icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow30 Apr 2025, 11:07 am

Balaghat - अयान अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट, कांग्रेस पार्टी की नीतियों और संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए मो. अयान अली को बालाघाट शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिन्हें स्थानीय सर्किट हाउस में पत्र सौंपा गया है। उनकी यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस कमेटी बालाघाट के अध्यक्ष संजय उईके, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शेख अलीम की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बालाघाट शब्बीर पटेल द्वारा की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

41 लाख 58 हजार बैंक गबन: ऋतु गोयल गिरफ्तारी, पुलिस ने वसूली शुरू की

Khargone, Madhya Pradesh:जिला सहकारी बैंक से 41 लाख 58 हजार का गबन कर फरार केशियर ऋतु गोयल गिरफ्तार कर ली गई है। पुलिस द्वारा 29 मई को बैंक से मिली शिकायत पर गरीब, किसानों की इतनी बड़ी राशि बैंक के केशियर सहित बैंक सहायक बैंक प्रबंधक त्रयंबक वाणी एवं शाखा प्रबंधक राजेश राठौर पर आरोप लगे थे। मुख्य आरोपी ऋतु गोयल दोपहर तक ड्यूटी कर राशि लेकर फरार हुई थी। किसानों की मेहनत पसीने की राशि केशियर द्वारा हवाई यात्रा एवं मुंबई में सास, ससुर एवं पति को घूमने के साथ ऑन लॉन गेम में उड़ा दी; मात्र डेढ़ लाख की बरामदगी हुई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस बैंक की राशि की वसूली की दिशा में जुट गई है। एसपी रविंद्र वर्मा ने बैंक गबन की राशि वसूली की बात कही है और साथ ही दो अन्य सह आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सरदारशहर में सड़क हादसे में पति की मौत, गर्भवत गर्भवती पत्नी समेत परिवार शोक में

Churu, Rajasthan:सरदारशहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां पर शायद एक गर्भ में पल रहे बच्चे को पता भी नहीं कि उसके पिता की मौत हो गई, वही एक गर्भवती पत्नी को पता नहीं कि उसके पति की मौत हो गई। सरदारशहर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बोघेरा निवासी बुद्धाराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 24 मई को मेरा भतीजा 27 वर्षीय भालाराम पुत्र पीथाराम बोगरा गांव आने के लिए भोजरासर रोही में गाजूसर फांटा पर सड़क किनारे खड़ा था और किसी वाहन का इंतजार कर रहा था रात्रि करीब साढ़े 9 बजे हमारे गांव का प्रेमचंद अपनी मोटरसाइकिल लेकर तेज गति से आ रहा था, जिसने मेरे भतीजे को देखकर अचानक मोटरसाइकिल रोकने लगा तो लापरवाही से मोटरसाइकिल को चलाने के कारण मोटरसाइकिल स्लिप होकर मेरे भतीजे से टकरा गई और मोटरसाइकिल स्लिप होकर टकराने से मेरा भतीजा भालाराम व मोटरसाइकिल सवार प्रेमचंद घायल हो गए। मेरे भतीजे के सारे शरीर पर गंभीर चोट आई, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ पर मेरे भतीजे की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर रैफर कर दिया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे चोमू में भर्ती कराया, लेकिन वहां हालात में सुधार नहीं होने के कारण जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर दुर्घटना में लगी चोटों के कारण रविवार को भालाराम की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक भालाराम की करीब 1 वर्ष पहले शादी हुई थी और मृतक की पत्नी गर्भवती है। मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा घर में कोहरा मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लग गए।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में जमीन विवाद से हिंसक भिड़ंत, महिलाएं और बच्चे घायल

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे व धारदार हथियार, मारपीट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में पहले महिलाओं के द्वारा एक पक्ष के युवक पर हमला किया गया, देखते ही देखते दो पक्षों की तरफ से एकत्रित हुई महिलाओं व बच्चों द्वारा जमकर मारपीट की गई हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों के तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग हुए चोटिल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया सीएचसी शुक्ल बाजार, वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, शुकुल बाज़ार थाना क्षेत्र के पूरे दुनिया गांव का है पूरा मामला,
0
0
Report

सहारनपुर में योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ, जीवन को योगमय बनाने पर जोर

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनमंच सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वास्तविक उद्देश्य केवल एक दिन योग करना नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन को योगमय बनाना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। योग चर्चा, योग परिचर्चा, लेखन, चित्रांकन तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, पुलिस विभाग, प्रशासन, कारागार और खेत-खलिहानों तक हर स्थान पर योग पहुंचना चाहिए। योग व्यक्ति को भय, रोग और तनाव से मुक्त कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर ले जाता है। कार्यक्रम में महापौर अजय सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई पहल के बाद आज विश्व के 173 से अधिक देशों ने योग को अपनी जीवनशैली में अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और संतुलित जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व एक सप्ताह तक विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडलायुक्त, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
0
0
Report

बलरामपुर वायरल वीडियो पर बवाल, सवर्ण संगठनों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में वायरल वीडियो पर बढ़ा बवाल: सवर्ण संगठनों का प्रदर्शन, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन; लंकेश लहरी की गिरफ्तारी की मांग बलरामपुर जनपद में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष लंकेश लहरी के एक पुराने वीडियो के दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की。 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उनका आरोप था कि वायरल वीडियो में ब्राह्मण समाज को लेकर भी अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज में नाराजगी व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 ज्ञापन देने के बाद सवर्ण आर्मी और करणी सेना के दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली देहात पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा。 दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों करीब 1 मिनट 17 सेकंड का एक वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष लंकेश लहरी एक पुराने विवाद का जिक्र करते हुए सरकार, प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से विवादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। वीडियो में कुछ अधिकारियों और सामाजिक वर्गों को लेकर भी टिप्पणी की गई है, जिसके बाद विवाद और गहरा गया है。 वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने इसे मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ लोगों ने इसे पुराने मामले को दोबारा उछालने की कोशिश बताया। जिले में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। इधर, बलरामपुर पुलिस ने मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो वर्ष 2024 की एक घटना से संबंधित है और यह कोई नया मामला नहीं है। पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को हुई घटना के संबंध में श्रावस्ती जनपद के भिनगा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है और मामला वर्तमान में न्यायालय के विचाराधीन है। फिलहाल वीडियो के पुनः वायरल होने से जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की सत्यता जांचे बिना उसे साझा न करें और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली अफवाहों से दूर रहें। वहीं, विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि वे मामले में आगे की कार्रवाई तक अपना विरोध जारी रखेंगे।
0
0
Report
Advertisement

फागी में पंचायत कार्यालय के बाहर ग्रामीण हंगामा, समाधान नहीं तो आंदोलन

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) एक तरफ सरकार ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर लोगों को दे रही हैं राहत तो दूसरी ओर फागी में पंचायत के बाहर ग्रामीणों के प्रदर्शन ने खोली अधिकारियों की पोल। फागी के ग्राम पंचायत रोटवाड़ा में ग्रामीणों ने पंचायत के बाहर किया हंगामा, पंचायत कार्यालय पर लगाया ताला।‌ प्रशासक और ग्राम सचिव की कार्यशैली के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर जड़ा ताला। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से सड़क, नाली एवं सड़क पर जल भराव जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार पंचायत प्रशासन को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने दी चेतावनी - अगर समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन, कलेक्टर को की शिकायत। बाइट - स्थानीय ग्रामीण
0
0
Report

चास सदर बाजार में माप तौल विभाग ने 95 दुकानों की जांच, एक कांटा जब्त

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास सदर बाजार में माप तौल विभाग की रेड, 95 दुकानों की जांच, एक का कांटा जब्त तो दूसरा बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से कर रहा था माप तौल कांटा का उपयोग। अधिकारी ने कहा कि कांटा में माप में हेर फेर हुआ तो होगी करवाई। बताते चले कि बोकारो के चास सदर बाजार में माप तौल विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने 95 दुकानों की जांच की। इस दौरान एक दुकान का कांटा जब्त किया गया और एक दुकानदार बिना लाइसेंस के कांटा इस्तेमाल करते पकड़ा गया। डीसी के आदेश पर माप तौल विभाग का जांच अभियान पिछले महीने से चल रहा है। इसी कड़ी में आज चास स्थित सदर बाजार में बड़ी कार्रवाई हुई। टीम ने 95 दुकानों में इस्तेमाल हो रहे इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल कांटों की जांच की। जांच के दौरान एक दुकान में गड़बड़ी मिली। उसका कांटा जब्त कर लिया गया। वहीं एक और दुकानदार बिना लाइसेंस के ही माप तौल का कांटा इस्तेमाल कर रहा था। विभाग ने उस पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। माप तौल अधिकारी ने साफ कहा कि कम तौल कर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हर दुकानदार को लाइसेंस लेना और हर साल कांटा का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। विभाग की ये कार्रवाई ग्राहकों के लिए राहत की खबर है।
0
0
Report
Advertisement

बानसूर में पिकअप पलटने से 14 वर्षीय बालिका की मौत, दर्जनों घायल

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन में सवार करीब तीन दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। हादसा बासदयाल थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब सभी ग्रामीण एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल बानसूर के राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुँचाया गया। एक 14 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी सूचना है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top