Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharsa852201
सहरसा में जमीन विवाद के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग गोली मारकर हत्या
VKVishal Kumar
Oct 10, 2025 09:45:19
Saharsa, Bihar
एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में आपसी जमीनी विवाद में बदमाशों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उताड दिया. घटना के वक्त 65 वर्षीय बुजुर्ग कैलाश चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इस दौरान उन्हें पांच गोलियां मारी गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के सम्बंध में बताया गया कि मृतक कैलाश चौधरी और उसके भतीजे मनीष चौधरी के बीच पूर्व से ही एक जमीन का विवाद चल रहा था. मृतक के परिजनों की माने तो उक्त जमीन को लेकर मापी भी करवाई गई थी और सीमा निर्धारित कर दी गई थी लेकिन मनीष चौधरी मानने को तैयार नहीं था. इसी बीच जब आज कैलाश चौधरी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी आरोपी मनीष चौधरी, सतीश चौधरी और प्रमोद चौधरी समेत अन्य लोगों ने कैलाश चौधरी को गोली से छलनी कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VVvirendra vasinde
Oct 10, 2025 15:03:11
0
comment0
Report
MVManish Vani
Oct 10, 2025 15:02:46
Jobat, Madhya Pradesh:अलीराजपुर के उदयगढ़ में पाकिस्तान प्रेमी सईद का निकाला जुलूस, सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान और कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं की तारीफ कर रहा था. अलीराजपुर के उदयगढ़ में सईद का निकाला गया जुलूस. यह नीली शर्ट में सईद खान है जो कश्मीर में पुलवामा अटैक और पाकिस्तान में हिंदूओं को काटने की तारीफ कर रहा है... इसके बोल सुनकर हिंदू संगठन भड़क गए और बीच सड़क पर हिंदू संगठन ने इसका जुलूस निकाल डाला. बड़ी तादाद में भड़के हिंदुओं ने सईद को सड़क पर घसीटते हुए जुलूस निकाला, नारेबाजी की. पाकिस्तान के दलालों को जूते मारो सालों को... पाकिस्तान के दलालों को गोली मारो सालों को. दरअसल सईद पाकिस्तान परस्ती की बात कर रहा था इसीलिए हिंदुओं ने सड़क पर घसीट कर उसका पाकिस्तान प्रेम निकाल डाला.
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 10, 2025 15:02:20
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित कोल और डीएमएफ मामले से जुड़ी बड़ी खबर.. ACB/EOW के अफसरों पर गंभीर आरोप.. EOW अदालत में आरोपी निखिल चंद्राकर का बयान करवाने की प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप.. निखिल चंद्राकर का बयान कोर्ट में दर्ज न कर अदालत के बाहर से टाइप करवाकर बयान कोर्ट में पेश किए जाने का लगा गंभीर आरोप.. बचाव पक्ष के वकीलों ने हाईकोर्ट में की शिकायत.. बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने लगाया गंभीर ACB/EOW पर लगाया गंभीर आरोप.. बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने कहा- फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए गए.. निखिल चंद्राकर का बयान कोर्ट में हुआ ही नहीं है.. जो दस्तावेज पेश किए गए वह फर्जी है. अदालत में ही बयान टाइप होने का है नियम.. मामले की फॉरेंसिक जांच करने की मांग... ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा, ASP चंद्रेश ठाकुर और DSP राहुल शर्मा के खिलाफ कोर्ट में की गई शिकायत.. कोर्ट ने तीनों अफसरों को भेजा नोटिस.. 25 अक्टूबर 2025 को कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश.. बाइट- फैजल रिजवी, बचाव पक्ष वकील
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 10, 2025 15:01:27
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने यहाँ नगर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक गोदाम से 37 हजार 700 किलो फंगस लगा अचार बरामद किया है. बरामद अचार की कीमत करीब 30 लाख रूपये आंकी गई है. जब यह अचार खाद्य विभाग की टीम ने 250 ड्रमों में भरे हुए देखा, तो टीम के भी होश उड़ गये. सालों पुराने अचार में फंगस लगी हुई थी और बावजूद इसके दिवाली से पहले इसे गांव-देहातों में खपाया जा रहा था. खाद्य अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि गढ़ रोड स्थित नर्मदा फूड प्रॉडक्ट के गोदाम पर टीम को भारी मात्रा में खराब अचार होने की शिकायत मिली थी. सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम गोदाम पर पहुंची और यहां जब जांच-पड़ताल की, तो 250 ड्रमों में अचार भरा हुआ था. खाद्य अधिकारी ने बताया कि ड्रमों में भरा अचार काफी सालों पुराना था और उसमें फंगस लगी ہوئی थी. टीम ने अचार के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया और अचार को जब्त कर लिया. जब्त किये गये अचार की कीमत करीब 30 लाख रूपये है. बताया जा रहा है कि यह अचार दिवाली के त्यौहार पर गांव-देहात के इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था. लेकिन टीम ने कार्रवाई करते हुए अचार जब्त कर लिया.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 10, 2025 15:01:14
Krishnanagar, West Bengal:হসপিটাল চত্তর বৃষ্টির জলে থৈ থৈ, হসপিটাল গেট,হসপিটাল বাউন্ডারি,হসপিটাল ঢোকার মূল রাস্তা,সব জায়গায় জমছে জল,নিকাশি ব্যবস্থা না থাকায় এই অবস্থা, পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি বললেন আমাদের হাত পা বাধা, ফিন্যান্স বন্ধ থাকায় উন্নয়নের কাজ করতে পারছি না। নদিয়ার তেহট্ট সাবডিভিশন এর একমাত্র মহাকুমা হসপিটালে মেন গেট দেখলেই বোঝা যাবে উন্নয়ন দাঁড়িয়ে আছে, খানা খন্দে ভর্তি একটু বৃষ্টি হলেই হাঁটু পর্যন্ত জল বোঝা যায় না কোথায় গর্ত আছে,কোথায় পথ ভালো, দুর্ঘটনার কবলে হামেশাই পড়তে হয় অনেকেই,এটা হসপিটাল গেটের বাইরে,হসপিটালের ভিতরেও একই পরিস্থিতি হেলদোল নেই প্রশাসনের দাবি স্থানীয় প্রশাসন এর,আজকের বৃষ্টিতে জলমগ্ন হসপিটাল চত্তর।
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Oct 10, 2025 15:01:01
Rajpur Sonarpur, West Bengal:স্পোর্টস ক্লাসে দৌড়ের মাঝে মৃত্যু নবম শ্রেণীর ছাত্র অর্কদীপের, চাঞ্চল্য কামালগাজি ইংরেজি মাধ্যম স্কুলে স্কুলে স্পোর্টস ক্লাস চলছিল। তাতে উপস্থিত ছিলেন নবম শ্রেণীর ছাত্র অর্কদীপ বাগ। রামচন্দ্রপুর এলাকার বাসিন্দা বছর পনেরোর অর্কদীপ পড়ত কামালগাজি এলাকার এক নামী ইংরেজি মাধ্যম স্কুলে। সহপাঠীদের সঙ্গে দৌড় শুরু করেছিল সে। কিন্তু মাঝ পথেই আচমকা পড়ে যায় মাটিতে। শিক্ষক ও স্কুলকর্মীরা তড়িঘড়ি তাকে উদ্ধার করে নিয়ে যান নিকটবর্তী একটি বেসরকারি হাসপাতালে। সেখানেই চিকিৎসকেরা অর্কদীপকে মৃত বলে ঘোষণা করেন। হঠাৎ এমন মৃত্যুতে শোকস্তব্ধ সহপাঠী থেকে শিক্ষক-শিক্ষিকা—সকলেই। খবর পৌঁছতেই কান্নায় ভেঙে পড়েন অর্কদীপের পরিবার। সুস্থ-স্বাভাবিক এক পড়ুয়ার এমন পরিণতি মেনে নিতে পারছেন না কেউই। স্কুল কর্তৃপক্ষ কীভাবে পুরো ঘটনা ঘটল সে বিষয়ে আনুষ্ঠানিক কিছু জানায়নি এখনও। ইতিমধ্যেই ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে নরেন্দ্রপুর থানার পুলিশ। অর্কদীপের শরীরে কোনও আঘাতের চিহ্ন ছিল কি না, কিংবা অন্য কোনও কারণ আছে কি না—সবদিক খতিয়ে দেখা হচ্ছে। ঘটনাস্থলের সিসিটিভি ফুটেজও হাতে এসেছে পুলিশের। তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে। আগামীকাল দেহ ময়নাতদন্তের জন্য পাঠানো হবে.
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Oct 10, 2025 15:00:42
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध पटाखा रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 32 गत्ते पटाखे जिनका वजन करीब 10 कुंतल बताया जा रहा है बरामद किया है। बताते चलें कि सीओ बिसवां अमन सिंह के नेतृत्व में बिसवां कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने कस्बे के आरके ग्रांड होटल के पीछे बंद पड़ी दुकान से अवैध विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह अभियुक्त बिना लाइसेंस के अवैध विस्फोटक सामग्री बेचने का व्यापार काफी दिनों से कर रहा था। इसके कब्जे से 32 गत्ते पटाखे जिनका वजन करीब 10 कुंतल बरामद किया गया है। वही सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा रखने के आरोप में एक अभियुक्त रईस को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया गया है। जिसका वजन लगभग 10 कुंतल है।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Oct 10, 2025 15:00:25
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 10, 2025 14:48:35
Dholpur, Rajasthan:पार्वती पुल के पास सड़क हादसा, टायर फटने पर टैंकर बेकाबू होकर पलटा, साबुन बनाने के केमिकल को भरकर ले गए ग्रामीण, धौलपुर। सैपऊ थाना इलाके में एनएच 123 स्थित पार्वती पुल के नजदीक साबुन के केमिकल से भरा टैंकर टायर फटने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिरने पर टैंकर ने कई पलटी खाई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुड़ गई। केमिकल को फैलता हुआ देख ग्रामीण बर्तन लेकर भारी तादाद में जुड़ गए। केमिकल को लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक साबुन बनाने वाले केमिकल से भरा टैंकर जयपुर से ग्वालियर जा रहा था। टैंकर चालक जीतराम पुत्र भीकाराम निवासी दूदू गाड़ी को ड्राइव कर रहा था। पार्वती पुल के पास टैंकर का टायर फट गया और बेकाबू होकर करीब 25 फीट की ऊंचाई से कई पलटिया खाकर की नदी की तलहटी में पलट गया। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। टैंकर में बड़ा साबुन का केमिकल निकलना शुरू हो गया। केमिकल को टैंकर से निकलता हुआ देख ग्रामीण बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। केमिकल लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हादसे में गनीमत की बात यह रही कि चालक बाल बाल बच गया ट्रक से अलग हुआ टैंकर दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि करीब 25 फीट की ऊंचाई से टैंकर पलटी खाता हुआ पार्वती नदी की तलहटी में पलट गया। इस दौरान ट्रक से टैंकर का हिस्सा अलग हो गया। गाड़ी के इंजन और टैंकर दोनों पार्ट अलग-अलग हो गए। पुलिस की अपील केमिकल का ग्रामीण नहीं करें उपयोग टैंकर से निकले हुए केमिकल को ग्रामीण बर्तनों में भरकर ले गए। सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया टैंकर के अंदर साबुन बनाने का केमिकल भरा हुआ था। केमिकल के अंदर से नारियल के तेल जैसी स्मेल आ रही थी। सीओ ने बताया केमिकल को ग्रामीण खाद्य सामग्री के लिए कतई उपयोग नहीं करें। उपयोग करने पर स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है Byte:-प्रेम वीर सिंह,हवलदार
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 10, 2025 14:48:16
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ अपडेट राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने दिवंगत आईपीएस वाई पूर्ण कुमार के आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से मुलाक़ात की और शोक व्यक्त किया. आयोग के अध्यक्ष लगभग एक घंटा 45 मिनट के आसपास अमनीत पी कुमार के आवास पर रहें. आयोग के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गठित एसआईटी के सदस्यों से अब तक की जांच की अपडेट ली. वहीं हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव व गृह सचिव से भी अब तक सरकार द्वारा लिए गए एक्शन की जानकारी ली. इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि *मैं परिवार के दु:ख को बांटने आया था और इस परिवार को पूरा न्याय मिलेगा यह बताने आया हूं.*
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top