Back
इंदौर दूध उत्पादक किसानों ने 12 मार्च से दूध सप्लाई रोकने की चेतावनी दी
YSYatnesh Sen
Mar 05, 2026 13:46:52
Indore, Madhya Pradesh
इंदौर में दुग्ध उत्पादक किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सanchi दुग्ध संघ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता और इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 11 मार्च तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 12 मार्च से इंदौर दुग्ध संघ को दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। गुरुवार को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान नेता मोतीसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विजयनगर एसीपी पराग सेनी, दुग्ध महासंघ के प्रतिनिधि अजय शाह और इंदौर दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवीर शर्मा को दिया गया। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कुल 15 प्रमुख मांगें रखीं। प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने बिंदुवार अपनी कई मांगे रखी है जैसे 1. दूध क्रय सूची के अनुसार ही दूध की बढ़ी हुई खरीद दर लागू की जाए। 2. 11 मार्च 2026 से दूध का क्रय भाव 9 रुपये प्रति फैट प्रभावी किया जाए। 3. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित 5 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि 1 अप्रैल 2026 से किसानों को दी जाए। 4. वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 का बोनस और लाभांश तुरंत भुगतान किया जाए। 5. पशु आहार की गुणवत्ता सुधारी जाए और कीमत में की गई 62 रुपये प्रति किलो वृद्धि वापस ली जाए। 6. आउटसोर्स अधिकारी और कर्मचारियों को उचित मानदेय और समय पर वेतन दिया जाए। 7. महिला एवं बाल विकास विभाग को वर्ष 2019 में दिए गए दूध चूर्ण के 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित वापस किए जाएं। 8. इंदौर सहकारी दुग्ध उत्पादक समितियों के चुनाव करवाए जाएं। 9. बिना टेंडर प्रक्रिया के कम दाम पर दूध चूर्ण बेचने के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई की जाए। 10. बीएमसी स्तर पर दूध की टेस्टिंग के समय वीडियो रिकॉर्डिंग को मान्य किया जाए। 11. सanchi चिकित्सा योजना के पिछले 6 माह से लंबित प्रकरणों का भुगतान किया जाए। 12. MCU, BMC और अन्य मेंटेनेंस के नाम पर लिए जा रहे अधिक शुल्क को कम किया जाए। 13. दुग्ध उत्पादक किसान की मृत्यु पर आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की जाए। 14. किसान अध्ययन भ्रमण योजना 1 अप्रैल से शुरू की जाए। 15. 8.30 से कम SNF आने पर BMC से दूध नहीं उठाने का आदेशBack लिया जाए तथा समितियों का कमीशन 15 पैसे किया जाए और टेस्टिंग रिजल्ट उसी दिन मोबाइल मैसेज से भेजा जाए। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। मोतीसिंह पटेल पूर्व अध्यक्ष इंदौर साँची दुग्ध संघ अध्यक्ष (किसान नेता) किसान नेता मोतीसिंह पटेल ने कहा कि किसानों ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दे दी है कि यदि 11 मार्च तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 12 मार्च से इंदौर दुग्ध संघ को दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी और चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी दुग्ध संघ और प्रशासन की होगी। संवादाता यत्नेश सेन बलवीर शर्मा सिइओ साँची दुग्ध संघ इंदौर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 05, 2026 15:17:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 05, 2026 15:17:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 15:17:220
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 05, 2026 15:17:130
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:14Jalabaria, West Bengal:কুলপি বিধানসভার সাধারণ মানুষের চাওয়া পাওয়া কি পেল কি পেল না সেই নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার বিশেষ প্রতিবেদন
0
Report
1
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 05, 2026 15:16:04Jalabaria, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনা কুলপি বিধানসভার মানুষের চাওয়া-পাওয়া নিয়ে জি ২৪ ঘন্টার স্পেশাল রিপোর্ট
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 15:15:260
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 05, 2026 15:15:110
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 15:02:36Sambalpur, Odisha:ଭାତ ବଦଳ ରେ ମୁଢି ଦେଲେ ବାଲେଶ୍ୱର ଫକୀରମୋହନ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଆୟୋଜିତ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ, ଅଭିଯୋଗ କଲେ ଖେଳାଳୀ..
0
Report