Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

मां बगलामुखी मंदिर में 5 जनवरी तक VIP दर्शन बंद; श्रद्धालु सामान्य कतार में

KYKaniram yadav
Dec 28, 2025 14:20:19
Agar, Madhya Pradesh
मां बगलामुखी मंदिर से श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अंग्रेजी नववर्ष और स्कूलों की छुट्टियों को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने आगामी 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार में ही दर्शन करना होगा। अंग्रेजी नववर्ष और स्कूलों की छुट्टियों के चलते मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद कर दी गई है। तहसीलदार एवं पदेन सचिव मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति प्रियंक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन करीब 50 हजार से 1 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में सभी भक्तों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्शन व्यवस्था इस तरह बनाई गई है कि प्रत्येक श्रद्धालु को 15 से 20 मिनट के भीतर दर्शन हो सकें। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। मंदिर परिसर के आसपास, एक नंबर और दो नंबर पार्किंग, साथ ही तीर्थ यात्री सेवा सदन में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। प्रियंक श्रीवास्तव, तहसीलदार एवं पदेन सचिव मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति गौरतलब है कि वीआईपी दर्शन व्यवस्था के कारण आम श्रद्धालुओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष पर्वों और अवकाश के दिनों में वीआईपी दर्शन बंद करने की मांग लगातार उठ रही थी। अब मंदिर प्रबंध समिति के इस फैसले को श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत योग्य कदम बताया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 28, 2025 16:10:33
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 28, 2025 16:01:56
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 28, 2025 16:01:40
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले से खबर है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस को लेकर अहम घोषणा की है। अब 28 फरवरी को यह दिवस पूरे राजस्थान में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा और सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। चित्तौड़गढ़ में स्वदेशी मेले के समापन समारोह के दौरान सांसद सीपी जोशी ने शिक्षा मंत्री के सामने यह मांग रखी थी। सांसद ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती मई माह में छुट्टियों के कारण स्कूलों में नहीं मन पाती, जिससे विद्यार्थी उनके जीवन और संघर्ष से वंचित रह जाते हैं। शिक्षा मंत्री ने इस सुझाव को पूरी तरह सही बताते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छात्र महाराणा प्रताप के त्याग, स्वाभिमान और देशभक्ति से जुड़ सकेंगे।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Dec 28, 2025 16:01:12
Puri, Odisha:ବ୍ରହ୍ମଗିରିରେ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ମହିଳାଙ୍କୁ ବଳାତ୍କାର ଘଟଣା। ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ଘରେ ପହଞ୍ଚି ପରିବାରକୁ ଭେଟିଲେ ବିଧାୟିକା। ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ସହ କରିଛନ୍ତି ଆଲୋଚନା। ଘଟଣାକୁ ତୀବ୍ର ନିନ୍ଦା କରିବା ସହିତ ସଠିକ ତଦନ୍ତ କରି ନ୍ୟାୟିକ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଶୀଘ୍ର ସାରିବାକୁ ପୋଲିସକୁ ନିର୍ଦେଶ ଦେଇଛନ୍ତି ବିଧାୟିକା ଉପାସନା ମହାପାତ୍ର। ତେବେ ଗତ ଶୁକ୍ରବାର ରାତିରେ ବ୍ରହ୍ମଗିରି ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ଭଡାରେ ରହୁଥିବା ଜଣେ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ମହିଳାଙ୍କୁ ବଳାତ୍କାର କରାଯାଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଥିଲା। ମହିଳା ଜଣକ ଏକାକୀ ଥିବାବେଳେ ତାଙ୍କ ଘରେ ପସି ଦୁଷ୍କର୍ମ କରିଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଥିଲା। ତେବେ ଘଟଣାରେ ସମ୍ପୃକ୍ତ ଯୁବକଙ୍କୁ ଗତକାଲି ବ୍ରହ୍ମଗିରି ପୋଲିସ ଅଟକ ରଖି ପଚରାଉଚରା କରୁଥିଲା। ଆଜି ତାଙ୍କର ଡାକ୍ତରୀ ମାଇନା କରାଯାଇଛି। ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ଘରକୁ ଆସି ଆଲୋଚନା କରିଛନ୍ତି ବ୍ରହ୍ମଗିରି ବିଧାୟିକା ଉପାସନା ମହାପାତ୍ର।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 28, 2025 16:00:54
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पंजाब के ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात की. उपमुख्यमंत्री को अपने सामने देखकर छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर दिया कुमारी ने छात्रों से आत्मीय भाव के साथ संवाद किया और उनके सवालों के उत्तर दिए. इस दौरान बच्चों ने उपमुख्यमंत्री को फूल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया. राजनीति में महिलाओं की चुनौतियों के सवाल पर दिया कुमारी ने कहा कि अब समय काफी बदल चुका है और महिलाओं के सामने पहले जैसी चुनौतियाँ नहीं रहीं. समय के साथ सोच और परिस्थितियाँ भी बदल रही हैं, जिससे महिलाएँ राजनीति, बिज़नेस और अन्य क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक महिला हैं और राजनीति में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभा रही है. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ऐसे विचारशील और जिज्ञासु युवाओं से संवाद करना सुखद अनुभव है. उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Dec 28, 2025 16:00:41
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 28, 2025 16:00:33
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मैथन डैम स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप बरवाअड्डा स्थित भेलाटांड़ से मैथन डैम पिकनिक मनाने आए युवक आदित्य पासवान (15) की डैम के पानी में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय नाविकों के सहयोग से आदित्य के शव को पानी से बाहर निकाला गया और डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मैथन पुलिस मृतक आदित्य पासवान के घर वालों को इसकी सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है की आदित्य अपने ट्यूशन टीचर के सतब 25 बच्चों के एक ग्रुप के साथ बस से मैथन डैम पिकनिक मनाने आया था। आदित्य मेमको मोड़ स्थित नेहरू बाल एकादमी विद्यालय में दशमी का छात्र था। उसके पिता उदय पासवान धनबाद में व्यपार करते है। दो भाइयों में आदित्य बड़ा है。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 28, 2025 16:00:16
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के मालथोन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मडिया माफी गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के बाद तनाव के हालात हैं, और बाबा साहब के अनुयायियों में रोष देखा जा रहा है। दरअसल मडिया माफी गांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा को रात के वक्त असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। आज जब लोगों ने देखा तो लोग गुस्सा गए और फिर दोपहर बाद से लोगों ने सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। भीम आर्मी और दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि लगातार जिले और प्रदेश में षडयंत्र के तहत आंबेडकर प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हालातों को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इलाके के एसडीएम ने लोगों को समझाइश दी है वहीं शाम को आश्वासन के बाद फिलहाल आंदोलन खत्म किया गया है लेकिन भीम आर्मी ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम की माने तो इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच की जा रही है जल्दी ही उन असामाजिक तत्वों तक पहुंचा जाएगा जिन्होंने इस कृत्य को अंजाम दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top