Back
धनबाद में कार से दुकानदार घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, चालक अभी जेल से बाहर
NMNitesh Mishra
Mar 05, 2026 13:47:09
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के केंदुआ मोड़ में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीट दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घटना केंदुआडीह मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक कार आकर फल दुकानदार के ठेले के सामने खड़ी हुई। कार में सवार एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। दुकानदार करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चालक और वाहन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 05, 2026 15:17:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 05, 2026 15:17:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:17:220
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 05, 2026 15:17:130
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:14Jalabaria, West Bengal:কুলপি বিধানসভার সাধারণ মানুষের চাওয়া পাওয়া কি পেল কি পেল না সেই নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার বিশেষ প্রতিবেদন
0
Report
1
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:04Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি বিধানসভার মানুষের চাওয়া-পাওয়া নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার স্পেশাল রিপোর্ট
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 15:15:260
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 05, 2026 15:15:110
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 15:02:36Sambalpur, Odisha:ଭାତ ବଦଳ ରେ ମୁଢି ଦେଲେ ବାଲେଶ୍ୱର ଫକୀରମୋହନ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଆୟୋଜିତ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ, ଅଭିଯୋଗ କଲେ ଖେଳାଳୀ..
0
Report