Back
लातेहार: 10 लाख इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइया गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता
SGSANJEEV GIRI
Mar 14, 2026 10:46:37
लातेहार पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलि के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली है कि भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय उर्फ फ्रेश अपने दस्ता सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के बाद एसपी ने एक टीम गठित कर छीपादौहर, बरेसाड़, गारू के जंगल में सर्च अभियान चलाया जिसमें छीपादौहर थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ जंगल से 10 लाख का इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइया उर्फ फ्रेश तथा 2 लाख का इनामी नक्सली बबलू जी को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके अन्य सदस्य वहां से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार दुर्दांत नक्सली मृत्युंजय के निशाने पर एक 47 राइफल, जिंदा कारतूस, लेवी का 150000 रुपया, वाकी टाकी समेत कई उपयोगी सामान बरामद किया गया। प्रेस वार्ता कर एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस के लिए माओवादी के खात्मे को लेकर यह बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय के ऊपर लातेहार पलामू गढ़वा छात्र तथा छत्तीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज है; गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय कई पुलिस कर्मियों के हत्या, बम ब्लास्ट, साथ ही कई बड़े मामले में मुख्य रूप से शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि वह करीब दो दशक से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था, और धीरे-धीरे संगठन में ऊपर उठते हुए जोनल कमांडर बन गया। बूढ़ापहाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों की उसे पूरी जानकारी थी, इसी वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर सुरक्षाबलों से बचता रहा। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है; सरकार के द्वारा 31 मार्च तक नक्सलियों के सफाये को लेकर प्रयास किए जा रहे बचे खुचे नक्सली या तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें अन्यथा पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएँगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 14, 2026 11:50:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 14, 2026 11:50:13Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल में मजार पर हमला किया गया, माहौल खराब करने की कोशिश हुई; असामाजिक तत्वों ने पीर बाबा की मजार को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 11:50:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:49:5130
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 14, 2026 11:49:4337
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:49:2561
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 11:49:16Jaipur, Rajasthan:स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन में 70 सीटें बढ़ने का दावा किया है
105
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 14, 2026 11:48:5864
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 14, 2026 11:48:3771
Report