आगर मालवा में तनोडिया पोस्ट ऑफिस में घुसा पानी, पोस्टमास्टर को हो रही परेशानी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के तनोडिया पोस्ट ऑफिस में पानी घुस गया है। पोस्टमास्टर पानी में बैठकर अपना काम कर रहे हैं। पोस्टमास्टर के अनुसार, यहां 1 फीट से अधिक पानी घुस जाता है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पखांजूर में भारी बारिश के बीच महिलाएं सड़क मरम्मत की मांग पर चक्का जाम
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग- भारी बारिश में सड़क पर उतरे महिलाएं। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश। भारी बारिश में भी तिरपाल लगाकर कर रहे विरोध प्रदर्शन। ग्रामीण लंबे समय से कर रहे सड़क मरम्मत की मांग। प्रशासन की अनदेखी से नाराज महिलाओं ने किया चक्काजाम। gोंडाहुर के महिलाएं सड़क को लेकर कर रहे प्रदर्शन।बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के आरोप: लोकतंत्र की हत्या, प्रदेश में प्रदर्शन तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदर्शन में मौजूद बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए वोट चोरी कर रहे हैं अभी तो सिर्फ लखनऊ में आंदोलन हुआ है अब प्रदेश के हर एक जिले में भी जबरदस्त प्रोटेस्ट की तैयारी है जब तक यह इस्तीफा नहीं देंगे की बवाल ऐसे ही चलता रहेगा।ज्ञानेश कुमार इस्तीफे के विरोध में राजीव भवन में प्रदर्शन; गौरव गोगोई समेत हिरासत
Guwahati, Assam:इलेक्शन कमीशन के ज्ञानेश कुमार के पद त्याग को लेकर असम प्रदेश मुख्य कार्यालय राजीव भवन में जोरदार प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस लीडर के साथ-साथ गौरव गोगोई को भी पुलिस ने detained पुलिस ने हिरासत में भी राजीव भवन में फास्ट कोर्स से ज्ञानेश कुमार के पुतला जलाया.क्रॉस पॉइंट मॉल में चोरी: 22 हजार के कपड़े और नकद गायब
Alwar, Rajasthan:क्रॉस पॉइंट मॉल में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। इस बार अज्ञात चोरों ने मॉल की सेकंड फ्लोर स्थित कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का लॉक तोड़कर करीब 22 हजार रुपये कीमत के कपड़े और 8 से 9 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने शिवाजी पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि वह रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद मॉल के गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का लॉक खुला हुआ है। सूचना मिलते ही रवि कुमार वापस मॉल पहुंचे। दुकान पर पहुंचने पर लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच की तो कई कपड़े गायब थे, वहीं गल्ले में रखी करीब 8 से 9 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। रवि कुमार ने आरोप लगाया कि जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस दौरान मौके पर गार्ड भी मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी मॉल की सेकंड फ्लोर पर चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरी चोरी की वारदात के बाद मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।25 किमी ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, मोखला ब्लॉक स्टेशन का सफल कमीशन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर मोखला में 37.64 करोड़ की लागत से बना नया स्टेशन 25 किमी लंबा ब्लॉक सेक्शन विभाजित, ट्रेनों की गति और परिचालन क्षमता को मिला विस्तार उत्तर पश्चिम रेलवे ने थईयात हमीर-सोनू रेलखंड पर रेल संचालन को अधिक सुगम, तीव्र और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लाणेला और सोनू स्टेशनों के बीच मोखला को नए ब्लॉक स्टेशन के रूप में सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया है। इस परियोजना को करीब 37.64 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मोखला ब्लॉक स्टेशन के शुरू होने से लाणेला और सोनू के बीच मौजूद लगभग 25 किलोमीटर लंबे ब्लॉक सेक्शन का विभाजन हो गया है। तकनीकी रूप से लंबे सेक्शन छोटे परिचालन खंडों में बंटने से रेल यातायात का दबाव घटेगा। इससे ट्रेनों की क्रॉसिंग और प्राथमिकता संचालन अधिक सहजता से कराई जा सकेगी, जिससे अनावश्यक ठहराव समाप्त होगा और रेल यातायात निर्बाध रूप से जारी रहेगा। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और सिग्नलिंग व्यवस्था जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मोखला स्टेशन पर आधुनिक रेल संचालन के अनुरूप ढांचा खड़ा किया गया है। स्टेशन पर तीन रनिंग लाइनें, एक नया स्टेशन भवन तथा 700 मीटर लंबा गुड्स प्लेटफॉर्म बनाया गया है। स्टेशन पर 32 रूट की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व सिग्नलिंग व्यवस्था के साथ नॉन-इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया गया है। माल ढुलाई और राजस्व को मिलेगी नई रफ्तार और सुविधाएं भी बढ़ेंगी मोखला स्टेशन केवल यात्री ट्रेनों के समय पालन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह क्षेत्रीय माल परिवहन के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। पश्चिमी राजस्थान के इस हिस्से में लाइमस्टोन का भारी उत्पादन और परिवहन होता है। स्टेशन पर निर्मित 700 मीटर लंबे गुड्स प्लेटफॉर्म की मदद से चूना पत्थर सहित अन्य आवश्यक खनिजों व माल की लोडिंग और डिस्पैचिंग अब अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी। इससे मालगाड़ियों के रेक का खाली व लोडिंग समय घटेगा और रेलवे के माल राजस्व में बढ़ोतरी होगी। लंबा ब्लॉक सेक्शन समाप्त होने से सेक्शनल कैपेसिटी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अतिरिक्त रनिंग लाइनों की उपलब्धता से व्यस्त समय में भी ट्रेनों को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाया जा सकेगा। मोखला ब्लॉक स्टेशन का बनना थईयात हमीर-सोनू खंड की परिचालन दक्षता, सुरक्षा और वाणिज्यिक क्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगा.फलसूण्ड में गणेश विसर्जन पर श्रद्धालुओं का उत्साह
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूण्ड गाजे बाजे के साथ हुआ गणेश विसर्जन। फलसूण्ड, जैसलमेर फलसूण्ड के माहेश्वरी मोहल्ले के हनुमान मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। गांव के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र में नौ दिनों तक हुई गणेश जी की पूजा आराधना के बाद गणेश की प्रतिमा का विर्सजन हर्षोल्लास पूर्वक खुशनुमा माहौल में गोड़ागड़ा तालाब पर किया गया।कस्बे में स्थापित की गई प्रतिमा को भारी जनसमूह के बीच गाजे- बाजे के साथ ले जाया गया। श्रद्धालु नाचते गाते व लाल गुलाल उड़ाते हुए, गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी जयकारों के साथ ले जाया गया, और विधि पूर्वक पूजन के साथ गोड़ागड़ा तालाब पर गणेश जी कि प्रतिमा विसर्जित की गयी।इस मौके पर बच्चे,युवा,बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।लखनऊ कांग्रेस प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर आज कांग्रेस पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस्तीफा की मांग को लेकर आज हजारों की संख्या में प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारी नेता मौजूद रहे। कांग्रेस मुख्यालय से चुनाव आयोग के ऑफिस की तरफ पैदल मार्च निकाला गया, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इसके बाद झड़प की स्थिति भी बन गई। इस मौके पर ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग भी लगाई गई। कार्यकर्ताओं नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा प्रदेश भर में ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा।ताजमहल रिवर साइड पर बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल; सुरक्षा तैयारीयों की प्रभावशीलता दिखी
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल, आगरा के रिवर साइड क्षेत्र में सशस्त्र हमले (Armed Attack) के विषय पर एक बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उक्त मॉक ड्रिल में CISF, उत्तर प्रदेश पुलिस, ASI प्रबंधन, फायर सर्विस, CISF एवं UP Police की BDDS तथा डॉग स्क्वॉड, LIU एवं मेडिकल टीम द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। मॉक ड्रिल का आरंभ 1030 बजे रिवर साइड क्षेत्र से दो सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा काल्पनिक रूप से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के परिदृश्य से हुआ। प्रारंभिक गोलीबारी के दौरान रिवर साइड पर तैनात CISF कार्मिक घायल हुआ। घटना की सूचना ड्यूटी पर तैनात कार्मिक द्वारा तत्काल CISF कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके पश्चात सभी संबंधित एजेंसियों एवं ड्यूटी पोस्टों को सतर्क किया गया तथा निर्धारित SOP के अनुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई। आतंकवादी स्मारक के पिछले हिस्से में प्रवेश कर रहे थे, जिन्हें CISF QRT द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए तत्काल नियंत्रित किया गया। इसके उपरांत CISF Assault Party द्वारा समन्वित कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकवादियों को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा पूरे बाहरी क्षेत्र की घेराबंदी की गई। घायल कार्मिक को मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके पश्चात CISF, UP Police तथा CISF एवं UP Police के BDDS और स्क्वॉड की संयुक्त टीम द्वारा पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक संचालन श्री ऋषि कौशिक, कमांडेंट, CISF यूनिट ताजमहल, आगरा के पर्यवेक्षण में किया गया। मॉक ड्रिल के उपरांत सभी सहभागी एजेंसियों के साथ डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने हेतु परिचालन तत्परता, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था तथा निर्धारित प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।लोसल नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने पदभार ग्रहण किया
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद स्थानीय रिपोर्टर - रामगोपाल सैनी • लोसल नगर पालिका में nवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, बोले— 'राजस्थान में आदर्श बनेगी लोसल' एंकर खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने एक गरिमामय समारोह के बीच विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। अधिशासी अधिकारी भूपेश शर्मा ने आवश्यक औपचारिकताओं के तहत पदभार ग्रहण से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें कार्यभार सौंपा। समारोह के दौरान वक्ताओं ने लोसल नगर पालिका में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बनाने पर क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला,धोद विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे जगदीश दानोदिया सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। लक्ष्मण चौधरी ने विश्वास जताया कि आगामी 5 वर्षों के कार्यकाल में लोसल नगर पालिका को पूरे राजस्थान में एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित किया जाएगा.जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव: मेहता की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित महापौर मेहता का ढोल-थाली के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भाजपा के शहर कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा, विधायक अतुल भन्साली, महेंद्र प्रभु, चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत सहित पार्टी के कई नेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने मेहता का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जीत की खुशी में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर उत्साह का प्रदर्शन किया। नगर निगम परिसर में ढोल की थाप और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से माहौल उत्सवी हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। महापौर चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने जोधपुर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और चुनावी रणनीति की सफलता बताया। जीत के बाद मेहता ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।राजगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने पदभार ग्रहण किया
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने संभाला पदभार राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने शुक्रवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। नगर पालिका परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ की ओर से हवन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा-अर्चना के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी को कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने रेखा देवी को शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने नगर पालिका कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की माहिती ली और पार्षदों से भी बातचीत की। वहीं, कस्बे के लोगों और समर्थकों ने फूल-माला एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर रेखा देवी सैनी ने कहा कि राजगढ़ का समान रूप से विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करने के साथ ही पानी, बिजली और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित करने के लिए काम किया जाएगा। पदभार ग्रहण समारोह में कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट— रेखा देवी सैनी, नवनिर्वाचित चेयरमैन, नगर पालिका राजगढ़दिल्ली के राजौरी गार्डन में फॉर्च्यूनर चोरी, CCTV में वारदात कैद
Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चोरी। सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात। 10 मिनट में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम। लग्जरी कार से ही आए थे चोर। पहले भी इलाके में कई गाड़ियां हो चुकी है चोरी। इलाके में दहशत का वातावरण। राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है और राजधानी में पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही घटनाओं के बाद अलग-अलग जिले में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके वेस्ट जिले में चोर पूरी तरह से बेखौफ है तभी तो चोर राजौरी गार्डन थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर फॉर्च्यूनर कार चुरा कर ले जाते हैं और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होती है बावजूद इस के पुलिस 24 घंटे से अधिक का वक्त होने के बावजूद चोरों का कोई पता नहीं लगा पाई है। हैरानी की बात यह है कि creta कार से आए चोर महज 10 मिनट में लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चुरा कर फरार हो जाते हैं लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह वारदात हुई वहां से 300 मीटर की दूरी पर राजौरी गार्डन थाना है। फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। जबकि पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दे दिया है। इलाके में लगातार हो रही कार चोरी से दहशत में है।गाजियाबाद- वैशाली स्थित AVEE HOSPITAL कर रहा है हेल्थ कैंप का आयोजन- महाप्रबंधक स्वाती भूषण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वैशाली sec 6 स्थित AVee Hospital क्षेत्र के जन-साधारण एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु लगातार हेल्थ कैंप का आयोजन कर रही है। इसी संदर्भ में हॉस्पिटल की महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital आम लोगों के बीच जाकर अपने अनुभवी Doctors की टीम के साथ इस क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटी में जाकर समय-समय पर मुफ्त चिकित्सा सलाह प्रदान करते हैं। डॉक्टरों की टीम मुफ्त में सलाह, खून जाँच, नेत्र जाँच तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान करते हैं।
महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital स्वास्थ्य सेवा को मिशन के तौर पर जागरूकता फैलाने का कार्य भी लगातार करती रहती है। AVee Hospital के चेयरमैन Dr Prof Anil Arora ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में जागरूकता के माध्यम से बड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। Hospital प्रबंधन विद्यालयों, पुलिसकर्मियों व समाज के विभिन्न वर्गों को भी स्वास्थ्य परामर्श के लिए कैंप का आयोजन करती रहती है।
AVee Hospital लगातार मानवीय प्रयासों एवं सेवा क्षेत्र में गरीबों का प्रतिनिधि होने के कारण कई एजेंसियों ने गाजियाबाद के हॉस्पिटल्स की सूची में अग्रणी रैंकिंग प्रदान की है।
