Back
आजमगढ़ में फायरिंग: 5 आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल बरामद
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 05, 2026 13:47:37
Azamgarh, Uttar Pradesh
कोतवाली थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह हाथ जोड़कर लंगड़ा कर चल रहे हैं। आगे सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को लगभग तीन बजे वादी अपने एक मित्र के साथ घर के सामने खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। उसी दौरान एक आरोपी ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। मामले में कोतवाली थाने पर मुकदमा सं. 87/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा 3, 27, 30 आर्म्स एक्ट में केस दर्जकर जांच शुरू की गई। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हीरापट्टी निवासी अजय कुमार राव को ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग पर डीह बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्राइवेट बस स्टैंड के पास से अन्य आरोप रिशु यादव, आजाद अहमद उर्फ बिट्टू, शशिकांत राय और अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल जिसका लाइसेंस संख्या 509/13 बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 05, 2026 15:17:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 05, 2026 15:17:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:17:220
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 05, 2026 15:17:130
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:14Jalabaria, West Bengal:কুলপি বিধানসভার সাধারণ মানুষের চাওয়া পাওয়া কি পেল কি পেল না সেই নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার বিশেষ প্রতিবেদন
0
Report
1
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:04Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি বিধানসভার মানুষের চাওয়া-পাওয়া নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার স্পেশাল রিপোর্ট
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 15:15:260
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 05, 2026 15:15:110
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 15:02:36Sambalpur, Odisha:ଭାତ ବଦଳ ରେ ମୁଢି ଦେଲେ ବାଲେଶ୍ୱର ଫକୀରମୋହନ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଆୟୋଜିତ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ, ଅଭିଯୋଗ କଲେ ଖେଳାଳୀ..
0
Report