460001
उमरी दरगाह में नवविवाहित जोड़ों को अल्पसंख्यक मोर्चा ने भेंट किए पौधे
Nayegaon, Madhya Pradesh:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने उमरी दरगाह में आयोजित इजितमाई विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को एक विशेष उपहार दिया। मोर्चा की ओर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रत्येक दांपत्य जोड़े को एक फलदार पौधा भेंट किया गया। उन्हें इन पौधों को अपने घर के आंगन में लगाने और पालन करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शारिक खान, महामंत्री नूर पाशा, कोषाध्यक्ष शेख आसिफ़, और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा में संतोष सुबह के नेतृत्व में गरीब चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न
Darbhanga, Bihar:हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुबह के नेतृत्व में गरीब चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा में हुआ इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हम के कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए मंत्री संतोष सुमन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और उनकी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को हर संभव आगे लाने के लिए प्रयास कर रही है संतोष सुमन ने लोगों किसी गाड़ी को सुना और संबंधित विभाग को तुरंत मामले की निपटारे के लिए निर्देश भी दिया यह कार्यक्रम हिंदुस्तानी एवं मोर्चा की तरफ से प्रत्येक जिले में चलाया जा रहा है0
0
Report
भिवंडी में भीषण हिट एंड रन: कार टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार
Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या कामतघर भाग्यनगर परिसरात हिट अँड रनची धक्कादायक घटना घडली आहे. शुक्रवारी मध्यरात्री भरधाव कारने दुचाकीला उडवल्याने दोन तरुण जखमी झाले असून कार चालक पसार झाला आहे. ही घटना सीसीटीव्हीत कैद झाली आहे. भाग्यनगर गेटसमोर एका भरधाव कारने दुचाकीस्वाराला जोरदार धडक दिली. या धडकेत दुचाकीवरील राजू गोलर आणि सोहेल शेख हे दोघे जखमी झाले आहेत. सोहेलची प्रकृती गंभीर असल्याची माहिती आहे. अपघातानंतर कार चालकाने घटनास्थळावरून पळ काढला. स्थानिकांनी जखमींना नोबल हॉस्पिटलमध्ये दाखल केले. या प्रकरणी शहर पोलिसांनी कार चालकाविरोधात गुन्हा दाखल केला असून सीसीटीव्हीच्या आधारे आरोपीचा शोध सुरू आहे.0
0
Report
कार पर खरोंच से डॉक्टर ने टमटम चालक की पिटाई कर दी, वीडियो वायरल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-कार में खरोंच लगी तो डॉक्टर का चढ़ा पारा, सड़क पर टमटम चालक की कर दी पिटाई, मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल। एंकर-भिंड में सड़क पर कार और टमटम की मामूली टक्कर के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला… टक्कर में कार पर खरोंच आई तो डॉक्टर साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया… आरोप है कि डॉक्टर ने टमटम चालक की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी… इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन डॉक्टर का गुस्सा शांत नहीं हुआ… अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… मामला भिंड-अटेर मार्ग पर उदोतपुरा पुलिया के पास का बताया जा रहा है… जानकारी के मुताबिक उदोतपुरा के पास क्लीनिक संचालित करने वाले निजी प्रैक्टिशनर डॉक्टर मधुकर तिवारी अपनी कार से आ रहे थे… इसी दौरान सामने से आ रहे टमटम से उनकी कार की भिड़ंत हो गई… टक्कर मामूली थी, लेकिन कार पर खरोंच लगने के बाद डॉक्टर ने आपा खो दिया… डॉक्टर ने टमटम चालक की सड़क पर ही पिटाई शुरू कर दी… आसपास मौजूद लोगों ने चालक को बचाने और डॉक्टर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक हंगामा चलता रहा… बाद में लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और डॉक्टर और टमटम चालक वहां से चले गए… लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया… अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है… फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है और यह सवाल भी उठ रहा है कि मामूली खरोंच के बाद सड़क पर कानून हाथ में लेकर मारपीट करना आखिर कितना जायज है?0
0
Report
Advertisement
कोई खबर उपलब्ध नहीं है
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा का एक महीने सेवा संकल्प अभियान
Sahibganj, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से भाजपा पुरे देश सेवा का संकल्प अभियान पुरे एक माह तक मनाने जा रहा हैँ. इसकी जानकारी राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जिन्होंने अपने जीवन को देश सेवा में समर्पित कर दिया हैँ और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया हैँ. जिनके साथ देश का सभी युवा साथ हैँ. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इसलिए 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा का संकल्प माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया हैँ. जिसके लिए साहिबगंज जिला का संयोजक भाजपा जिला महामंत्री धनंजय मण्डल को बनाया गया जिनके साथ पांच सदस्यय टीम लगाया गया हैँ. पुरे देश में सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद को भी अपने इलाके में यह कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया. जिसकी शुरुवात 17 सितम्बर विश्वकर्मा पूजा से की जाएगी.0
0
Report
सिमडेगा में एसपी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी: अवैध शराब-नशे पर कड़ा एक्शन
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पेट्रोलिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी ने सक्रिय अपराधकर्मियों के सत्यापन, अवैध शराब व नशे के खिलाफ कार्रवाई, वाहन जांच, सीसीटीवी लगाने, ई-साक्ष्य व सीईआईआर पोर्टल के उपयोग पर जोर दिया। आगामी गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा सोशल मीडिया पर निगरानी का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीपीओ, डीएसपी, थाना-ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
50 लाख के डंपर चोरी: 500 KM पीछा, 19 दिन बाद हरियाणा से गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:50 लाख का डंपर चोरी… 500 KM तक पुलिस का पीछा! 800 CCTV खंगाले, 19 दिन बाद हरियाणा से शातिर चोर गिरफ्तार। भिंड में करीब 50 लाख रुपये के डंपर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोर डंपर को भिंड से हरियाणा के नूंह-मेवात तक ले गया, लेकिन पुलिस ने 19 दिनों तक करीब 500 किलोमीटर पीछा करते हुए 800 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और आखिरकार आरोपी को डंपर सहित दबोच लिया। दरअसल 24 अगस्त की रात भिण्ड बाइपास स्थित सीतानगर से मुरारी तोमर का घर के बाहर खड़ा ट्रॉला RJ 11 GC 9454 चोरी हुआ था। शिकायत मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर जांच शुरू की। CCTV, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने भिंड से उत्तरप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा तक डंपर का रूट ट्रेस किया。 11 सितंबर को जयपुर-भिवाड़ी-सोहना तिराहा फ्लाईओवर के पास राऊ जी होटल से आरोपी को चोरी के डंपर समेत गिरफ्तार कर लिया गया。 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह पहले डंपर की रेकी करता था, फिर फर्जी नंबर प्लेट और मास्टर चाबी से वाहन चोरी कर GPS तोड़ देता था। इसके बाद नूंह-मेवात में डंपर का रंग और बॉडी बदलकर बेचने की तैयारी की जाती थी。 गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश समेत राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और गुजरात में करीब 20 अपराध दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और दूसरी वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है。 चोर ने डंपर की पहचान मिटाने की कोशिश की… लेकिन CCTV ने उसका पूरा रास्ता बता दिया। 19 दिन की मेहनत के बाद भिंड पुलिस ने 50 लाख का डंपर बरामद कर शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।अब पुलिस चोर के अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है。0
0
Report
कालवाड़ के संस्कृत स्कूल में सैनिटाइजर से हाथों में आग, सहपाठियों ने बचाई जान
Jaipur, Rajasthan:कालवाड़ के संस्कृत स्कूल में खतरनाक खेल! सैनिटाइजर से हाथों में लगाई आग... कपड़ों तक पहुंची लपटें, सहपाठियों ने बचाई जान कालवाड़ थाना क्षेत्र के एक संस्कृत स्कूल में शनिवार को लंच टाइम में छठी कक्षा के कुछ छात्र आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान दो छात्रों ने एक छात्र के दोनों हाथों पर सैनिटाइजd डाल दिया। इसके बाद एक छात्र ने माचिस की तीली जलाकर उसके हाथों में आग लगा दी। हाथों से उठी लपटें कपड़ों तक पहुंच गईं। गनीमत रही कि सहपाठियों ने समय रहते आग बुझाकर उसकी जान बचा ली। स्कूल में खतरनाक खेल हाथों पर डाला सैनिटाइजर माचिस की तीली से लगाई आग देखते ही देखते हाथ लपटों में घिरे कक्षा में मची अफरा-तफरी इसके बाद कुछ ही सेकंड में छात्र के दोनों हाथ आग की लपटों से घिर गए। आग बुझाने के प्रयास में छात्र घबरा गया। उसने दोनों हाथों को आपस में रगड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। घबराहट में छात्र ने अपने जलते हाथ कपड़ों पर रगड़ दिए। इसके बाद आग कपड़ों तक पहुंच गई और छात्र के शरीर के कुछ हिस्से भी झुलस गए। छात्र के कपड़ों में आग लगते ही आसपास मौजूद सहपाठी मदद के लिए दौड़े। बच्चों ने उसकी शर्ट खोलकर आग बुझाई। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद घायल छात्र को स्कूल प्रबंधन ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। हादसे में छात्र के हाथों सहित शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि माचिस की डिब्बी छात्र घर से लेकर आए थे। वहीं स्कूल में सैनिटाइजर का इस्तेमाल ब्लैक बोर्ड साफ करने के लिए किया जाता था। घटना के वक्त कक्षा में शिक्षक मौजूद नहीं थीं। स्कूल की सुरक्षा पर सवाल बच्चे माचिस लेकर कैसे पहुंचे? सैनिटाइजर बच्चों की पहुंच में क्यों? लंच टाइम में निगरानी कहां थी? हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा जरूरी इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्वलनशील पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखना और लंच टाइम में निगरानी बढ़ाना कितना जरूरी है, ये हादसा इसकी बड़ी मिसाल है। फिलहाल छात्र का उपचार कराया गया है। लेकिन सवाल सिर्फ इस हादसे का नहीं... सवाल ये है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम कितने पुख्ता हैं? माचिस और सैनिटाइजर जैसी चीजें बच्चों तक कैसे पहुंचीं और हादसे के वक्त निगरानी क्यों नहीं थी—इन सवालों के जवाब जरूरी हैं।0
0
Report
जोधपुर नगर निगम: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी एकजुटता के लिए बाहर भेजे, बोर्ड किसका?
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। दोनों दल अपने-अपने बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा ने अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद शुरू करते हुए उन्हें बस के जरिए जोधपुर से बाहर भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की ओर से सभी पार्षद प्रत्याशियों को बालोतरा जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पार्टी की ओर से इसे हॉर्स ट्रेडिंग से जोड़ने के बजाय प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही है। चुनाव के बाद आमतौर पर राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के प्रयास करते हैं, ताकि मतगणना के बाद बोर्ड गठन की स्थिति में सभी पार्षद एकमत रहें। इधर, कांग्रेस ने भी शनिवार शाम अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए उन्हें जोधपुर से बाहर भेज सकती है। दोनों ही दलों को आशंका है कि बोर्ड गठन के दौरान किसी तरह की राजनीतिक जोड़-तोड़ या हॉर्स ट्रेडिंग की स्थिति न बने। प्रशासन की ओर से सभी ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। अब 14 सितंबर को मतगणना के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि नगर निगम में किस दल का बोर्ड बनेगा। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशियों को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। पीटीसी राकेश भारद्वाज जी राजस्थान जोधपुर0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा के भीड़खी रेलवे फाटक पर अचानक फाटक बंद, यातायात बाधित
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के भीड़खी रेलवे फाटक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक रेलवे फाटक ने काम करना बंद कर दिया। फाटक के नीचे होने के कारण दोनों ओर वाहनों और राहगीरों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना की आशंका को लेकर लोगों में भी चिंता बढ़ गई। आवागमन बाधित होने पर लोगों ने किसी तरह बस के सहारे फाटक को उठाकर खड़ा किया और उसके नीचे से बाइक व अन्य वाहनों को पार कराया। कुछ देर तक लोगों ने अपने हाथों से भी फाटक को उठाकर आवाजाही जारी रखी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर स्थिति असामान्य बनी रही। करीब आधे घंटे बाद रेलवे फाटक को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। घटना ने रेलवे फाटक की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
रanchi BJP मंत्री ने अमित शाह से मुलाकात में राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा पर जोर
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात किया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान संगठन, जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. वर्मा ने कहा कि निष्ठापूर्वक जनसेवा को माध्यम बनाकर राष्ट्रनिर्माण में अनवरत जुटे कार्यकर्ताओं का समूह ही भारतीय जनता पार्टी है। अमित शाह के व्यक्तित्व में पार्टी की विचारधারা के प्रति दृढ़ता, जनसेवा और राष्ट्रभक्ति की गंभीरता कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशन में पार्टी की टीम के साथ राष्ट्रसेवा में कार्य करना उनके लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है।0
0
Report
गोंडा में डंडे से वार कर पिता रमेश कोरी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर बैरिया गांव में निजी स्कूल में चपरासी 55 वर्षीय रमेश कोरी की 11 सितंबर को उधारी के 1500 रुपये मांगने पर डंडे से वार कर हत्या कर दी गई थी. देहात कोतवाली पुलिस ने 30 घंटे के भीतर आरोपी राम अनुज पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के समय रमेश अपने बेटे रमजान के साथ सालपुर बाजार जा रहे थे; रास्ते में RAM अनुज पांडे से हुई बदसलूकी के बाद उसने डंडे से रमेश के सिर पर वार कर दिया था. इलाज के लिए रमेश को गोंडा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई. पोस्टमार्टम के अनुसार मौत का स्पष्ट कारण नहीं हुआ; बिसरा सुरक्षा के लिए_preserved किया गया है. रमेश निजी स्कूल में चपरासी के रूप में परिवार का जीवन यापन कर रहे थे; इनके तीन पुत्र और एक पुत्री थे. बड़े बेटे का नाम राजू, छोटे बेटे का नाम राजमान, और सबसे छोटे राम सजीवन की शादी नहीं हुई है; 18 वर्षीय राम सजीवन दुर्घटना में घायल थे जिनका अभी इलाज चल रहा है.0
0
Report
Advertisement
मेरठ में प्लास्टिक दुकान के पीछे अवैध पटाखा गोदाम पकड़ा गया: 450 किलो बरामद
मेरठ: प्लास्टिक के गोदाम की आड़ में अवैध पटाखों का कारोबार चल रहा था; पुलिस ने 450 किलो पटाखा पकड़ा. मेरठ थाना देहली गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नाला रोड कोटला बाजार में छापा मारकर प्लास्टिक की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़ किया है. एसपी सिटी विनायक भोसले के मुताबिक आज दोपहर थाना देहली गेट थानाध्यक्ष को सूचना मिली تھی कि नाला रोड कोटला बाजार में एक युवक की प्लास्टिक की दुकान है जिसमें घरेलू सामान बेचा जाता है, उसकी आड़ में अवैध पटाखे का भंडारण किया गया है. सूचना पर CO कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें मजिस्ट्रेट, CO कोतवाली, थाना देहली gate पुलिस और FSO की टीम मौके पर पहुंची. पूछताछ में युवक के पास पटाखा स्टोर करने या बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था. सर्च में लगभग साढ़े चार सौ किलो से ऊपर अवैध पटाखा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा है. पुलिस ने SOP का पालन करते हुए माल बरामद कर लिया है, युवक को हिरासत में लिया गया है. इसमें आगे की फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक देखी जाएगी और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके सप्लायरों की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
رام के नाम से शुरू होती है राजनीति, मंत्री तिवारी का दावा
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- राम के नाम से ही दिनचर्या शुरू करते हैं, विकास में जो कमी रह गई उसे मिलकर पूरा करेंगे खबर उन्नाव से है यहां शनिवार को राज्य मंत्री उच्च शिक्षा और उन्नाव की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां से वह सीधे विकास भवन सभागार पहुंचीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और डीएम घनश्याम मीणा के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। करीब दो घंटे चली बैठक रात आठ बजे समाप्त हुई। बैठक में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद बातचीत में प्रभारी मंत्री ने भाजपा पर राम के नाम की राजनीति करने के आरोप पर कहा कि इसे राम की राजनीति कहें या राम ही सब कुछ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राम के नाम से ही अपने काम की शुरुआत करते हैं। भगवान राम से प्रेरणा लेकर शासन चलाने, व्यवस्था बनाने और उदाहरण प्रस्तुत करने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि राम उनके आराध्य हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर कार्य किया जाता है। बाइट - रजनी तिवारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश विओ :आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा की तैयारियों और भाजपा के तीसरी बार सत्ता में लौटने के मुद्दे पर रजनी तिवारी ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम कांग्रेस दिखाई तो पड़ रही है। अखिलेश यादव ने भी बोलना शुरू किया है, जबकि पहले वह दिखाई नहीं पड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष राम का नाम भी लेने लगा है और यह सब भाजपा से सीखा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए काम करती है। जीतने के बाद पूरे पांच वर्ष लगातार सेवा भाव से काम किया जाता है। इसी बीच चुनाव आता है और जनता फिर से काम करने का अवसर देती है。 बाइट - रजनी तिवारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश0
0
Report
आजमगढ़ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक से टक्कर मारी, एक की मौत
Azamgarh, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी ट्रक में टक्कर, ड्राइवर के बगल बैठे व्यक्ति की मौत। आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस_वे माइलस्टोन नंबर 213.2 पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप में ड्राइवर के बगल बैठे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। मृतक और ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फायर ब्रिगेड की टीम से पिकअप में फंसे यात्री को किसी तरह से पिकअप की बॉडी काटकर के बाहर निकला गया।0
0
Report
Advertisement
