Back
झारखंड कांग्रेस में फूट: नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से असंतोष दिखा
UMUJJWAL MISHRA
Oct 10, 2025 03:17:29
Ranchi, Jharkhand
झारखंड कांग्रेस ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद कई जिलों के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए। उनका कहना है कि संगठन में जिन लोगों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए थी, उन्हें नजरअंदाज किया गया है।
वही,झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने कहां की हम उन लोगों की बातों को सुने हैं वह अपने बातों को रख सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आलाकमान का निर्णय पूरी प्रक्रिया के बाद लिया गया है। लगभग एक सप्ताह से दस दिनों तक एआईसीसी के पर्यवेक्षक झारखंड में रहे। उन्होंने जिला और प्रखंड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और पत्रकारों से मुलाकात की। रिपोर्ट तैयार होने के बाद जो अनुशंसा की गई, उसी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई।
उन्होंने कहा कि यह एक नया प्रयोग भी है। स्वाभाविक है कि जब कई उम्मीदवार होते हैं, तो किसी एक का चयन होता है। ऐसे में कुछ लोगों का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है, लेकिन संगठन उस असंतोष को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि पार्टी का काम सुचारू और तेज़ी से आगे बढ़े।
इधर,अनिल यादव ने कोडरमा में हुए चयन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को चार महीने पहले पार्टी से निष्कासित किया गया था और जो पहले सीपीआई से जुड़ा हुआ था, उसी को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है — यह बेहद निंदनीय है।
अनिल यादव ने कहा कि वे पिछले दो दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कोडरमा यादव बहुल इलाका है — यहां के सांसद और विधायक दोनों यादव समुदाय से हैं, और जनसंख्या भी अधिक है। इसके बावजूद हम लोग भाजपा के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे हैं, चाहे वह संविधान बचाओ रैली हो या पार्टी के अन्य कार्यक्रम।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार जिला अध्यक्ष के चयन में उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और गलत व्यक्ति को पद दे दिया गया है। इसके विरोध में कार्यकर्ता कोडरमा में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और आज वे पार्टी प्रभारी से मिलने आए हैं ताकि अपनी बात रख सकें।
अनिल यादव ने बताया कि वे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष हैं, साथ ही मुखिया और प्रखंड सूत्री सदस्य भी हैं। वे 10 वर्षों तक प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं।
बाइट:
1. के.राजू झारखंड कांग्रेस प्रभारी
2. केशव महतो कमलेश — प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस
3. अनिल यादव —कांग्रेस कार्यकर्ता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या, एनएचएम की डायरेक्टर शुभा मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में लगी मशीनो की भी जांच की।
0
Report
3
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 10, 2025 09:47:220
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 10, 2025 09:46:560
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 10, 2025 09:46:250
Report
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 10, 2025 09:46:120
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 10, 2025 09:45:480
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 10, 2025 09:45:370
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 10, 2025 09:45:280
Report
VKVishal Kumar
FollowOct 10, 2025 09:45:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 10, 2025 09:36:033
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 09:35:170
Report