Back
जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन, सम्मान के लिए आक्रोश
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 23, 2026 09:57:35
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर मे भी झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की मांग को लेकर सैकड़ों आंदोलनकारी उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जारी संकल्प संख्या 1938 (दिनांक 30 अप्रैल 2021) का पूर्वी सिंहभूम जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है। आंदोलनकारियों पुष्कर महतो ने कहा कि उक्त संकल्प के तहत चिन्हित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान के साथ सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों एवं मर्यादाओं का पालन होने से राज्य में सकारात्मक संदेश जाता है और संघीय व्यवस्था की गरिमा बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि गृह विभाग, झारखंड सरकार के अपर सचिव द्वारा पत्र संख्या 14/विविध-19/2024 (3108) के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों को आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं होना राज्यादेश का उल्लंघन है। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद कई आंदोलनकारी सम्मान से वंचित रह गए और इस दौरान कई लोगों का निधन भी हो गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति भारतीय दंड संहिता की धारा 166, 166A एवं 188 के तहत कार्रवाई योग्य है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी पात्र झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि सरकार की साख और गरिमा बनी रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 23, 2026 11:07:010
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 23, 2026 11:06:320
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 23, 2026 11:06:130
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:05:490
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 23, 2026 11:05:300
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 23, 2026 11:05:110
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 23, 2026 11:04:500
Report
MSManish Sharma
FollowMar 23, 2026 11:03:050
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:02:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 11:02:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 23, 2026 11:02:110
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 23, 2026 11:01:560
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 23, 2026 11:01:410
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 23, 2026 11:01:150
Report