Back
नक्सल मोर्चे पर जंगलों में मधुमक्खी हमला: जवानों के लिए नई चुनौती
PDPAWAN DURGAM
Dec 08, 2025 08:03:13
Vijayapura, Karnataka
नक्सल मोर्चे पर नया खतरा, सुरक्षा बलों पर मधुमक्खियों का हमला, ऑपरेशन में पैदा हो रही नई चुनौती
बीजापुर- नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बल अब सिर्फ बारूदी सुरंगों, घात लगाकर किए जाने वाले हमलों और जंगलों के दुर्गम इलाकों से ही नहीं जूझ रहे हैं, बल्कि एक अनोखा प्राकृतिक खतरा भी सामने आने लगा है वो खतरा है जंगलों में मधुमक्खियों के झुंड। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जहां एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद मौजूद साथी जवान मधुमक्खियों के डंक से घायल जवान के डंक निकालते दिखाई दे रहे हैं। जिसमे जवान दर्द से कराहता दिखाई दे रहा है। हाल के दिनों में कई सर्च ऑपरेशनों के दौरान जवानों को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया है, जिससे न सिर्फ जवान घायल हो रहे हैं बल्कि ऑपरेशन भी बाधित हो रहे हैं।
अभियान के दौरान बेतरतीब हमले
सूत्रों के अनुसार कई बार गश्ती दल गहरे जंगलों में आगे बढ़ते समय अनजाने में मधुमक्खियों के बड़े छत्तों के करीब पहुंच जाते हैं। थोड़ा-सा कंपन, वायरलेस सेट की आवाज़, हथियारों से निकलने वाली हल्की-मोटी धातु की टकराहट भी मधुमक्खियों को उत्तेजित कर देती है। इसके बाद पूरा झुंड जवानों पर टूट पड़ता है।
“जंगल के कुछ हिस्सों में इतनी बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते हैं कि कई बार जवानों को घंटों तक वहीं छिपकर रुकना पड़ता है। दौड़ना या फायरिंग करना और भी खतरनाक हो सकता है।”
IED की तरह बनाया जाने लगा ‘बी-ट्रैप’?
कुछ संवेदनशील इलाकों में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली भी इस प्राकृतिक खतरे का फायदा उठाने लगे हैं। जानकारी मिली है कि नक्सली दस्ता उन पगडंडियों और पहाड़ी मोर्चों के पास पत्थर मारकर मधुमक्खियों के झुंड को उकसाते हैं जहाँ से बल अक्सर गुजरते हैं, ताकि जवानों की मूवमेंट धीमी हो और वे घात लगाकर हमला कर सकें।
मधुमक्खियों के डंक से हुए सूजन, एलर्जी और आँखों की सूजन के कारण जवानों को ऑपरेशन बीच में छोड़ना पड़ता है। कई मामलों में जवानों को प्राथमिक उपचार देकर कैंप लौटाना पड़ा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 12:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 08, 2025 12:16:410
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 08, 2025 12:16:320
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 08, 2025 12:16:130
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 08, 2025 12:15:430
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 08, 2025 12:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ADAjay Dubey
FollowDec 08, 2025 12:07:420
Report
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowDec 08, 2025 12:07:280
Report