Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
टोंक में सचिन पायलट पहुंचे; कोटा दौरे के बाद दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि
AMAsheesh Maheshwari
Oct 10, 2025 09:45:28
Noida, Uttar Pradesh
टोंक पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे टोंक। जयपुर से कोटा जाते समय निजी होटल पर रुके सचिन पायलट। कोटा में पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन के बाद कोटा पहुंचकर दिवंगत आत्मा को देंगे श्रद्धांजलि और परिवारजनों को बधाएंगे ढाढस। जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, प्रधान प्रतिनिधि हंसराज फागण सहित कार्यकर्ता से की मुलाकात।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Oct 10, 2025 14:48:35
Dholpur, Rajasthan:पार्वती पुल के पास सड़क हादसा, टायर फटने पर टैंकर बेकाबू होकर पलटा, साबुन बनाने के केमिकल को भरकर ले गए ग्रामीण, धौलपुर। सैपऊ थाना इलाके में एनएच 123 स्थित पार्वती पुल के नजदीक साबुन के केमिकल से भरा टैंकर टायर फटने के कारण बेकाबू होकर पलट गया। करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिरने पर टैंकर ने कई पलटी खाई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुड़ गई। केमिकल को फैलता हुआ देख ग्रामीण बर्तन लेकर भारी तादाद में जुड़ गए। केमिकल को लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक साबुन बनाने वाले केमिकल से भरा टैंकर जयपुर से ग्वालियर जा रहा था। टैंकर चालक जीतराम पुत्र भीकाराम निवासी दूदू गाड़ी को ड्राइव कर रहा था। पार्वती पुल के पास टैंकर का टायर फट गया और बेकाबू होकर करीब 25 फीट की ऊंचाई से कई पलटिया खाकर की नदी की तलहटी में पलट गया। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। टैंकर में बड़ा साबुन का केमिकल निकलना शुरू हो गया। केमिकल को टैंकर से निकलता हुआ देख ग्रामीण बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। केमिकल लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हादसे में गनीमत की बात यह रही कि चालक बाल बाल बच गया ट्रक से अलग हुआ टैंकर दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि करीब 25 फीट की ऊंचाई से टैंकर पलटी खाता हुआ पार्वती नदी की तलहटी में पलट गया। इस दौरान ट्रक से टैंकर का हिस्सा अलग हो गया। गाड़ी के इंजन और टैंकर दोनों पार्ट अलग-अलग हो गए। पुलिस की अपील केमिकल का ग्रामीण नहीं करें उपयोग टैंकर से निकले हुए केमिकल को ग्रामीण बर्तनों में भरकर ले गए। सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया टैंकर के अंदर साबुन बनाने का केमिकल भरा हुआ था। केमिकल के अंदर से नारियल के तेल जैसी स्मेल आ रही थी। सीओ ने बताया केमिकल को ग्रामीण खाद्य सामग्री के लिए कतई उपयोग नहीं करें। उपयोग करने पर स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है Byte:-प्रेम वीर सिंह,हवलदार
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 10, 2025 14:48:16
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ अपडेट राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने दिवंगत आईपीएस वाई पूर्ण कुमार के आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से मुलाक़ात की और शोक व्यक्त किया. आयोग के अध्यक्ष लगभग एक घंटा 45 मिनट के आसपास अमनीत पी कुमार के आवास पर रहें. आयोग के अध्यक्ष ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गठित एसआईटी के सदस्यों से अब तक की जांच की अपडेट ली. वहीं हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव व गृह सचिव से भी अब तक सरकार द्वारा लिए गए एक्शन की जानकारी ली. इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि *मैं परिवार के दु:ख को बांटने आया था और इस परिवार को पूरा न्याय मिलेगा यह बताने आया हूं.*
0
comment0
Report
Oct 10, 2025 14:46:49
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 10, 2025 14:46:19
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস হসপিটাল চত্তর বৃষ্টির জলে থৈ থৈ, হসপিটাল গেট,হসপিটাল বাউন্ডারি,হসপিটাল ঢোকার মূল রাস্তা,সব জায়গায় জমছে জল,নিকাশি ব্যবস্থা না থাকায় এই অবস্থা, পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি বললেন আমাদের হাত পা বাধা, ফিন্যান্স বন্ধ থাকায় উন্নয়নের কাজ করতে পারছি না। নদিয়ার তেহট্ট সাবডিভিশন এর একমাত্র মহাকুমা হসপিটালে মেন গেট দেখলেই বোঝা যাবে উন্নয়ন দাঁড়িয়ে আছে, খানা খন্দে ভর্তি একটু বৃষ্টি হলেই হাঁটু পর্যন্ত জল বোঝা যায় না কোথায় গর্ত আছে,কোথায় পথ ভালো, দুর্ঘটনার কবলে হামেশাই পড়তে হয় অনেকেই,এটা হসপিটাল গেটের বাইরে,হসপিটালের ভিতরেও একই পরিস্থিতি হেলদোল নেই প্রশাসনের দাবিLocal প্রশাসন এর,আজকের बৃষ্টিতে জলমগ্ন হসপিটাল চত্তর। বাইট স্থানীয় বাসিন্ধা। বাইট ইমরান শেখ (তেহট্ট ১ পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি)।
0
comment0
Report
MVManish Vani
Oct 10, 2025 14:45:13
Jobat, Madhya Pradesh:अलीराजपुर के उदयगढ़ में पाकिस्तान प्रेमी सईद का निकाला जुलूस, सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान और कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं की तारीफ कर रहा था. अलीराजपुर के उदयगढ़ में सईद का निकाला गया जुलूस... यह नीली शर्ट में सईद खान है जो कश्मीर में पुलवामा अटैक और पाकिस्तान में हिंदूओ को काटने की तारीफ कर रहा है... इसके बोल सुनकर हिंदू संगठन भड़क गए और बीच सड़क पर हिंदू संगठन ने इसका जुलूस निकाल डाला... बड़ी तादाद में भड़के हिंदुओं ने सईद को सड़क पर घसीटते हुए जुलूस निकाला, नारेबाजी की... पाकिस्तान के दलालों को जूते मारो सालों को... पाकिस्तान के दलालों को गोली मारो सालों को... दरअसल सईद पाकिस्तान परस्ती की बात कर रहा था इसीलिए हिंदुओं ने सड़क पर घसीट कर उसका पाकिस्तान प्रेम निकाल डाला.... (ऑडियो - सईद जिसमें पाकिस्तान और क Kashmir में हिंदुओं की हत्या की तारीफ कर रहा है) (वीडियो - सईद का जुलूस) – बाइट - जीतू जिराती हिंदूवादी नेता – बाइट - राजू मुवेल हिंदूवादी नेता – बाइट - रविंद्र राठी SDOP
0
comment0
Report
Oct 10, 2025 14:42:30
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील के खितौली स्थित भगवान हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए डेढ़ सौ मरीजों का परीक्षण किया गया जिनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद, काला पानी, लेंस प्रत्यारोपण जैसे ऑपरेशन के लिये भर्ती कर लिया गया जिनका ऑपरेशन किया जायेगा। नेत्र डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि नेत्र शिविर में 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व आँखों की जांच की गई। बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन में आईओएल, बिना टाँका पद्धति से लेंस प्रत्यारोपण एवं जांच व ऑपरेशन अनुभवी एवं कुशल नेत्र सर्जन द्वारा किया जाएगा। शिविर के दौरान भर्ती होने वाले मरीजों के खाने-रुकने एवं दवाई की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 10, 2025 14:39:32
Jodhpur, Rajasthan:पारिवारिक प्रताड़ना से तंग युवती ने लगाई मदद की गुहार — “मैं अपनी जान के डर में जी रही हूँ” ओसियां (जोधपुर)। ओसियां की एक 22 वर्षीय युवती ने पुलिस और प्रशासन को लिखित रूप से शिकायत देकर अपने ही माता-पिता पर मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना और जबरन शादी कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने कहा है कि उसे अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं होता और उसे जान का खतरा है। युवती के अनुसार उसका जन्म और पालन-पोषण बैंगलोर में हुआ था। जब वह 19 वर्ष की थी, तब माता-पिता ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी जबरन शादी कर दी। युवती ने बताया कि उसने शादी से साफ मना किया था, लेकिन परिवार वालों ने सामाजिक दबाव और झूठे वादों के जरिए फेरे लेने को मजबूर किया। इसके बाद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और पढ़ाई तथा करियर से रोक दिया गया। युवती ने बताया कि विरोध करने पर उसे रात में घर से निकाल दिया गया और कई बार पीटा गया। बाद में जब उसने पुणे में अपने प्रेमी से कानूनी रूप से शादी की तो ओसियां पुलिस ने उसे बोलने का मौका दिए बिना परिजनों के साथ जबरन भेज दिया। युवती का आरोप है कि 9 अगस्त को उसे दोबारा बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसके पिता ने उसे जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी तक दी है। युवती ने अपशब्दों की रिकॉर्डिंग भी सबूत के रूप में उपलब्ध होने की बात कही है। फिलहाल युवती नारी निकेतन में हैं युवती के पिता ने समाज सहित सर्वजाती से अपील कर मदद की गुहार लगाते हुए अपने बच्चों को पुणे घर लाने के लिए सभी जातियों के लोगों से मदद मांगते सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर बच्ची के पिता द्वारा सर्व समाज से गुहार करते हुए।
1
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 10, 2025 14:39:13
2
comment0
Report
RKRaj Kishore
Oct 10, 2025 14:38:58
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशियों को उतारेंगे। शंकराचार्य जी का कहना है कि वह सनातनी राजनीति का शंखनाद कर रहे हैं और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तों से मतदान की अपील करेंगे। शंकराचार्य जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य जी ने बताया कि उन्होंने सभी राष्ट्रीय पार्टियों के दिल्ली कार्यालय में जोर-जोर से कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए। लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया। इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top