835223
सिमडेगा में धूमधाम से निकाली गई घूरती रथ यात्रा
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में धूमधाम से घूरती रथ यात्रा निकाली गई। राम जानकी मंदिर स्थित मौसी बाड़ी से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मुख्य मंदिर टुकुपानी रवाना हुए। घूरती रथ यात्रा में काफी संख्या में शामिल श्रद्धालु हरि बोल के नारों के साथ अपर बाजार, नीचे बाजार , भट्टी टोली, खैरन टोली होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची। घुरती रथ यात्रा में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिये एसडीओ सुमंत तिर्की, सीओ इम्तियाज अहमद, इंस्पेक्टर विनोद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
कोटा में 130 करोड़ के स्टेडियम से खेल जगत में नया अध्याय
Kota, Rajasthan:कोटा शिक्षा नगरी के रूप में पहचान बना चुका कोटा शहर,अब खेल जगत में भी बढ़ रहा आगे, कोटा के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे नाम रोशन, कोटा शहर को जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, JK पवेलियन स्टेडियम को किया जा रहा विकसित, 130 करोड़ की लागत से कोटा विकास प्राधिकरण की देखरेख में बन रहा स्टेडियम,आगामी 2 वर्षों में होगा निर्माण कार्य पूर्ण, 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम रहेगी फ्लड लाइट, नाइट मैच भी संभव, जयपुर जोधपुर के बाद प्रदेश का तीसरा क्रिकेट हब बनेगा कोटा, क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल भी हो रहा तैयार, रणजी एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का प्रतिनिधित्व करने का अवसर कोटा को जल्द मिलेगा, कोटा के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, उच्च स्तर के गेम्स में खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिस्पर्धा के मौके, खेल में आगे बढ़ने को लेकर खुलेंगे नए आयाम, क्रिकेट स्टेडियम के विजन को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल एवं शहर के खिलाड़ी से की संवाददाता राहुल जोशी ने चर्चा0
0
Report
कोटा दशहरा मेला 133वें वर्ष में आधुनिकता के साथ समाप्त, ड्रोन शो ने पहचान बनायी
Kota, Rajasthan:133 वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला, लोकनृत्य महोत्सव एवं समापन समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आम नागरिक की तरह मेले में घूमे स्पीकर बिरला, चखा मेले की खाद्य पदार्थ का स्वाद, 133 साल की विरासत के साथ संपन्न हुआ कोटा दशहरा मेला, अब विकास और आधुनिकता के नए दौर की होगी तैयारी, इस बार रामायण गैलरी ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले को नई पहचान दी, विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनसुईया गोस्वामी, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, उपमहापौर विवेक राजवंशी मौजूद, विजय श्री रंगमंच पर भव्य आतिशबाजी के साथ मेले का समापन, पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिखी राजस्थान के लोकनृत्य की झलक, 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राष्ट्रीय दशहरा मेले में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार हुए वितरित0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:कार में लगी भीषण आग ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार बनी आग का गोला, कार में लगी भीषण आग, धू धू करके जली कार, कार सवारों ने तेजी से उतरकर बचाई अपनी जान, सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ी पहुंची मौके पर पाया आग पर काबू, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम्स सोसायटी के पास की घटना।0
0
Report
बहराइच नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया, लेबर अड्डा बनाने की योजना
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान श्रमिकों के लिए बनेगा लेबर अड्डा, जहाँ नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा दरगाह क्षेत्र स्थित कैलाश होटल के पास दूर-दराज से आने वाले श्रमिकों की सुविधा हेतु लेबर अड्डा विकसित करने की पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत श्रमिकों के बैठने एवं रोजगार की तलाश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी क्रम में कैलाश होटल से आसाम रोड तक सड़क के दोनों किनारे पर अतिक्रमण हटाने की अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रमिता सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है।0
0
Report
AMU छात्रसंघ इतिहास: नसरा नईम पहली महिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद नोमान अशरफ अध्यक्ष निर्वाचित
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एएमयू के इतिहास में पहली बार छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर छात्रा प्रत्याशी नसरा नईम ने जीत की हासिल, जीत के बाद उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मेरी नहीं अलीगढ़ के एक-एक छात्र की जीत है, हमने नेतृत्व की नई परिभाषा गढ़ी है, एएमयू छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रत्याशी नसरा नईम ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक-एक छात्र की जीत है। हमने बेहद कम समय, सीमित संसाधनों और कम बजट में सिर्फ जज्बे, हिम्मत और हमारे साथ जुड़े कुछ बेहद मुखलिस (निष्ठावान) लोगों के सहयोग से यह चुनावी अभियान चलाया। आज जो इतिहास बना है, उसका श्रेय हर उस छात्र को जाता है, जिसने हम पर भरोसा जताया। महिला नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि यहां महिलाओं के लिए जगह नहीं है, बल्कि अपनी जगह खुद बनानी पड़ती है। मुझे लगता है कि मैंने वह जगह बनाई है और आने वाले समय में यह दायरा और व्यापक होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता विश्वविद्यालय के माहौल को ऐसा बनाना है, जहां छात्र बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें, अपनी आवाज उठा सकें और अपने भविष्य को लेकर सपने देख सकें। विश्वविद्यालय का परिसर फिर से ऐसा शैक्षणिक स्थान बने, जहां छात्रों का विकास हो, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें और वे अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। इंशाअल्लाह,हम इसी सोच और संकल्प के साथ काम करेंगे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: नोमान अशरफ अध्यक्ष, नसरा नईम उपाध्यक्ष और मानद सचिव निर्वाचित पहली बार महिला ने जीता प्रमुख पद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम और मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने जीत दर्ज की है। आठ साल बाद हुए चुनाव में मतगणना के अंतिम आंकड़ों में तीनों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। समर्थकों ने जीत के आंकड़े सामने आते ही नारेबाजी और आतिशबाजी शुरू कर दी。 इस चुनाव में सबसे ऐतिहासिक उपलब्धि नसरा नईम के नाम दर्ज हुई है। वह एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मानद सचिव के तीन प्रमुख पदों में से किसी एक पर जीत दर्ज करने वाली पहली महिला बनी हैं। लॉ फैकल्टी की छात्रा नसरा ने अपनी जीत को तलबा बिरादरी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि एक विजन के साथ उन्होंने नई लकीर खींची है और उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा。 अध्यक्ष पद: नोमान को 7797, इंतखاب दूसरे स्थान पर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 7797 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। मोहम्मद इंतखाब 3676 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। शरजील इकबाल को 1807, मोहम्मद जुहैर अहमद को 1274, अब्दुल वहीद को 361, असमर फरीदी को 345, अमीना इरशाद को 136, शरजील मोहम्मद खान को 33 और साहिल खान को 14 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद: नसरा को 7091 वोट, साकिब दूसरे नंबर पर उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम ने 7091 वोट हासिल किए। साकिब अली खान 5818 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद सदान को 1525, अयमान हफीज खान को 603, इरफा खान को 196, सैयद अयान अहमद को 75 और अशफाक हुसैन को 69 वोट मिले। मानद सचिव: हमदान को 8385 वोट, फराज दूसरे स्थान पर मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने 8385 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। अहमद फराज राजी 6882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद ओवैस को 144 वोट मिले。 आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की बहाली के बाद आए इन परिणामों ने एएमयू की छात्र राजनीति में नए नेतृत्व को सामने ला दिया है।0
0
Report
Advertisement
एटा में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च के साथ सुरक्षा समीक्षा
Etah, Uttar Pradesh:एटा में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और सार्वजनिक जगह पर लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, pुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी, pुलिस ने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की, वहीं फ्लैग मार्च के दौरान SP सिटी श्वेताभ पांडेय, CO सदर संकल्पदीप कुशवाह, CO सकीट नीतीश गर्ग, CO सिटी कीर्तिका सिंह सहित कई थानों के पुलिस फोर्स रहें, बाइट - श्वेताभ पांडेय, SP सिटी एटा।0
0
Report
तेंदुए ने गन्ने के खेत में दबोचिया, 6 साल की मासूम रागिनी की मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने 6 साल की मासूम रागिनी को दबोचा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत - गांव में मातम,निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव की घटना, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत भट्ठा बरगदहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने घर के बाहर पास खेल रही 6 वर्षीय मासूम रागिनी को दबोच लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां घर के बाहर बैठी थी। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने झपट्टा मारकर बच्ची को दबोच लिया। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का पीछा किया और जोरदार हाका लगाया। ग्रामीणों की सूझबूझ और हिम्मत से मासूम को गन्ने के खेत से छुड़ाकर बरामद कर लिया गया। तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में मासूम के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें और खरोंच के निशान आए थे। ग्रामीणों ने तुरंत बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम रागिनी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। वन विभाग ने जहां ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। वहीं वन टीम इलाके में निगरानी कर रही है।0
0
Report
इंदौर के गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध: बिना आयोजक के भाईचारे की अनूठी परंपरा
Indore, Madhya Pradesh:भारत देश में त्योहारों पर कई अलग-अलग परंपराएं निभाई जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी परंपराएं हैं जो अपने आप में सबसे अलग हैं और सबको हैरान कर देने वाली हैं। दीपावली के दूसरे दिन, पड़वा, में मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध होता है, जिसमें योद्धा बारूद से भरे हिंगोट एक दूसरे पर बरसाते हैं। लेकिन इस युद्ध की सबसे बड़ी खासियत यह है कि न तो हार होती है और न ही जीत; यह युद्ध आपसी भाईचारे की एक अनूठी मिसाल है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस युद्ध में न कोई आयोजक होता है और न ही कोई प्रायोजक। यह युद्ध-परंपरा सालों से आज भी आधुनिक युग तक चली आ रही है। यह खास रिपोर्ट जी मीडिया के संवाददाता यत्नेश सेन ने प्रस्तुत की है। युद्ध मैदान में तैयारी, साझा सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था के साथ यह परंपरा एकरूप रूप से जारी है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में 7 की मौत: 18 चक्का ट्रक ने हरिजन कॉलोनी में भीड़ को रौंदा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। जहां एक 18 चक्का ट्रक ने ग्रामीणों की भीड़ को रौंद डाला। घटना कर्रा थाना क्षेत्र के कोसाम्बी हरिजन कॉलोनी के पास की है। जहाँ घटना देर रात 9,30 बजे हुई है। जिसमें तोरपा की ओर से कर्रा की ओर आ रही 18 चक्का ट्रक ने हरिजन कॉलोनी के लोगों को रौंद डाला और ट्रक गड्ढे में जा गिरा। जो कि कर्रा रेलवे गेट से तोरपा की ओर जानेवाली सड़क पर कोसांबी हरिजन कॉलोनी के निकट एक स्कूटी के दुर्घटना को देखने के लिए घर से सड़क पर निकले थे कि भीड़ के बीच एक तेज गति ट्रेलर भीड़ में रौंद डाला। जिससे हरिजन कॉलोनी के सात लोगों की मौत हो गयी और एक पांच वर्षीय बच्ची गम्भीर रुप से घायल हैं। जिसे सदर अस्पताल खूँटी में भर्ती कराया गया है। खुशी कुमारी (5 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट लगी है और पैर टूट गया है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस विभत्स हादसे में सौरव नायक (11 माह) , जयंती देवी (35 वर्ष) , अंजली कुमारी (19 वर्ष) , मानहू देवी , गोलू कुमार (13 वर्ष) , तूती कुमारी (15 वर्ष) , पाको देवी (60 वर्ष) की मौत हुई है। वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी ऋषभ गर्ग की के निर्देश पर कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल के साथ तथा सीएचसी कर्रा के स्वास्थ्यकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एसपी ऋषभ गर्ग ने भी अस्पताल और घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए हैं। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा.घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो घायल बच्चियों को तत्काल सीएचसी कर्रा पहुंचाया। बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया लेकिन उनमें से भी एक बच्ची की मौत हो गयी। इस प्रकार , कुल सात लोगों की मौत हुई है और एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरिजन कॉलोनी के भुक्तभोगी बिरसा नायक ने बताया कि ट्रक ने कॉलोनी के पास ही सड़क पर रौंद दिया जिससे उसकी पत्नी बुआ , बेटी और नतिनी का देहांत हो गया इसके अलावे कॉलोनी के अन्य चार लोगों की भी मौत हो गयी । इस प्रकार कुल सात लोगों की मौत हुई है। रात को कॉलोनी के पास ही एक स्कूटी सवार झाड़ियों में गिर गया था। जिसे देखने और मदद करने के लिए निकले थे इसी क्रम में ट्रक चालक ने रौंद दिया।0
0
Report
दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट दिवाली रोशनी से जगमगा उठा, खरीदारी आकर्षित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लाजपत नगर मार्केट को त्योहार की रोशनी से बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है, जो दिवाली की खरीदारी के लिए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है。0
0
Report
28 साल बाद मिला सवायजपुर तहसील को अपना रजिस्ट्री कार्यालय
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*28 साल बाद रजिस्ट्री कार्यालय को मिला अपना भवन, मंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण* *स्कूल के भवन में संचालित हो रहा था कार्यालय, विधायक के भाई ने पूजन कर किया शिला पट का अनावरण* हरदोई की सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर 28 साल बाद उप निबंधक कार्यालय को अपना भवन मिल गया। अब तक रजिस्ट्री कार्यालय कसवे के उच्च प्राथमिक स्कूल के भवन में संचालित हो रहा था। 2 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से गौरखेड़ा गांव में बने नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया। इस भवन का मंत्री ने 19 जुलाई 2025 को वर्चुअल शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनकी जगह उनके भाई प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने विधि-विधान से पूजन कराया और का अनावरण कर स्थानीय स्तर पर भवन का लोकार्पण किया। धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। अब लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और कार्यालय का संचालन भी व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा। उप निबंधक कार्यालय में मुख्य भवन के अलावा अभिलेख रखने के लिए अलग से बड़ा हाल, साइकिल स्टैंड कैंटीन, पंप हाउस बनाया गया है। इस दौरान डॉ रजनीश त्रिपाठी, सब रजिस्टार हरदोई धर्मेंद्र तिवारी,सब रजिस्टार बिलग्राम मनोज मिश्रा, सब रजिस्टार शाहाबाद प्रवीण सिंह,सब रजिस्टार सवायजपुर नेहा मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2.38 करोड़ का 476 किलो गांजा जब्त, 3 नाबालिगों समेत 7 तस्कर गिरफ्तार
Kudkanar, Chhattisgarh:बस्तर जिले के थाना बोधघाट क्षेत्र में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 476.500 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब ₹2.38 करोड़ आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम अड़ावाल रेलवे फाटक के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे पिकअप वाहन और पायलेटिंग कर रही बाइक को पकड़ा। पुलिस ने 3 नाबालिगों सहित ओडिशा के मलकानगिरी निवासी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। Major Drug Bust in Bastar: Ganja Worth ₹2.38 Crore Seized; 7 Smugglers Including 3 Minors Arrested टैग्स (Tags): हिंदी: # # # # # English: # # # # # #ChhattisgarhNe0
0
Report
स्व. बलबीर कौर को न्याय दिलाने करणी सेना ने किया भिलाई के हाईटेक अस्पताल का घेराव
Durg, Chhattisgarh:जीभिलाई के नेहरू नगर स्थित हाईटेक अस्पताल का श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ (काल्वी विचारधारा) ने घेराव किया। करणी सेना ने स्व. अधिवक्ता बलबीर कौर को न्याय दिलाने और अस्पताल प्रबंधन की कथित चिकित्सा लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की अनदेखी के चलते यह घटना हुई। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान टीम अभिषेक सिंह सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
एटा ब्रेकिंग... एक महीने में दूसरी बार गोलीबाजी से थर्राया एटा का निधौल रोड,
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एक महीने में दूसरी बार गोलीबाजी से थर्राया एटा का निधौली रोड दो बाइकों पर सवार चार गोलीबाज रंगबाजों ने क्लीनिक पर की अंधाधुंध फायरिंग लगभग चार राउंड से अधिक फायरिंग में बाल बाल बचे मरीज और तीमारदार शहर के बीचो बीच अराजक तत्व कर रहे आये दिन शहर की फिजा बिगड़ने काम एटा के निधौली रोड स्थित मेट्रो पॉलीक्लिनिक पर हुई फायरिंग के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य किये एकत्रित जांच में जुटी पुलिस एटा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के श्रृंगार नगर गली नम्बर 3 का मामला रिपोर्ट- सोनू यादव मोबइल -63983203750
0
Report
Advertisement
