Back
केकड़ी के अजमेरी गेट में गोलीबारी, प्रिंटर्स संचालक गंभीर घायल
AMAsheesh Maheshwari
Jan 07, 2026 16:52:23
Noida, Uttar Pradesh
केकड़ी
अजमेरी गेट फायरिंग मामला: प्रिंटर्स संचालक पर जानलेवा हमला, अजमेर रेफर
केकड़ी शहर के अजमेरी गेट क्षेत्र में स्थित अंबिका प्रिंटर्स पर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दुकान पर आए तीन व्यक्तियों में से एक ने प्रिंटर्स संचालक महेंद्र साहू पर अचानक गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए。
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल महेंद्र साहू को तत्काल राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अजमेर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी थी, जिससे आपसी विवाद की पुष्टि होती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा मौके पर पहुंचीं और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक हर्षिल शर्मा, केकड़ी सदर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र चौधरी सहित पुलिस जाब्ता जिला चिकित्सालयReached और घटना की जानकारी लेते हुए घायल से बातचीत की।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा फायरिंग में प्रयुक्त हथियार और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report