशनल एसपी (नॉर्थ) एडिशनल एसपी (साउथ) सीओ सिटी, सीओ सदर समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में चारों तरफ सिर्फ अबीर और गुलाल का गुबार दिखाई दे रहा था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों को सफल ड्यूटी के लिए शाबाशी दी और कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का श्रेय इन्हीं जवानों की मेहनत को जाता है। बता दें कि अनुशासन की मर्यादा के बीच भाईचारे और सौहार्द के इस अद्भुत संगम ने यह साबित कर दिया कि खाकी न केवल सुरक्षा देना जानती है बल्कि खुशियों को साझा करना भी उसे बखूबी आता है।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 05, 2026 13:34:11
Muju, Jeonbuk State:एंकर।कोरिया जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। ग्राम मुरमा निवासी सीताप्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कोरिया को शिकायत सौंपते हुए अपनी पत्नी सुमित्रा की मौत को सुनियोजित हत्या बताया है। महिला पिछले 7–8 महीनों से लापता थी और हाल ही में व्हाट्सएप के माध्यम से उसकी मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिवार में मातम और आक्रोश का माहौल है।परिजनों का आरोप है कि मृतका खरवत स्थित एक ढाबे में काम कर रही थी। पोस्टमार्टम के दौरान चेहरे पर चोट के निशान पाए जाने की बात कही जा रही है। साथ ही महिला के गुप्तांग में आपत्तिजनक स्थिति पाए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अध्यक्ष उदय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब परिजन महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, तब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं पूरे मामले पर एसडीओपी राजेश साहू ने बताया कि महिला मृत अवस्था में अनिल ढाबा के पास मिली थी...पंचनामा कर मर्ग कायम कर पीएम कराया गया है, महिला के अंडर गारमेंट के अंदर शराब की बोतल मिली है उसकी जांच कर रहे हैं....पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संघर्ष और निजी अंग में चोट के निशान नहीं मिले है...विसरा जप्त कर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं मामले में गंभीरता से पुलिस जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस होटल संचालक और अन्य लोगों से पूछताछ पुलिस कर रही है। पुलिस जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं और परिजन निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग कर रहे हैं। बाइट 1: सरस्वती (मृतका की ननद) बाइट 2: उदय सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर(चश्मा लगाए) बाइट 3: राजेश साहू (एसडीओपी बैकुंठपुर कोरिया ) ....वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने कहा कि मृतक महिला ढाबे में साफ सफाई का काम करती थी,महिला आदतन शराब पीती थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आरोप लगाए जा रहे हैं तो मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। बाइट - 4: रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक कोरिया (बैठे हुए)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top