Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pakur816107

पाकुड़ में SIT ने गोलीकांड के आरोपियों को 7.65 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया

SPSohan Pramanik
Nov 15, 2025 03:15:54
Pakur, Jharkhand
एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - VBT एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है... नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया में बीते 27 अक्टूबर 2025 को हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है... इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है... इनमें चर्चित पत्थर व्यवसायी जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला, उनके पुत्र शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख उर्फ भोला शामिल हैं... गोलीकांड में कासिम अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए थे... उसे घर के पास गोली मारी गयी थी... कांड नगर थाना में दर्ज किया गया था... महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में SIT गठित किया गया... SIT ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी कर ली है... जियाउल शेख, शोएब अख्तर और अलाउद्दीन शेख को 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया... पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है... मामले के अनुसार जमीन के लेनदेन से जुड़े विवाद के कारण गोलीकांड हुआ... घायल कासिम अंसारी एक जमीन ब्रोकर थे और ब्रोकरेज को लेकर यह विवाद हुआ... मामले की जांच जारी है और कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं... पत्थर उद्योग में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर प्रतिस्पर्धा और विवाद होते रहते हैं...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Dec 07, 2025 07:19:41
Ranchi, Jharkhand:सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को लेकर दिए गए फैसले के बाद आज राजधानी रांची में डॉग लवर्स ने मोराबादी स्थित बापू वाटिका में मौन धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला गलत है। नगर निगम दावा तो कर रहा है कि शेल्टर होम बनाए जाएंगे और फीडिंग ज़ोन तय किए जाएंगे, लेकिन ज़मीनी स्तर पर अब तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। एक काटने-घटने के आधार बनाकर सभी कुत्तों को अपराधी घोषित कर देना उचित नहीं है। उनका कहना है कि ये निर्णय बिना पूरी समझ और विचार के लिया गया है और यह पूरी तरह गलत है। आदेश के कारण सरकारी अधिकारियों द्वारा इलाकों से कुत्तों को उठाकर शेल्टर में भर दिए जाने की बात कही जा रही है, जबकि इलाके में शेल्टर और उचित व्यवस्था का अभाव है — शेल्टर कहां हैं और ज़्यादा संख्या में उठाए गए कुत्तों को कहाँ रखा जाएगा, इसकी कोई स्पष्टता नहीं दी गई। प्रदर्शनकारी यह भी बताते हैं कि केवल चुनिंदा काटने-घटने के मामलों को आधार बनाकर सभी कुत्तों को अपराधी घोषित कर देना उचित नहीं; यदि एक कुत्ते ने काटा है तो भी पूरे समुदाय को दंडित नहीं किया जाना चाहिए।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Dec 07, 2025 07:18:58
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के पैलानी तहसील परिसर में स्थित महर्षि उद्यान पार्क में महर्षि पायल की मूर्ति का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने विधानसभा से पूजा अर्चना करने के पश्चात मूर्ति का अनावरण किया है। पैलानी कस्बे का नाम महर्षि पैल के नाम से ही पड़ा था। मार्च पहले पैलानी गांव में ही रहकर की साधना की थी। पैलानी तहसील परिसर में महर्षि पैल उद्यान को स्थानीय लोगों की मदद से मनाया गया है तत्कालीन एसडीएम शशि भूषण मिश्रा चेतन प्रयास से यह उद्यान बनकर तैयार हुआ था लेकिन इस उद्यान के उद्घाटन और महर्षि पैल की की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन एसडीएम की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Dec 07, 2025 07:18:45
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में व्यापारी से हुई लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,आरोपी पर था 5,000 रुपये का इनाम,आरोपी से 50 हजार और देशी पिस्टल बरामद Vo-15 सितंबर को व्यापारी प्रतीक अग्रवाल से हुई 3 लाख 50 हज़ार रुपये की लूट के मामले पुलिस ने दो आरोपियों मनोज शर्मा उर्फ पेंटर और दीपेश उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी राहुल उर्फ शेरसिंह उर्फ राधेश्याम राजपूत निवासी गंगापुर जिला आगर फरार चल रहा था पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन हवालात के तहत आरोपी की तलाश तेज कर दी गई लंबे समय से फरार आरोपी की लोकेशन पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 50,000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल जब्त की है जिसे न्यायालय पेश किया था जंहा से आज जेल भेज दिया गया है
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Dec 07, 2025 07:18:14
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर में एक NGO को सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 7 लाख 25 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस मामले में कवर्धा से एक आरोपी सूर्यकांत सोनी को गिरफ्तार किया है, आरोपी सूर्यकांत सोनी ने मां शारदा लोक कला मंच नामक NGO के संचालक मिनेश पाणिग्रही से संपर्क कर सोशल वर्क के लिए सीएसआर फंड दिलाने का झांसा दिया और बैंक से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड बैंक डिटेल लेकर अन्य आरोपी दिब्येंदु सरकार को दे दिए जिसके बाद दिब्येंदु सरकार ने बैंक अकाउंट से 7,25,000/ रुपए निकाल लिए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बोधघाट थाने में BNS की विभिन्न धाराओं और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, फिलहाल पुलिस ने कवर्धा से एक आरोपी सूर्यकांत सोनी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 07, 2025 07:17:15
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। देवास रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दुर्घटना के कारणों का खुलासा हो गया है। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दो युवक- विशाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक जिस स्कॉर्पियो कार में सवार थे, वह रॉन्ग साइड से आ रही थी। रॉन्ग साइड से आ रही स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक लोडिंग आयशर ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि उसकी आवाज लगभग 500 मीटर दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, और स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की विस्तृत जाँच कर रही है। यह हादसा तेज रफ्तारी और यातायात नियमों के उल्लंघन की वजह से हुआ।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Dec 07, 2025 07:16:01
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत रामनगर भड़सरा चांद वार्ड में बिना बारिश भी जलभराव, गड्ढों से पटी सड़क पर बढ़ रहा हादसों का खतरा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित रामनगर भड़सरा चांद वार्ड की सड़कें इन दिनों बुरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि बिना बारिश के भी सड़क दिनोंदिन पानी में डूबी रहती है, और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। पिछले दो वर्षों से यह सड़क बदहाली में पड़ी है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। हादसों का बना अड्डा सड़क पर जगह-जगह पानी भरने और गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस रास्ते से छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना स्कूल जाना पड़ता है, लेकिन सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन बच्चे और राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। मोटरसाइकिल चालकों के लिए तो यह रास्ता किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं है। स्थानीय लोग उतरे सड़क पर लोगों का कहना है कि वे कई बार इस समस्या की शिकायत नगर पालिका में कर चुके हैं। लिखित आवेदन भी दिए गए, लेकिन केवल आश्वासन मिलता रहा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोगों ने आज सड़क पर उतरकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सभासद ने भी मानी समस्या चांदपुर वार्ड के सभासद ने स्वीकार किया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन केवल दो–तीन बार तारकोल व गिट्टी डालकर काम चलाया गया, जिससे कुछ दिनों बाद सड़क फिर टूटने लगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क के किनारे नाली न होने के कारण, पानी सीधे सड़क पर आता है और गड्ढे बनते जाते हैं। सभासद का कहना है कि हर बार नगर पालिका की ओर से जवाब मिलता है कि बजट पास हो गया है और जल्द ही सड़क बनवाई जाएगी, लेकिन अब तक कोई मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क की स्थिति के चलते कई दुर्घटनाएं हुई हैं और इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है, परंतु कार्रवाई शून्य है।लोगों की चेतावनी जल्द समाधान न हुआ तो होगा घेराव स्थानीय जनता ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द सड़क सुधार का कार्य शुरू नहीं किया, तो वे बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे और अधिकारियों का घेराव भी करेंगे। फिलहाल सभासद ने आश्वासन दिया है कि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Dec 07, 2025 07:15:20
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना अंतर्गत साढ़ापुर गांव के रहने वाले अमन यादव का बीती रात अज्ञात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है वही आज सुबह अमन यादव का शव थाना क्षेत्र के ही इब्राहिमपुर पुल के पास मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी रात को ही पुलिस के आलाधिकारियों को मिल गई थी लेकिन पुलिस अपहरण कर्ताओं से युवक को छुड़ा नहीं पाई और आज सुबह युवक का शव बरामद हुआ इसके बाद पुलिस कप्तान ने टीम गठित की और घटना में शामिल दो आरोपियों शिवम यादव और मयंक यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही मृतक अमन यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी बाइट - मृतक के भाई बाइट - कुंवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Dec 07, 2025 07:07:26
Kawardha, Chhattisgarh:गोटान और भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थापित के लिए आरक्षित भूमि पर विशेष समुदाय द्वारा मस्जिद और आवास निर्माण पर विवाद की स्थिति पर्यटन स्थल चिल्पी में राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर जबलपुर रोड से लगा बेस कीमती भूमि पर अवैध निर्माण का मामला दो समुदाय के बीच विवाद की स्थिति मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय तक आगे आंदोलन उग्र होने की संभावना कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के चिल्फ़ी घाटी में गौठान के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क किनारे चिल्फ़ी क्षेत्र में स्थित इस भूमि पर समुदाय विशेष के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह जमीन गौठान हेतु स्वीकृत है और यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है। इसी संबंध में चिल्फ़ी के सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जे को हटाने और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधियों की माने तो कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के चिल्पी प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने इसी भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की मांग रखी थी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था। अब नाराज ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा स्थापना की चर्चा के बाद भूमि पर निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू हुआ, जिसके विरोध में अब वे प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर मूल उद्देश्य—गौठान और प्रतिमा स्थापना—के लिए सुरक्षित किया जाए। वहीं दूसरे पक्ष का यह तर्क है कि काफी पुराने समय से उसे स्थान पर उनका कब्जा है और उनके पूर्वज के जमाने से वहां निवास कर रहे हैं और यहां विशेष समुदाय के लोग नमाज अदा करने भी आते हैं, और वे अपना आवास यहां पर बना रहे हैं और आवास में वह नमाज भी अदा कर सकेंगे, और द्वेष भावना रखते हुए उसके इस निर्माण को अवैध बताकर स्थल को अतिक्रमण बताया जा रहा है, फिलहाल ग्रामीणों के शिकायत के बाद निर्माण पर रोक लगा दी गई है, लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों पर अडिग है, समय रहते इस विवाद की स्थिति पर उचित समाधान नहीं निकलने पर मामला और भी गहरा सकता है,
98
comment0
Report
Advertisement
Back to top