Back
झारखंड नरेगा बचाओ वॉच ने केंद्र के रोजगार कानून के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
UMUJJWAL MISHRA
Jan 06, 2026 08:02:46
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची में झारखंड नरेगा बचाओ वॉच की ओर से मनरेगा को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा को हटाकर लाया गया यह नया कानून मनरेगा की आत्मा को खत्म कर देता है और केवल उसका ढांचा ही बचाता है। उन्होंने बताया कि कृषि सीजन के दौरान 60 दिनों तक मनरेगा को स्थगित रखने का प्रावधान झारखंड जैसे राज्य में गंभीर संकट पैदा करेगा, क्योंकि यही समय ग्रामीण इलाकों में सबसे कठिन और भुखमरी का होता है। इससे मजदूरों का पलायन बढ़ेगा, सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होंगी और राज्य सरकार पर आर्थिक दबाव भी बढ़ेगा। झारखंड नरेगा बचाओ वॉच ने ऐलान किया कि इस कानून के खिलाफ आम जनमानस तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 2 फरवरी को नरेगा दिवस पर रांची में राज्यभर के मजदूरों का जुटान, ग्राम सभाओं से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजना और काम मांग अभियान के जरिए मनरेगा के पुनर्जागरण की मुहिम शामिल है।
बाइट: जेम्स हेरेंज ( संयोजक)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 07, 2026 16:56:040
Report
HBHemang Barua
FollowJan 07, 2026 16:55:330
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 07, 2026 16:55:140
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 07, 2026 16:55:020
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowJan 07, 2026 16:54:280
Report
PM व CMग्रामीण आवास योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में CDOने पात्र लाभार्थियों को न हटाने निर्देश
0
Report
ADArjun Devda
FollowJan 07, 2026 16:53:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 07, 2026 16:53:070
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 07, 2026 16:52:570
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 07, 2026 16:52:230
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowJan 07, 2026 16:48:330
Report