icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow24 Sept 2024, 12:06 pm

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, बदलेगा परिवार का जीवनस्तर

Nayegaon, Madhya Pradesh:

मध्य प्रदेश सरकार की बेरोजगारी दूर करने की मुहिम का बैतूल में सकारात्मक असर दिखा है। जिला पंचायत ने 10 विकासखंडों में रोजगार मेला आयोजित किया, जिसमें 1 सैकड़ा से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने निजी कंपनियों के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए पंजीकरण करवाया। अब ये युवा हैदराबाद में ट्रेनिंग लेकर देशभर में सिक्योरिटी के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें रोजगार के साथ विभिन्न सुविधाएं भी मिलेंगी। बैतूल से 60 युवा हैदराबाद के लिए रवाना हुए, जो जिला पंचायत के मदद से रोजगार ले रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर पर दबिश

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के घर निगरानी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी बेगूसराय शहर के पोखरिया मोहल्ले में चल रही है। छापेमारी में 9 लाख से अधिक नगद और लाखों रुपए के जेवरात बरामद हुए हैं। एडीएम की पत्नी दानापुर में रजिस्ट्रार के तौर पर कार्यरत हैं। निगरानी टीम रुपये और जेवरात का मिलान कर रही है। दरअसल आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। निगरानी ने न्यायालय से वारंट लेकर बेगूसराय जिला मुख्यालय के पोखरिया वार्ड नंबर-37 स्थित पैतृक आवास पर दोपहर करीब 1 बजे छापेमारी की है। टीम में छह सदस्य थे। पटना कार्यालय और आवास पर भी निगरानी चल रही है। डीएसपी वासुदेव राय ने बताया कि रविंद्र कुमार दिवाकर जी एडीएम आपूर्ति, पटना में हैं; उनके विरुद्ध केस नंबर 113/26 निगरानी थाना का दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर तलाशी ली गई और 9 लाख से अधिक नकद तथा सोने के जेवरात मिले हैं। अन्य जगहों पर भी कार्रवाई जारी है। 113/26 केस संख्या है, आय से अधिक संपत्ति के मामले में।
0
0
Report

नमो क्रिकेट लीग-2026 का ग्रैंड फिनाले पंचकूला में उद्घाटन; नशामुक्त भारत का संकल्प

Panchkula, Haryana:पंचकूला की धरती आज उस समय युवा ऊर्जा, खेल भावना और नशामुक्त भारत के संकल्प की साक्षी बनी, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ताऊ देवीलाल खेल परिसर, सेक्टर-3 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में नमो क्रिकेट लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रेरणा के स्रोत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान 4 अक्टूबर तक मुख्य मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पंचकूला में ही नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया गया था。 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उदेश्य से आयोजित की जा रही नमो क्रिकेट लीग में 5 राज्यों की 3 हजार 200 से अधिक टीमों और 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। विभिन्न राज्यों से जीतकर 32 टीमें यहां पहुंची हैं। यह लीग आगामी 4 अक्तूबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सहयोगी संस्थाओं, आयोजन समिति, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रत्येक सहभागी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी。 उन्होंने कहा की इस लीग का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम और उनके सेवा-संकल्प से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति माना है। उन्होंने खेल को स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास, रोजगार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। उन्हीं के प्रयासों से 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था जैसी पहलों से देश में खेलों का नया वातावरण बना है। आज छोटे शहरों, गांवों और साधारण परिवारों से निकलकर हमारे बेटे-बेटियां दुनिया के मंच पर तिरंगा ऊंचा कर रहे हैं। यही बदलते भारत की पहचान है। यही पहचान आपको इन दिनों जापान में चल रहे एशियाई खेलों में देखने को मिल रही है。 मुख्यमंत्री ने कहा की हरियाणा की मिट्टी में खेल और खिलाड़ी दोनों रचे-बसे हुए हैं। ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियाई खेल हाँ, राष्ट्रमंडल खेल हों या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं-हरियाणा के खिलाड़ियों ने बार-बार सिद्ध किया है कि छोटा प्रदेश होते हुए भी हमारा हौसला बहुत बड़ा है। यही हौसला हाल ही में ग्लासगो में हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देखने को मिला। इन खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं。 उन्होंने कहा की इन खेल उपलब्धियों का श्रेय प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहतन और सरकार की खेल नीति को जाता है। हरियाणा की खेल नीति स्पष्ट है-प्रतिभा को पहचान, खिलाड़ी को सम्मान और खेल को मजबूत आधार देना। राज्य सरकार नर्सरियों, आधुनिक स्टेडियमों, प्रशिक्षण सुविधाओं, नकद पुरस्कारों और सरकारी नौकरियों के माध्यम से खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद इनाम दिए जाते हैं । पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17 हजार 544 खिलाड़ियों को 742 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी है। इतना ही नहीं, हमने 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दी हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे का होना बेहद जरूरी है। पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1,100 करोड़ रुपये की राशि खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की है। इसके अलावा खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए खेल नर्सरियों का जाल को बिछाया है। हमने प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियां खोली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग की थीम नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। आज इस मंच से हम सब संकल्प लें कि न तो नशा करेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री में उपस्थित खिलाड़ियों और आमजन को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया。 कार्यक्रम में चेयरमैन श्री मोहन लाल कौशिक, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भोपाल खदरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement

केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड: हवा में लटकीं पटरियां, सभी गाड़ी रद्द; करोड़ों के नुकसान की आशंका

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बावजूद मुश्किलें बरकरार हैं। विशाखापट्टनम-किरंदुल (केके) रेल लाइन पर मल्लीगुड़ा और छत्रीपुट रेलवे स्टेशन के बीच भारी लैंडस्लाइड से पटरियों के नीचे की जमीन खिसक गई है, जिससे रेल ट्रैक हवा में लटक गया है। ट्रैक पर लगातार मलबा गिरने के कारण इस मार्ग की सभी पैसेंजर और मालगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर तैनात हैं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। इस व्यवधान से रेलवे को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।
0
0
Report

दबंगों ने रंजिशन पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow24m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना के ग्राम गाजीपुर मजरा फत्तेपुर में दबंगों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया।रामपाल पुत्र छोटे के अनुसार उसका पुत्र पिंकू वर्मा सुबह करीब 8.30 पर गांव के पश्चिम गन्ने का खेत देखने जा रहा था। रास्ते में गांव के प्रवीण पुत्र राजपाल ने अपने पिता,सत्यपाल पुत्र मुंशी और धर्मराज पुत्र रामलाल के साथ मिलकर उसके पुत्र को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मार डालने के इरादे से गन्ने के खेत में खीच ले गए और उसकी गर्दन पर लाठी रखकर मरना चाहा। पुत्र के शोर मचाने पर गांव वालों को आता देख विपक्षी जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करवाया है।
0
0
Report

गृह राज्यमंत्री बेढम ने कांग्रेस पर पलटवार, संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा पर जोर

Jaipur, Rajasthan:गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश कर रही कांग्रेस हार की हताशा में जनता को गुमराह कर रही है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस द्वारा एसआईआर और निर्वाचन आयोग को लेकर आरोप और प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से कांग्रेस देश की जनता के सामने झूठ फैलाकर चुनाव आयोग को आरोपित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर हल्ला मचाया, न्यायिक प्रक्रिया का भी सहारा लिया, लेकिन कांग्रेस की साजिश कामयाब नहीं हुई। अब कांग्रेस अपनी हताशा में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है, लेकिन कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राजनीतिक स्वार्थों के लिए इन संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करना और दुष्प्रचार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

सर्राफा कारोबारी से लूट के बाद ककर घटा स्थित बजरी प्लांट का एसपी ने किया निरीक्षण

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow25m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:रविवार को रात्रि 9:00 बजे शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सराफा कारोबारी से 5 किलो चांदी लूटने की खबर पाकर पुलिस मोहकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्राफा कारोबारी हृदय राम सोनी अपनी स्विफ्ट कार से लखनऊ जा रहे थे। रविवार को रात्रि लगभग 9:00 बजे के आसपास का ककर घटा स्थित बजरी प्लांट के पास पीछे से वेगनार कार ने ओवरटेक किया और वेगनार कार से निकले चार बदमाशों ने शीशा तोड़कर उनका 5 किलो चांदी से भरा हुआ बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा रात्रि लगभग 10:00 बजे मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
0
0
Report

जयपुर के प्रदर्शन पर राजेन्द्र राठौड़ की तीखी टिप्पणी: संवैधानिक संस्थाओं पर उठे सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की तीखी प्रतिक्रिया ‘देश में घटते जनाधार और चुनावों में लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस’ ‘संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर भ्रम फैलाना कांग्रेस की आदत’ ‘एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण’ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में घटते जनाधार और चुनावों में लगातार मिल रही हार से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है। इसी के परिणामस्वरूप कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर अपनी 정치 असफलता से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। राठौड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिस प्रकार के प्रदर्शन कर रही है, उससे उसकी राजनीतिक बेचैनी नजर आ रही है। भारतीय सेना के शौर्य और निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है। निर्वाचन आयोग और सर्वाेच्च न्यायालय जैसे संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों पर सवाल उठाने की बजाय राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। राजेन्द्र राठौड़ ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण की वैधानिकता को बरकरार रखा था। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाकर भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास जनता के बीच प्रभावी नहीं होगा۔
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान दीवार गिरने से लड़की घायल, कार्रवाई रोक दी गई

Motihari, Bihar:मोतिहारी के सुगौली प्रखंड कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में अचानक एक दीवार गिर गई, जिससे एक लड़की दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। बताया गया कि एनएच विभाग की ओर से मुख्य मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि कुछ लोगों द्वारा अब भी अतिक्रमण किया गया था। सोमवार को इसी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही थी। उसी दौरान एक दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से लाडली खातून दबकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद अतिक्रमण हटाने में जुटा बुलडोजर मौके से भाग गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। घटना के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को रोक दी गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top