icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
815302
PPINEWZ10 May 2025, 06:35 pm

Giridih - दुल्हन ने शादी के बाद परीक्षा दी, पति बाहर इंतज़ार करता रहा

Giridih, Jharkhand:

शनिवार को गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज में एक बेहतर नजारा देखने को मिला. यहां एक दुल्हन सात फेरे लेने के बाद अपने ससुराल जाने के बजाय अपने पति के साथ सीधे परीक्षा केंद्र (आरके महिला कॉलेज) पहुंच कर अपनी परीक्षा दी. एक ओर जहां नई- नवेली दुल्हन बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोती लेदा गांव निवासी राजकुमार यादव की पुत्री पुजा कुमारी (बीए - सेमस्टर वन) की छात्रा कॉलेज में दुल्हन के जोड़े में परीक्षा दे रही थी तो वहीं उसका पति विकास यादव कॉलेज के बाहर परीक्षा खत्म होने के बाद अपने घर यानि पूजा को ससुराल ले जाने के लिए इन्तेजार करता रहा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा में संपत्ति विवाद: बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या, पुलिस जांच जारी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग संपत्ति विवाद में खून के रिश्ते हुए कलंकित बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का लगा आरोप एक प्लॉट को लेकर भाइयों के बीच चल रहा था विवाद मंगलवार को महिलाओं के बीच विवाद के बाद, मृतक शाहिद जा रहा था थाने आरोप है कि बड़े भाई अफजल कुरेशी ने अपने अन्य साथियों के साथ भाई पर किया हमला झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था शाहिद को कराया अस्पताल भेजा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मृतक के बेटे ने अपने ताऊ और अन्य लोगों पर हत्या का लगाया आरोप मामले पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी थाना न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर का मामला
0
0
Report

पुष्कर मेले में 760 किलो भैंसा काला बादल युवाओं का आकर्षण बना

Ajmer, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में विशालकाय भैंसा काला बादल लोगों के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ... मात्र 22 महीने का यह भैंस काला बादल है ....यह अपने भारी भरकम शरीर की वजह से मेले में खासी आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है ...इस भैंस के मालिक शैलेंद्र चौधरी की बात पर यकीन किया जाए तो मध्य प्रदेश का यह भैंस लगभग 760 किलो का है.. और इतनी कम उम्र में इसका इतना वजन पशुपालन के क्षेत्र में बड़े आश्चर्य का सबब बना हुआ है... बात की जाए इसके खाने-पीने की तो रोजाना यह लगभग 35 लीटर दूध पिता है... इसी के साथ शैलेंद्र बताते हैं कि इस भैंस की डाइट को लेकर वह बिल्कुल भी चिंतित नहीं.. जैसे परिवार के सदस्य को पेट भर खाना खिलाया जाता है इस तरह इस भैंस का भी विशेष ध्यान रखा जाता है ..आमतौर पर भूसा खल हरा चारा इत्यादि जो इनका परंपरागत खाद्य पदार्थ है उसके साथ ही इसे मक्खन और सूखे मेवे भी खिलाए जाते हैं.. पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु इस भैंस को देखने के लिए लालायित दिखाई दिए तो वहीं कई लोग इसके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखे गए ... आमतौर पर भैंस का रंग काला होता है यह भी काला है लेकिन इसकी चमड़ी चमकदार होने के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.. भैंसे के मालिक शैलेंद्र का कहना है कि मध्य प्रदेश में यह भैंसा अपने आप में एक अलग पहचान लिए हुए हैं ..संभावित प्रदेश में ऐसा भैंसा दूसरा नहीं है .. फिलहाल पुष्कर मेले में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा में मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने बच्चों के लिए नया चिल्ड्रेन पार्क उद्घाटन किया

Saharsa, Bihar:सहरसा में बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद सहरसा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के समीप वार्ड नम्बर - 13 स्थित 1 करोड़ 35 लाख की लागत से बने बच्चों के चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। चिल्ड्रेन पार्क के उद्घाटन करने के पश्चात मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने अधिकारियों के साथ शहर के संजय गांधी उद्यान और जय प्रकाश नारायण उद्यान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री जी ने कहा कि सहरसा में पहली बार छोटे-छोटे बच्चों के खेलने कूदने के लिए चिल्ड्रेन पार्क निर्माण करवाया गया है, इससे बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास होगा। खास बात यह है कि यहाँ आने वाले बच्चों के लिए यह पार्क निशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोसी इलाके में कहीं भी ऐसी जमीन खाली पड़ी हो तो उसका ब्यौरा दें ताकि उसमें आम लोगों के घूमने फिरने के लिए पार्कों का निर्माण हो सके। बाइट - डॉ रामचन्द्र प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री
0
0
Report

मधुबनी में लोहट चीनी मिल चालू कराने के लिए हजारों लोग सड़कों पर

Madhubani, Bihar:मधुबनी के लोहट चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, समाहरणालय के सामने जमकर की नारेबाजी। मधुबनी में बंद पड़ी लोहट चीनी मिल को चालू करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और समाहरणालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोहट चीनी मिल को जल्द चालू करने की मांग की। प्रदर्शन के कारण समाहरणालय के सामने मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क जाम होने से मधुबनी-दरभंगा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, जाम हटाने पहुंची पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। इस दौरान गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के बीच भी तीखी बहस और दुर्व्यवहार की स्थिति देखने को मिली। फिलहाल चार दशक से बंद पड़े लोहट चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर इलाके के हजारों लोगों के प्रदर्शन ने जिला प्रशासन और सरकार के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों की माने तो चुनाव के समय बड़े -बड़े नेताओं ने मिल को चालू कराने के बड़े बड़े दावे किए थे लेकिन एनडीए की जीत के बाद मामला ठंढा पड़ गया। यह इलाका मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है और कभी हजारों परिवार का भरण पोषण इसी मिल से होता था。
0
0
Report

अररिया के वार्ड पार्षद के साथ गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी, जांच शुरू

Forbesganj, Bihar:अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पार्षद ने आरएस थाना में लिखित शिकायत देकर चार लोगों को नामजद किया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार की शाम वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल अपनी स्कूटी से घर के बगल स्थित भगवती स्थान के पास बने छठ घाट का जायजा लेने गए थे, घाट का निरीक्षण कर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी को चारों ओर से घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी गंदी-गंदी गालियां देने लगे और जब पार्षद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम दोबारा छठ घाट पर नजर आए तो गोली मार देंगे। इसी बीच सुबोध मंडल ने कथित तौर पर पिस्टल निकाल ली व गोली मारने की धमकी दी जिसके बाद वार्ड पार्षद किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर पहुंचे। मामले को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष समेत सभी वार्ड पार्षदों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है
0
0
Report
Advertisement

पटना में गोपाष्टमी के अवसर पर गौआश्रम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना गोपाष्टमी के मौके पर डॉक्टर प्रेम कुमार पहुंचे गौआश्रम गोपाष्टमी के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार पहुंचे गौआश्रम। जहां पर गौ माता का पूजा अर्चना की। वहीं पूरे बिहार वासियों को गौ अष्टमी की बधाई दी। डॉ प्रेम कुमार ने कहा गौ अष्टमी हमारी संस्कृति में गौ माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान, सेवा और संरक्षण का प्रतीक पर्व है। भारतीय संस्कृति में गाय को केवल एक पशु के रूप में नहीं देखा गया बल्कि उसे माता का दर्जा दिया गया है हमारे देवी देवताओं ऋषि मुनियों और भारतीय सभ्यता के इतिहास में गौ माता का विशेष स्थान रहा है। बाइट — प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई

Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow3m ago
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल तिलहर में आगामी 19 नवंबर से 07 दिसंबर 2026 तक संचालित होने वाले आईडीए (IDA) अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकासखंड तिलहर के तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी (वीबीडी), उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तिलहर, जिला मलेरिया अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जनपद के एकमात्र ब्लॉक तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर घर जाकर पात्र व्यक्तियों को उनकी आयु एवं लंबाई के अनुसार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी।
0
0
Report

पुष्कर मेले की भव्य शुरुआत: मंत्रोच्चार और राष्ट्रगान के साथ रंगीन उत्सव

Ajmer, Rajasthan:पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रगान के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मेला मैदान में ध्वजारोहण किया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला सहित अधिकारी मौजूद रहे। करीब 200 विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। बालिकाओं के चरी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी की टीम में शामिल विदेशी कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। मंत्री रावत ने स्वयं नगाड़ा बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। राजस्थान पुलिस के हॉर्स शो में घुड़सवारों ने रोमांचक करतब दिखाए। महिला कांस्टेबल एकता कुमारी ने भी प्रदर्शन किया। हालांकि शो के बीच दो बेसहारा गायें मैदान में घुस गईं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। घटना ने नगर परिषद की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। मांडणा प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया। उपलब्ध परिणाम के अनुसार पुष्कर स्वयं सहायता समूह प्रथम और श्रीराम स्वयं सहायता समूह द्वितीय रहा। स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के बीच फुटबॉल मैच भी खेला गया। देसी टीम का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष बाकोलिया ने किया। अमेरिका से आए जॉन ने कहा कि छह सप्ताह की भारत यात्रा में पुष्कर का अनुभव सबसे यादगार रहा। ओरेगन के पोर्टलैंड से आईं मैरी जेन ने यहां के रंगों और लोगों के आत्मीय व्यवहार की सराहना की। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि पशुपालकों के लिए इस बार ऑनलाइन भूमि आवंटन की व्यवस्था की गई है। सरोवर और मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम आम दर्शकों के लिए खुले हैं। एसपी अग्रवाला के अनुसार मेले में करीब 2500 पुलिसकर्मी, 40 आरपीएस अधिकारी और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो अस्थायी पुलिस थाने बनाए गए हैं। जनाना घाट पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं और स्नान के दौरान फोटोग्राफी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिरों में सादे कपड़ों में भी जवान तैनात किए गए हैं। नो-एंट्री, वन-वे और पार्किंग व्यवस्थाएं लागू हैं। श्रद्धालुओं से बच्चों और सामान का ध्यान रखने की अपील की गई। मंत्री रावत ने कहा कि प्रस्तावित ब्रह्मा कॉरिडोर से पुष्कर की पहचान और मजबूत होगी।
0
0
Report

डूंगरपुर: गले से सोने की चेन झपटने वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी; रैकेट उजागर

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के सीआई हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि भंडारिया निवासी माया भोई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि 10 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:35 बजे जब वह अपनी बहू अश्विनी और पड़ोसी आशा बाई के साथ घर के अंदर स्थित अपनी किराना दुकान पर बैठी थीं, इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए, जिनमें से एक ने सुपारी मांगी। जैसे ही पीड़िता ने काउंटर से सुपारी दी, आरोपी ने गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी सुनील उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की थी। अनुसंधान के बाद पुलिस ने अब मामले में दो अन्य आरोपी गोपाल कृष्ण व दिनेश खराड़ी को गिरफ्तार किया है। शातिर और आदतन अपराधी हैं आरोपी। यह आपसी मिलीभगत से मोटरसाइकिल पर घूमकर महिलाओं और सूने मकानों को निशाना बनाते हैं, मौका पाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते हैं तथा चोरी की वारदातों से प्राप्त राशि को अपने मौज-शौक व ऐशो-आराम पर खर्च करते हैं। इनके विरुद्ध डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग के कई प्रकरण दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

औरैया के भाग्यनगर में किताबें कबाड़ में बेचने के मामले पर जांच कमेटी गठित

Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: औरैया के भाग्यनगर में बच्चों की किताबें कबाड़ में बेचने के मामले में जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा सरकारी संजीव कुमार ने एक जांच समिति गठित की है जो एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सोपेगी। आपको बता दें कि औरैया के भाग्य नगर ब्लॉक में एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सरकारी निशुल्क पार्टी जाने वाली किताबें कबाड़ में बेची जा रही थी इस मामले को जी मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने जांच कमेटी गठित की आपको बता दें कि और यह जनपद में 1296 परीक्षादीय विद्यालय हैं। जिसमें बच्चों को निशुल के पुस्तक की जाती हैं लेकिन सरकार की योजना को कुछ लोग पलीता लगाते हुए देखे और उन्हें पुस्तकों को कबाड़ में भेज दिया अबजांच समिति गठित करने के बाद जांच रिपोर्ट क्या आता है यह देखने वाली बात होगी और ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top