Back
डॉक्टर पति के अवैध संबंध ने महिला की हत्या करवाई: सागर कार साजिश निकला
MDMahendra Dubey
Mar 23, 2026 11:04:50
Sagar, Madhya Pradesh
डॉक्टर पति का अवैध संबंध बना महिला की मौत का कारण
सागर कार अग्निकांड का सनसनीखेज खुलासा पत्नी की हत्या कर हादसा दिखाने की रची साजिश, डॉक्टर पति समेत तीन गिरफ्तार
एंकर/ सागर के सानोधा में हुए बहुचर्चित कार अग्निकांड मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को पहले सड़क हादसा और सीएनजी किट में आग लगने का मामला बताया जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। इस मामले में मृतका के पति डॉ. नीलेश पटेल को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने उसे और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि मृतका सीमा की मौत किसी दुर्घटना में नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई हत्या का परिणाम थी। आरोपी डॉ. नीलेश ने पूछताछ में कबूल किया कि उसका अपने ही पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवैध संबंध की जानकारी जब उसकी पत्नी सीमा को हुई, तो दंपत्ति के बीच लगातार विवाद होने लगे थे।
घरेलू कलह से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात डॉ. नीलेश ने पहले सीमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने इस अपराध को छिपाने और इसे एक हादसे का रूप देने के लिए सोची-समझी साजिश रची।
आरोपी ने सबसे पहले मृतका के परिजनों को फोन कर झूठी जानकारी दी कि सीमा को अचानक हार्ट अटैक आया है और वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। इसके बाद उसने अपनी क्लीनिक में काम करने वाले दो कर्मचारियों को साथ लिया और कार में आग लगाने की योजना को अंजाम दिया। तीनों ने मिलकर कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, ताकि यह घटना एक दुर्घटना प्रतीत हो।
घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए बयान दिया कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें लगी सीएनजी किट में विस्फोट होने से आग लग गई। हालांकि, पुलिस को शुरुआत से ही इस कहानी पर संदेह था। मौके का निरीक्षण और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पुलिस की शंका को और गहरा कर दिया।
जांच में पाया गया कि कार की अपेक्षा मृतका का शव अधिक बुरी तरह जला हुआ था, जो सामान्य दुर्घटना के मामलों से मेल नहीं खाता था। इसके अलावा घटनास्थल और परिस्थितियों में भी कई विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया。
फिलहाल पुलिस ने डॉ. नीलेश पटेल सहित उसके दोनों सहयोगियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है, वहीं पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ARAmit Raj
FollowMar 23, 2026 12:06:590
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 12:06:530
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 23, 2026 12:06:410
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 23, 2026 12:06:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 23, 2026 12:06:030
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:05:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:05:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 23, 2026 12:04:570
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:04:310
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 23, 2026 12:03:320
Report
SNShashi Nair
FollowMar 23, 2026 12:03:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 23, 2026 12:03:030
Report