451551
सिंघाना निवासी की सर्पदंश से बड़वानी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान
Barwani, Madhya Pradesh:बड़वानी जिला अस्पताल में मंगलवार तड़के सिंघाना निवासी की सर्पदंश से जान चली गई। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया जो उसे गृहग्राम सिंघाना ले जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की: ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बगहा अस्पताल के चिकित्सकों ने घुसा हसिया बाहर निकाला, महिला की जान बची
Bagaha, Bihar:ANCHOR- धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्स्कों नें आज एक फ़िर नायाब पहल किया है। अनुमंडल अस्पताल बगहा के चिकित्स्कों की टीम नें तत्परता दिखाते हुए एक महिला की जान बचाई है। दरअसल बगहा के चखनी रजवटिया निवासी निर्मला देवी के गले में घास काट क़र लौटने के दौरान एक हसिया घुस गया। लिहाजा महिला की गर्दन में हसिया समाने के कारण वह जिंदगी औऱ मौत से जूझने लगीं लेकिन परिजन आनन फ़ानन में उसे लेकर अस्पताल पहुँचे । जहाँ फ़ौरन चिकित्सा कर्मियों नें महिला के गले से न केवल हसिया निकाला बल्कि उसकी जान भी बचाई। यहीं वज़ह है की चिकित्स्कों के पहल की जमकर सराहना हो रहीं है।बताया जा रहा है की बगहा के चखनी निवासी संजय कुमार यादव की पत्नी निर्मला देवी घास काट क़र उसे बांध अपने माथे पर रखकर लौट रहीं थी इसी दौरान अचानक हाथ फिसलने के कारण हसिया उनकी गर्दन में करीब दो इंच गहराई तक घुस गया फ़िर क्या महिला ख़ून से लथपथ होकर बेसुध हो गईं। लिहाजा ग्रामीणों की सहयोग से परिजनों नें उसे आनन फ़ानन में अस्पताल पहुंचाया ।इस सम्बन्ध में बगहा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुशीर आज़म नें बताया की डॉ रामप्रवेश भारती के नेतृत्व में ओटी असिस्टेंट पंकज कुमार औऱ अन्य चिकित्सा कर्मियों नें तत्काल बीना देरी किये महिला निर्मला देवी के गले से घंटे भर की कड़ी मशक्क़त के बाद हंसिया बाहर निकाला तब जाकर उनकी जान बची अब महिला खतरे से पूरी तरह बाहर है । बता दें की बगहा जैसे छोटे शहर में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों की साहसी पहल औऱ तेज़ी की वज़ह से आज एक महिला कों नई जिंदगी मिली है जिसकी चर्चा औऱ सराहना चारों ओर की जा रहीं है । बाइट - डॉ मुशीर आज़म, चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल बगहा पीटीसी इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया बगहा0
0
Report
THDC कोल माइंस के विरोध में सिंगरौली के ग्रामीणों ने कोयला परिवहन रोका
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में THDC कोल माइंस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, कोयला परिवहन रोका... मुआवजे और विस्थापन की मांग पर सड़क पर उतरीं महिलाएं, वाहनों के सामने किया प्रदर्शन.... लाठी-डंडे लेकर कोयले से भरे वाहनों के सामने खड़ी हुईं महिलाएं, कंपनी के खिलाफ जताया विरोध... ग्रामीणों का आरोप....पांच साल से कोयला उत्पादन, फिर भी प्रभावित परिवारों को नहीं मिला पूरा हक... ब्लास्टिंग से घरों में दरारें और प्रदूषण से परेशानी, प्रभावितों ने कंपनी पर लगाए आरोप.... जमीन और जंगल प्रभावित होने का दावा, ग्रामीणों ने मांगा उचित मुआवजा और पुनर्वास.... THDC की इस परियोजना में आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम के तहत कोयले का खनन किया जा रहा है। पिडरवाह, बोदराटोला और बाणीझरिया क्षेत्रों को मिलाकर कोल ब्लॉक बनाया गया है। करीब पांच साल से यहां कोयला उत्पादन जारी है, लेकिन विस्थापन के लाभ को लेकर ग्रामीणों और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद बना हुआ है। अब देखना होगा कि कंपनी और जिला प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और प्रभावित परिवारों को मुआवजे तथा पुनर्वास का लाभ कब तक मिल पाता है।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 536 जोड़ों के विवाह सम्पन्न
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh जिले में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में थामा एक दूसरे का हाथ, कुल 536 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। जनपद आजमगढ़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं उन जोड़ों की बड़ी संख्या में विवाह कराया गया। जहां जनपद में कुल 580 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 576 हिंदू तथा 4 मुस्लिम जोड़े शामिल होने थे। हालांकि आज इस कार्यक्रम में 536 जोड़े उपस्थित रहे, जिसमें 534 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये एवं 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ, वहीं इन लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रति जोड़ो पर एक लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें विवाहोपरान्त कन्या के खाते में 64 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है। इस सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ों को 21 हजार रुपये का सामान जिसमें 5 साड़ी का सेट, चुनरी, दूल्हे को पैन्ट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, दीवाल घड़ी, प्रेसर कुकर, कढ़ाई, 8 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 10 ग्राम बिछिया समेत अन्य सामान सम्मलित हैं। जबकि इस कार्यक्रम में आयोजन के दौरान 15000 रुपये खाने-पीने, टेन्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं के आयोजन में व्यय किये जाते हैं। बताया गया की जनपद के 11 विकास खण्डों एवं 8 नगरीय क्षेत्रों से पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत महराजगंज, हरैया, बिलरियागंज, अजमतगढ़, कोयलसा, अतरौलिया, सathियांव, जहानागंज, पल्हनी, रानी की सराय एवं मोहम्मदपुर विकास खण्डों के लाभार्थी शामिल हुए। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत अतरौलिया, बिलरियागंज, बूढ़नपुर, महराजगंज, आजमगढ़, अजमतगढ़ एवं जीयनपुर से आवेदन प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 580 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 536 जोड़े उपस्थित हुए जिनका विवाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह के दौरान मुस्लिम विवाह रीति रिवाज व हिंदू विवाह विधि-विधान से साथ कार्यक्रम स्थल पर मांगलिक गायन भी प्रस्तुत किये गये। जहां कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। डीएम ने बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को भी इसी तरह भव्य रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में विवाह संपन्न कराया जायेगा।0
0
Report
सहारनपुर में 2.83 किग्रा स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई गढ़ीपुख्ता रोड पर गश्त और चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब पुत्र साजिद निवासी तितरवाड़ा, थाना कैराना, जनपद शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र रियासत निवासी नवाजपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अपने एक साथी के कहने पर बरेली से स्मैक लेकर आए थे। उनके अनुसार, बरेली में एक व्यक्ति ने उन्हें स्मैक के दो अलग-अलग पैकेट दिए थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों के तीसरे साथी ने उन्हें मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तीतरों में एनडीपीएस एक्ट की तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों की जांच कर रही है, ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वालों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगा सके। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शोएब के खिलाफ सहारनपुर के गंगोह थाने में भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है, जबकि आस मोहम्मद के खिलाफ उत्तराखंड के लक्सर थाने में भी मुकदमा दर्ज बताया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बहराइच में मिशन शक्ति फेज-6.0: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बड़ी रैली
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में भव्य तरीके से“मिशन शक्ति” के छठवें चरण का हुआ शुभारंभ,शहर में निकला महिला शक्ति का हुजूम, बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु संचालित“मिशन शक्ति” के (फेज-6.0) के शुभारंभ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पैदल march की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। महिला शशक्तिकरण की विशाल रैली में जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, के साथ जनप्रतिनिधिगण एवं तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली में पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा बहुएँ, एएनएम, महिला चिकित्सक एवं नर्स, अध्यापिकाएँ, महिला सफाई कर्मी, स्कूल-कॉलेज की छात्राएँ, महिला खिलाड़ी, एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएँ तथा महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और महिला sशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, लैंगिक समानता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विविध हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी گئی। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को महिला सुरक्षा एवं नारी सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण विकसित करने का संदेश दिया गया। यह पैदल रैली रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच से प्रारम्भ हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया। रैली के दौरान मिशन शक्ति एवं महिला sशक्तिकरण से संबंधित गीत व जिंगल प्रसारित किए गए तथा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया। रैली अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच पहुँचकर सम्पन्न हुई। रैली में मां दुर्गा के स्वरूप में सम्मिलित एक बालिका आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से सहायता प्राप्त करने एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा से सम्बन्धित शिकायतों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मोर्चा की जिला अध्यक्ष सूची: जानिए किस-किस को बनाया गया उम्मीदवार
Noida, Uttar Pradesh:मोर्चा की जिला अध्यक्ष लिस्ट0
0
Report
स्कोरिंग की नई लहर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजी और जर्सी लॉन्च, सरदार सिंह एंबेसडर
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च. एक निजी होटल में ड्रा के जरिए फ्रेंचाइजीस को टीमों का हुआ आबंटन. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, खेल मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा. ओलंपियन सुरेंदर कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह करेंगे टीमों की अगुवाई. राज्य सरकार द्वारा आयोजित भारत की पहली हॉकी लीग, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा......0
0
Report
राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, स्थानांतरण-कार्रवाई वापसी की मांग
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला के राजस्व पटवारी संघ ने मंगलवार से अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया है. जिला प्रशासन को ज्ञापन सौप कर संघ के पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है और राज्य के विभिन्न जिलों में पटवारी संघ के पदाधिकारियों के ऊपर की गयी कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया है. धान की फसल को pv एप से एंट्री करने में व्यवहारिक समस्या होने की जानकारी दी गई थी, पर उसका अब तक निराकरण नहीं निकल पाया है. इसके कारण पटवारियों में आक्रोश है और उन्होंने बलौदा बाजार और महासमुंद जिला में पटवारी साथियों के स्थानांतरण एवं कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है. जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
औरैया अरिंद नदी में डूबने से 23 वर्षीय विकास की मौत, पांच घंटे बाद SDRF ने बरामद किया शव
Madhupur, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में अरिंद नदी में डूबने से 23 वर्षीय युवक विकास कठेरिया की मौत हो गई। सोमवार दोपहर घर से करीब 100 मीटर दूर नदी पर बने पुराने पुल से छलांग लगाने के बाद युवक पानी से बाहर नहीं निकला। ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, ऐसे में जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा मामला एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव का है। गांव निवासी प्रताप सिंह कठेरिया का 23 वर्षीय पुत्र विकास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह गांव के किनारे बहने वाली अरिंद नदी पर बने पुराने पुल तक पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया, तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के चलते युवक का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर विकास का बड़ा भाई अंकुश और अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, उपजिलाधिकारी कमल कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान की जानकारी ली। शाम करीब चार बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद विकास का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक विकास के परिवार की कहानी भी बेहद दर्दनाक है। करीब दस वर्ष पहले सड़क हादसे में उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता प्रताप सिंह ओडिशा में रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं, जबकि विकास मजदूरी करके परिवार की मदद करता था। परिवार में बड़ा भाई अंकुश और तीन बहनें प्रेमलता, वर्षा व चांदनी हैं। अंकुश और प्रेमलता विवाहित हैं। अविवाहित विकास की मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विकास ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
गुमला में तेज रफ्तार ट्रक से हादसा, एक की मौत एक घायल; चालक फरार
Gumla, Jharkhand:गुमला के घाघरा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर! हादसे के बाद शव को करीब 500 मीटर और स्कूटी को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटने का दावा, ट्रक जब्त, चालक फरार गुमला - गुमला जिले के घाघरा में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऐसा कहर बरपाया कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घाघरा थाना मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक युवक के शव और स्कूटी को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद भारी वाहनों की आवाजाही और पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय श्याम पुरकी के रूप में हुई है। वह चाईबासा का रहने वाला बताया जा रहा है और स्कूटी से नेतरहाट घूमने जा रहा था। इसी दौरान घाघरा के हॉस्पिटल मोड़ के पास पुटो रोड की ओर से निकलते समय उसकी स्कूटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि श्याम पुरकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक युवक के शव और स्कूटी को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। बताया जा रहा है कि शव करीब 500 मीटर तक और स्कूटी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक में फंसी स्कूटी को भी बाहर निकलवाया। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि मुख्यालय के प्रमुख मोड़ पर इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या पर्याप्त निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है। अब पुलिस की जांच और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। फिलहाल, इस हादसे में एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के संभावित खतरों को उजागर करने वाली इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
जमुई दुर्गापूजा: प्रशासन की सुरक्षा-एहतियात, भीड़ नियंत्रण के उपाय तेज
Jamui, Bihar:जमुई दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. सोमवार को डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल झाझा थाना पहुंचे, जहां एसडीपीओ राजेश कुमार से क्षेत्र में आयोजित दुर्गापूजा महोत्सव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. लिहाजा, पूजा पंडालों से लेकर मेला परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्ती तेज करने को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. दरअसल, दुर्गापूजा के दौरान भीड़ बढ़ने और मेला परिसर में हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है. डीएम और एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखें. पूजा के दौरान या मेला परिसर में हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. डीएम ने बताया कि पूजा शुरू हो चुकी है. ऐसे में एसपी के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पूजा पंडालों और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. बड़ी दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्ग पर वन-वे व्यवस्था की होगी समीक्षा झाझा मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों के आवागमन से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी का मुद्दा भी सामने आया. इस पर डीएम नवीन कुमार ने बताया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) से संपर्क कर वन-वे व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो. पूजा में अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती डीएम ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. हालांकि, प्रशासन का मुख्य जोर भीड़ नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्ती और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने पर रहेगा. बहरहाल, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी. मौके पर झाझा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के लक्ष्मीपुर के पास डिजायर कार में अचानक आग, दोनों यात्री सुरक्षित
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के लक्ष्मीपुर के पास चलती डिजायर कार बनी आग का गोला. पटना में एयरपोर्ट से अदाणी पावर प्लांट जा रही कार में अचानक लगी आग, बोनट से निकली चिंगारी महज 5 मिनट में जलकर राख हुई. 2025 मॉडल की कार CNG कार में आग लगने से मची अफरातफरी; फायर किट भी नहीं आई काम. चालक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेजी से फैलती लपटें कार में सवार दो यात्रियों और चालक ने बाहर निकलकर जान बचाई. मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर पाया काबू. कार में सवार दोनों यात्री अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी बताए जा रहे हैं. मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर लक्ष्मीपुर के पास हुआ हादसा. आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं, तकनीकी खराबी की आशंका की जांच जरूरी.0
0
Report
लखीसराय में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 36 कार्टून विदेशी शराब बरामद
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्पाद पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक लक्जरी कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस ने एक्सयूवी 500 लक्जरी कार से 36 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01AG 0173 है। अब उत्पाद पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट सकती है। साथ ही, पुलिस यह पता लगाने में जुटेगी कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
औरैया में दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही , सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद
Madhupur, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री तैयार करने और उसके भंडारण के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अजीतमल क्षेत्र के इस्लाम नगर तथा अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अजीतमल क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी विनोद के नेतृत्व में टीम ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। इस्लाम नगर में मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद सलाम, मोहम्मद रहीश पुत्र सलाम, अश्मी पत्नी स्वर्गीय नसीम और भूरी बेगम पत्नी पप्पू मंसूरी के घरों पर तलाशी ली गई। यहां से करीब साढ़े चार कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसमें कुछ सामग्री तैयार अवस्था में, जबकि कुछ अधबनी हालत में मिली। इसके बाद टीम ने अटसू चौकी क्षेत्र के रामनगर में कार्रवाई की। यहां बबली पत्नी स्वर्गीय वकील, रजिया पत्नी इजरायल और नफीसा पत्नी स्वर्गीय राजू के कब्जे से करीब 2 कुंतल 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। दीपावली के दौरान आतिशबाजी की मांग बढ़ने के मद्देनजर अवैध विस्फोटक सामग्री का निर्माण और भंडारण गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है। ऐसी सामग्री के असुरक्षित रखरखाव से आग लगने और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। वही अजीतमल क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल करीब सात कुंतल विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। बाइट - शैलेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी अजीतमल0
0
Report
Advertisement
