icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नहरी पानी घटने से झुंझुनूं में पेयजल संकट गहरा, डैम में छह दिन स्टॉक

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नहरी पानी की आवक घटते ही झुंझुनूं में गहराया पेयजल संकट मलसीसर डैम में पानी की आवक 100 एमएलडी से घटकर 45 एमएलडी हुई जिले में रोजाना करीब 83 एमएलडी पानी की हो रही सप्लाई आवक से ज्यादा सप्लाई के चलते डैम में महज 6 दिन का स्टॉक बचा जिला मुख्यालय पर अब रोजाना की बजाय एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई झुंझुनूं, खेतड़ी और मंडावा क्षेत्र के गांव-ढाणियों में अब चौथे दिन होगी जल सप्लाई नहरी पानी की आवक में लगातार कमी के चलते झुंझुनूं जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। तारानगर से कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के माध्यम से मलसीसर डैम में पहुंचने वाले पानी की मात्रा में भारी गिरावट आई है। पहले जहां डैम में करीब 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आवक हो रही थी, वहीं अब यह घटकर महज 45 एमएलडी रह गई है।इसके मुकाबले जिले में प्रतिदिन करीब 83 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में पानी की आवक और खपत के बीच बड़ा अंतर होने से मलसीसर डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। विभाग के अनुसार डैम में अब महज छह दिन का पानी का स्टॉक शेष रह गया है। यदि पानी की आवक में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पेयजल व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है।बिगड़ते हालात को देखते हुए जलदाय विभाग ने जिले में पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय झुंझुनूं में अब रोजाना की बजाय एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाएगी। यानी दो दिन में केवल एक दिन लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।वहीं झुंझुनूं, खेतड़ी और मंडावा विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों और ढाणियों में भी जल सप्लाई का अंतराल बढ़ाया गया है। जिन गांवों और ढाणियों में फिलहाल हर दूसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही थी, वहां अब चौथे दिन पानी की सप्लाई होगी। मलसीसर डैम में फिलहाल प्रतिदिन केवल 45 एमएलडी पानी पहुंच रहा है, जबकि जिले में करीब 83 एमएलडी पानी की खपत हो रही है। यानी प्रतिदिन सप्लाई की तुलना में करीब 38 एमएलडी पानी कम आ रहा है। इसी वजह से डैम में जमा पानी लगातार कम हो रहा है।जलदाय विभाग अब पानी की उपलब्धता के अनुसार सप्लाई व्यवस्था को नियंत्रित कर रहा है। यदि नहर से पानी की आवक जल्द नहीं बढ़ी तो जिले में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है।
0
0
Report

पाकुड़ दुर्गापूजा सुरक्षा के लिए समिति की बैठक, शांति व व्यवस्था की सख्त तैयारी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई...दुर्गापूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनु दीप सिंह ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की... जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए पूजा कमिटी के सदस्य, शांति समिति के गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्रों में दुर्गापूजा की तैयारियों एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई...समिति के सदस्यों ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जा रही है और सभी समुदाय आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ पर्व मना रहे हैं...इस दौरान समिति के सदस्यों से स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं की भी जानकारी ली गई...प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया...जिसमें कहा शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर प्रशासन-पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है...डीसी, एसपी ने कहा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी... डीसी मेघा भारद्वाज ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है...सभी पूजा स्थलों एवं मंदिरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी...डीसी ने कहा कि पाकुड़ जिले में पर्व-त्योहार हमेशा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाए जाते रहे हैं...इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग से दुर्गापूजा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा...साथ ही अपील किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अथवा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित करें...डीसी ने कहा कि विसर्जन मार्ग, प्रमुख सड़कों एवं आवश्यक स्थानों पर मरम्मत कार्य पूजा से पूर्व पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है...ट्रैफिक व्यवस्था, रूट प्लान तथा प्रवेश-निकास की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी...ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया एवं संबंधित पदाधिकारियों तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी...उन्होंने पूजा स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर पड़े निर्माण सामग्री को हटाने तथा विशेषकर नंगे पैर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया...उन्होंने कहा कि विसर्जन, रावण दहन अथवा किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा... पूजा समितियों से पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की पहचान के लिए कैप तथा आवश्यकता के अनुसार सीटी की व्यवस्था रखें, ताकि आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन के साथ त्वरित समन्वय किया जा सके... वही एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं...पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता को देखते हुए उपलब्ध बल का आंतरिक पुनर्संयोजन किया जा रहा है...और जिले के बाहर से आवश्यक अतिरिक्त बल की मांग मुख्यालय को भेज दी गई है...असामाजिक तत्वों की पहचान, सत्यापन एवं निरोधात्मक פעולה की जा रही है... संवेदनशील क्षेत्रों एवं पूजा पंडालों के रूट का सत्यापन भी किया जा रहा है...उन्होंने पूजा समितियों से अपील किया कि पारंपरिक एवं पूर्व निर्धारित जुलूस मार्ग में बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी प्रकार का परिवर्तन न करें... मार्ग में बदलाव आवश्यक होने पर संबंधित एसडीओ से पूर्व अनुमति प्राप्त करें... एसपी ने बताया कि पर्याप्त संख्या में क्यूआरटी का गठन, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, मॉक ड्रिल एवं जिला नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जा रही है...उन्होंने कहा कि डीजे के प्रयोग को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश प्रभावी हैं.... पूजा समितियों को संबंधित दिशा-निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी और उसका अनुपालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है...निर्देशों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी...
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर के छोटा मानपुर में चोरी: सोना-3 लाख नकदी लूट, महिला के साथ हाथापाई

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- कौलारी थाना क्षेत्र के गांव छोटा मानপুর में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोर राजाराम बैसला के घर से सोने के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान जाग होने पर बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के साथ हाथापाई भी की। जानकारी के अनुसार राजाराम बैसला का बेटा अमित किसी काम से बाहर गया हुआ था। राजाराम और उनकी पत्नी मीरा घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे रात करीब 1:30 बजे मीरा देवी को घर के अंदर कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह अंदर गई तो वहां दो लोगों को देखा। मीरा देवी ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। उसी दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ हाथापाई की, जिससे वह चोटिल हो गई। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हो-हल्ला और चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायर भी किया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और कौलारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और एफएसएल टीम द्वारा फिंगर प्रिंट्स लिए गए। ग्रामीणों ने आरोपियों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों से रात में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द खुलासा किया जाएगा
0
0
Report

बीट पुलिसिंग को तकनीक-आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस ने BPR&D के साथ MoU किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान पुलिस में बीट पुलिसिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं तकनीक-आधारित बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राजस्थान पुलिस और गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस MoU के तहत आधुनिक तकनीक और नए आयामों को जोड़कर बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। इस पहल से आने वाले समय में सुदृढ़, जनसहभागी और सूचना-आधारित पुलिसिंग का नया स्वरूप सामने आएगा।_BEJ_ बीट प्रणाली पुलिसिंग का मूल आधार है। पहले से चली आ रही पारंपरिक प्रणाली में अब तकनीक का समावेश होने से धरातल पर बड़ा और सकारात्मक बदलाव दिखेगा। प्रथम चरण में हर रेंज के चुनिंदा जिलों में नवीन बीट प्रणाली को लागू किया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर: 1418 नव आरक्षकों ने पुलिस सेवा की शपथ लेकर दी संयुक्त दीक्षांत परेड

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (RPTC), जोधपुर के सुल्तान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को नव आरक्षकों की संयुक्त दीक्षांत परेड का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में RPTC बैच संख्या 92/26 और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) बैच संख्या 41/26 के कुल 1418 नव आरक्षकों ने पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण), राजस्थान, एच. जी. आर. सुहास (IPS) रहें। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में एसपीयूपी, जोधपुर के प्रो. वी.सी. एवं उप महानिरीक्षक पुलिस देवेंद्र कुमार बिश्नोई (IPS) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। RPTC जोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ. महावीर सिंह राणावत (IPS) ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। दीक्षांत समारोह में नव आरक्षकों ने अपनी शारीरिक दक्षता, समन्वय और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों ने परेड के साथ-साथ लेजिम डांस, सेल्फ डिफेन्स (आत्मरक्षा कौशल) और पुलिस बैंड का आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभावान नव आरक्षकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके ये सभी 1418 जवान अब कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ राजस्थान पुलिस में अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण के एडीजी एच जी आर सुहास ने बताया कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए आरक्षकों में एकरूपता लाने के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग के तहत पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस, नारकोटिक्स, गैंगस्टर निरोधक उपाय और नए कानूनों को शामिल किया गया है। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही से काम करने की सलाह दी। बाईट एच जी आर सुहास ए डी जी प्रशिक्षण, राजस्थान पुलिस
0
0
Report

खूँटी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Khunti, Jharkhand:खूँटी में आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर बना रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के लिए जिले के उपायुक्त जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग सोमवार की शाम दल-बल के साथ निकले। इस दौरान शहर के बीच बन रहे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंडाल निर्माण किये जा रहे स्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त की। वहीं पुरुषों और महिलाओं का प्रवेश द्वार और निकासी पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही दर्शन करनेवाले आगंतुकों के लिए परेशानी न हो इसपर आयोजक समिति के लोगों से जानकारी ली गई। साथ ही पंडालों की मजबूती, भीड़ को संभालने की क्षमता आदि पर चर्चा की गई। उपायुक्त और एसपी ने आयोजन समिति को सुरक्षा एवं सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए निर्देश भी दिया।
0
0
Report
Advertisement

INDIA गठबंधन के तीन मांगों पर देशभर में मार्च

Ranchi, Jharkhand:रांची कॉंग्रेस पार्टी अपनी तीन मांगो के साथ केंद्र सरलत और ईसीआई पर हमलावर है। पहला ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दूसरी, SIR को रद्द करना और तीसरा देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराना , देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। इंडिया गठबंधन के लगभग सभी सांसद इन मांगो को लेकर संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च जारी है वहीं बीजेपी मुद्दाविहीन विपक्ष पर दिग्भ्रमित करने का आरोप लगा रही है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इण्डिया गठबन्धन के सभी सांसद, संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन मांगो को रखा है। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो, एसआईआर रद्द हो और बैलेट से चुनाव हो। सीजेआई ने भी साफ कर दिया है ज्ञानेश कुमार ने कुछ गलतियां की है। इंडिया गठबंधन सेट मांगो के साथ एकजुट है और केंद्र सरकार को झुकना ही पड़ेगा। जनता भी समझ चुकी है देश में वोट चोरी हो रही है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोकतंत्र में आंदोलन ही एक ताकत है और लोकतंत्रिक तरीके से आंदोलन करके अपनी बात रखने का। जब सरकार तानाशाही हो जाए तो सड़कों पर उतरना पड़ता है।चुनाव आयोग ने जो कदम उठाए, निर्णय लिए पूरी तरह से असंवैधानिक है, गैर कानूनी है। चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं था, चुनाव आयोग तो छोड़िये एक अकेला व्यक्ति फैसला ले रहा था। चुनाव आयोग के अन्य आयुक्त की सहमति नहीं लिया गया। फॉर्म में तक बदलवा किया गया और गलत बयानी की गई। नैतिकता और शर्म थोड़ी सी भी बची हो तो केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त का त्यागपत्र ले, ज्ञानेश कुमार को हर कीमत पर इस्तीफा देना होगा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट से चुनाव होना चाहिए। लोकतंत्र को बचाना है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी विधायक नबीन जायसवाल ने कहा , कांग्रेस और इंडी गठबंधन हार पचा नहीं पा रहे, हर चुनाव के बाद एक ही राग अलापते हैं, इवीएम में गड़बड़ी हुई है, चुनाव आयोग धांधली किया। पर जनता इंडी गठबन्धन को नकार चुकी है। केरल में चुनाव जीते तो ईवीएम ठीक था। एसआईआर और चुनाव आयोग की बात है तो चुनाव आयोग राज्यों को जिम्मेवारी देती है और राज्य के अधिकारी, कर्मी इसको पूरा कराते हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है ,झूठी बातों से जनता को दिग्भ्रमित करना है। राहुल गांधी के पास कोई काम बचा नहीं तो नैरेटिव सेट करने में लगे हैं। बाइट ...नबीन जायसवाल, विधायक, बीजेपी बाइट ...बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी
0
0
Report

पाली के विकास के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोडमैप पर चर्चा, बजट का आश्वासन

Pali, Rajasthan:पाली महापौर नमिता बुबकिया ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात पाली महापौर नमिता बुबकिया ने जयपुर स्थित सीएमओ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया जहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पाली नगर निगम की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पाली शहर के विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर बात रखी, ​बैठक के दौरान महापौर नमिता बुबकिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष पाली शहर के समग्र विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पाली शहर में आगामी दिनों में शुरू होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं, पेयजल व सीवरेज व्यवस्था, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सफाई व्यवस्था तथा सौंदर्यकरण के कार्यों पर बिंदुवार और गहन चर्चा की गई। ​महापौर ने मुख्यमंत्री को शहर की प्राथमिकता वाले कार्यों और आमजन से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निगम के विकास रोडमैप की सराहना करते हुए पाली शहर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग एवं आवश्यक बजट स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। ​बैठक के बाद महापौर नमिता बुबकिया ने बताया कि राज्य सरकार पाली के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पाली शहर में तेजी से विकास कार्य देखने को मिलेंगे, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में रबी सीजन के लिए बिजली सप्लाई चाक-चौबंद, किसानों को निर्बाध आपूर्ति

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- रबी सीजन में किसानों को सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत तंत्र के रखरख maintenance के निर्देश दिए गए हैं। जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर एसई विवेक शर्मा ने वीसी के माध्यम से जिले के सभी एईएन और जेईएन की बैठक ली। एसई ने बताया कि रबी सीजन को देखते हुए किसानों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को सिंचाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विद्युत तंत्र के रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। विभाग द्वारा 33/11 केवी जीएसएस, पावर ट्रांसफॉर्मर, फीडर, विद्युत लाइनों और वितरण ट्रांसफॉर्मरों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रखरखाव कराया जा रहा है। अधिक लोड वाले क्षेत्रों में विद्युत भार का आकलन कर अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। रबी सीजन के दौरान निर्धारित कृषि ब्लॉक के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने और व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फॉल्ट आने पर शीघ्र दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं टीमों को तैयार रखने को कहा गया है। डिस्कॉम अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे लाइनों एवं ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सुरक्षा नियमों का पालन करें और समस्या की सूचना तत्काल हेल्पलाइन पर दें। इसके साथ ही लंबित नए कनेक्शन जारी करने, 181 संपर्क परिवादों के त्वरित निस्तारण, पीएम सूर्य घर योजना में पंजीकरण बढ़ाने, राजस्व वसूली और नियमित जनसुनवाई के निर्देश भी दिए गए
0
0
Report

झुंझुनूं के टोंक छिलरी स्कूल ने मतदान जागरूकता रैली से लोकतंत्र का संदेश दिया

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं पंचायत चुनाव के साथ ही स्वीप गतिविधियां हुई शुरू टोंक छिलरी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली मनीषा को बनाया मतदान जागरूकता की ब्रांड एंबेसडर हैंडबॉल अंडर—19 टीम की राज्य स्तर पर विजेता टीम की सदस्य है मनीषा प्रिंसिपल संजू नेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना पंचायत चुनावों में अधिक से अधिक मतदान पर रहेगा जोर — संजू नेहरा पंचायताराज चुनावों की रणभेरी बज चुकी है लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलेभर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई विद्यालय की प्रिंसिपल संजू नेहरा ने मतदान जागरूकता को खेल प्रतिभा से जोड़ते हुए एक अनूठा नवाचार किया हाल ही में हैंडबॉल अंडर-19 में विजेता रही झुंझुनूं जिले की टीम की खिलाड़ी एवं टोंक छिलरी विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी पुत्री नत्थूराम सैनी को मतदान जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया मनीषा कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली हाथों में मतदान के संदेश लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पंचायतराज चुनाव में बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान के दिन घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचने की अपील की इस अवसर पर नितिन कुमार का भी अंडर 19 वर्ग छात्र वर्ग में राज्य स्तर पर सहभागिता निभाने पर सम्मान किया गया रैली के दौरान मनीषा के परिजनों ने केक काट कर व माला और साफा पहनाकर प्रिंसिपल संजू नेहरा एवं पीटीआई कुलदीप का अभिनंदन किया विद्यालय की इस पहल ने खेल प्रतिभा को लोकतांत्रिक जागरूकता से जोड़ने का संदेश दिया विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट गांव की सरकार और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है खेल मैदान की विजेता मनीषा अब मतदान जागरूकता की आवाज बनकर ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का संदेश दे रही हैं प्रिंसपल संजू नेहरा ने बताया कि मतदान होने तक लगातार स्वीप अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम होंगे इस रैली में उप प्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरीश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जनकुमार सैनी, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक व नितेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।
0
0
Report

झुंझुनूं के नेवी जवान रमन लांबा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इन्डाली में नेवी जवान रमन लांबा की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि सड़क हादसे में घायल नेवी जवान का इलाज के दौरान हुआ था निधन झुंझुनूं से इंडाली तक निकाली गई करीब 10 किमी लंबी तिरंगा यात्रा अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा हुए शामिल रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि नेवी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई झुंझुनूं जिले के इंडाली निवासी भारतीय नौसेना के जवान रमन लांबा का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। रमन की पार्थिव देह झुंझुनूं पहुंची। जहां से इंडाली तक करीब 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। रमन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले जवान को श्रद्धांजलि दी। भारत माता के जयकारों के बीच पूरा माहौल भावुक हो गया और लोगों ने नम आंखों से रमन को अंतिम विदाई दी। इंडाली पहुंचने पर भारतीय नौसेना के जवानों ने रमन लांबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रमन लांबा वर्ष 2017 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी विशाखापट्टनम में थी। वे अविवाहित थे। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को ड्यूटी से लौटते समय उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें विशाखापट्टनम के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को उनका निधन हो गया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top