Back
पुष्पराजगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की गैर मौजूदगी से 4 घंटे मेडिकल टेस्ट रोक, न्याय प्रक्रिया प्रभावित
APAbhay Pathak
Dec 13, 2025 17:01:20
Anuppur, Madhya Pradesh
अनूपपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस अभिरक्षा से नाबालिक बच्ची से अपहरण एवं दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन समय पर डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण पुलिस को करीब 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा में बैठा रहा और पुलिसकर्मी असहाय नजर आते रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेडिकल परीक्षण में देरी का सीधा असर न्यायिक प्रक्रिया पर पड़ता है। डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण कई बार आरोपी को समय पर न्यायालय में पेश नहीं किया जा पाता, जिसके चलते अदालत से पुलिस को कड़ी फटकार भी झेलनी पड़ती है। यह स्थिति न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है, बल्कि न्याय व्यवस्था की गति पर भी सवाल खड़े करती है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति की समस्या कोई नई नहीं है। बीते कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report