Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243003

भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में किसान एकता संघ का प्रदर्शन,कृषि समझौते को रद्द करने की मांग

Mar 23, 2026 11:08:56
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली मे किसान एकता संघ ने आज शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का विरोध जताया। संगठन ने इस समझौते को किसान एवं आम जनमानस के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कृषि समझौता देश के किसानों के हितों के प्रतिकूल है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 को निरस्त करने तथा किसानों के पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग शामिल की है।किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया,तो संगठन किसान और जनहित में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 23, 2026 12:19:33
Ranchi, Jharkhand:झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पीसी साल 2026 वैश्विक संकट पर पीएम की नींद टूटी और पीएम ने अपना संबोधन दिया। देश जिस तरह से परेशान है, वो चाहता था जब पीएम देश को संबोधित करेंगे तो भारत का वैश्विक संकट में स्थान क्या है और हमारे लिए जीवन उपयोगी चीजों और बाहर में मानव संपदा को लेकर भारत सरकार की दृष्टि क्या है उस पर कुछ बोलेगें और राहत की बात करेगें ,पर पीएम का बॉडी लैंग्वेज बता रहा था पीएम दबाव में हैं। पीएम को 24 दिन लगा इस युद्ध को कंडेंमड करने में। देश जानना चाहता था क्या बात कर रहे हैं और उसका नतीजा क्या होगा, अरब देश से हमारे लोगों को लाने के लिए क्या काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया ईरान से 1000 लोगों को लाया जिसमें 700 मेडिकल स्टूडेंट हैं। ये तो ईरान पर हमले से पहले की बात है, ईरान ने सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दिया था और छात्रों से कहा था अपने अपने देश चले जाएं। जहां हमारी सीधी उड़ान है,कहीं भी हमारा हवाई रूट चालू नहीं। पीएम ने कहा, मैं उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं, हो कमर्शिल जहाज़ है फंसे हैं, क्रू में कई भारतीय के फंसे होने की चिंता जताई पर पहल क्या हो रहा है ये क्यों नहीं बताया। तेल की जो लड़ाई छिड़ा, पीएम इथेनॉल को बात कर रहे हैं, पर आपने तो उसपर बैन लगाया, अब आप बायो गैस की बात करते हैं, फर्टिलाइजर पर्याप्त कितना है, जिसकी बात कर रहे, आज होटल रेस्तरां बंद क्यों हो रहे, वहां सिलेक्टेड मेन्यू हो गया, बाहर से पढ़ने वाले का मेस बंद हो गया, इस परिस्थिति के लिए आप तैयार नहीं थे या आप को खबर नहीं थी, पर आपको देश ने अपना नेता चुना। पीएम जी ये देश मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी है, पर जनता को भी जवाब देना होगा, पारदर्शी तरीके से बताना होगा । चुनाव देख कर न बोलें, हकीकत देश के सामने रखें। अगर ये लड़ाई अगले 30 दिन चली तो देश कहां खड़ा होगा इस पर पीएम बोलें और श्वेत पत्र लाएं
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 23, 2026 12:19:17
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई सरस मेला में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 1500 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका पर दिया बड़ा बयान हरदोई के गांधी मैदान में आयोजित सरस मेले में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बड़ी सौगात दी।इस अवसर पर लगभग 1500 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं,जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आय का नया साधन मिल सके।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाना है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री केवल देश के नेता नहीं,बल्कि विश्व के नेता बन चुके हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के बड़े देश उनकी बातों पर भरोसा करते हैं और संकट के समय उनसे हस्तक्षेप की उम्मीद रखते हैं।इसे देश के लिए गौरव और बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से ही स्वयं सहायता समूहों के लिए कई योजनाएं चला रही है।इस सिलाई मशीन वितरण का उद्देश्य महिलाओं को नवाचार और रोजगार का अवसर प्रदान करना है,ताकि वे और अधिक महिलाओं को जोड़कर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे,जिन्होंने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:17:55
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी यूपी के मैनपुरी में थाना कुर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिल्हा में विवाहिता पूनम की रहस्यमय मौत का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में मृतका के देवर रिषभ को ही हत्या का आरोपी पाया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि पूनम की गला दबाकर हत्या की गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी थी। जांच के दौरान साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर देवर रिषभ का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि थाना कुर्रा के ग्राम डिल्हा में विवाहिता की मौत शुरू में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी,लेकिन पुलिस की सतर्कता और जांच से हत्या का पर्दाफाश हो गया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 23, 2026 12:16:53
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गांव में अपने होने वाले ससुराल आई एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रमिला ननोमा सेंगलपुर महुड़ी निवासी थीं, उनकी सगाई गोरादा निवासी महिपाल खराड़ी के पुत्र राहुल के साथ हुई थी। रमिला अपने होने वाले ससुराल गोरादा में मेहमान के तौर पर आई थीं। परिजनों के अनुसार रात को सब कुछ सामान्य था और युवती घर में खुशी-खुशी सोई थीं। सुबह जब घर के लोग जागे, तो उन्होंने रमिला को घर के कमरे में मफलर का फंदा लगाकर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग उसे लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इधर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Mar 23, 2026 12:16:17
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर के संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में दो सीनियर ऑफिसर CCF सरगुजा और CCF वाइल्ड लाइफ की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। दरअसल संजय पार्क में आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरण की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था। जिसे मुख्य वन संरक्षक अपने कार्रवाई करते हुए एक डिप्टी रेंजर,तीन मुख्य वनपाल सहित एक बीड गार्ड को निलंबित कर दिया गया है, कुल पांच अधिकारी एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। रेंजर को कारण बताओ नोटिश जारी किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संजय पार्क के संचालन कर रही वन प्रबंधन समिति शंकरघाट को भी भंग कर दिया गया है। वही सरकार ने 15 हिरणों की मौत के मामले को गंभीरता से लिया हैं। उच्च स्तरीय जांच टीम मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन शासन को सौंपेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अवाला उच्च स्तरीय जांच समिति संजय पार्क की सुरक्षा को लेकर शासन को अपना सुझाव भी देगी।
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Mar 23, 2026 12:15:15
Dantewada, Chhattisgarh:साइबर ठगी के एक बड़े मामले में दंतेवाड़ा पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने झारखंड के कोडरमा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है… जो देश के कई राज्यों में साइबर फ्रॉड की वारदातों में शामिल था। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ 9 राज्यों में कुल 16 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में साइबर सेल और बचेली थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई… गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है… जो झारखंड के कोडरमा जिले का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बचेली के लोगों को “टास्क पूरा करने पर रकम दोगुनी” करने का झांसा दिया… और मार्च से जून 2025 के बीच करीब 7 लाख 91 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में थाना बचेली में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकद राशि बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है…
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 23, 2026 12:06:53
Karauli, Rajasthan:सिद्ध हनुमान मंदिर पर संगीतमय श्री राम कथा हुआ शुभारंभ, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - करौली शहर के मासलपुर गेट के बाहर स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व मदन मोहन मंदिर के पास स्थित गोपाल जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बैंड-बाजों की मधुर धुन और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा के रूप में सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। आयोजक मंडल के अनुसार, कथा का आयोजन 23 मार्च से 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा। कथा का वाचन आचार्य दुर्गमोहन शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल 2026, बुधवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्था समस्त भक्त मंडल श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, मासलपुर गेट करौली द्वारा की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
565
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 23, 2026 12:06:41
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पुलिस का ऑपरेशन एंटी वेनम अभियान अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 3.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद बगड़ी निवासी रामदयाल सैनी है आरोपी आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहा से लाया इसको लेकर पुलिस जुटी जांच पड़ताल में एसपी सागर राणा के निर्देश पर मंडावरी पुलिस की कार्रवाई दौसा एसपी सागर राणा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन एंटी वेनम अभियान के तहत जिले भर में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है पुलिस ने अभियान के तहत अब तक एक दर्जन से अधिक कार्रवाइयों को अंजाम दिया तो वही आज रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के टोरडा गांव में पुलिस ने गेहूं की खेती की आड़ में गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए खेत से 24 किलो 705 ग्राम वजनी गांजे के 87 पेड़ जप्त किए हैं वही खातेदार रामसहाय गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं पुलिस ने कई थाना क्षेत्र में अवैध स्मैक के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस का यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा पुलिस का इस अभियान के माध्यम से प्रयास है जिले से अवैध मादक पदार्थ कारोबारीयो का सफाया हो
526
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 23, 2026 12:06:26
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राज्य में गरीब और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ कहा अब काम फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। उन्होंने विभागों को समन्वय, सख्त निगरानी और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन ही असली सफलता है। सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत फरवरी तक की प्रगति का जिला और योजना-वार आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में अपेक्षित गति नहीं मिलने पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सीधे संकेत दिए कि कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों के लिए अलग से टाइम-बाउंड सुधार योजना बनाई जाए। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह चालू हों। लक्ष्य साफ है गांवों में ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो, ताकि लोगों को शहरों की ओर न भागना पड़े। साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और संस्थागत सेवाओं के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घरों के निर्माण को गति देने, मनरेगा में मांग आधारित काम बढ़ाने और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए लोगों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा असर गरीब परिवारों की जिंदगी पर पड़ता है, इसलिए इनकी रफ्तार और गुणवत्ता दोनों बेहतर होनी चाहिए। बैठक में यह भी साफ किया गया कि सिर्फ प्रगति रिपोर्ट भेजना काफी नहीं है, बल्कि डेटा की शुद्धता और समय पर रिपोर्टिंग भी उतनी ही जरूरी है। जिला स्तर पर गठित समितियों की मासिक बैठकों को नियमित करने और फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। regular समीक्षा के जरिए जिम्मेदारी तय होगी और परिणामों के आधार पर ही मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
399
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 23, 2026 12:06:03
Jaipur, Rajasthan:सुखदेवसिंह गोगामेडी हत्याकांड की जांच की मांग, गोगामेडी की पत्नी सपना सोनी ने निष्पक्ष—पारदर्शी की मांग, सुखदेव सिंह गोगामेडी की तीन पत्नियाँ हैं, एक पत्नी को मुआवजा राशि किसे और किन दस्तावेजों के आधार पर दी गई, सार्व Public हो, करीब 9 करोड़ के पार्टी फंड के निष्पक्ष की जांच की मांग। सपन सोनी ने अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की प्रदेश मंत्री के रूप में प्रेसवार्ता कर जांच की मांग की कहा कि एनआईए देश की प्रमुख जांच एजेंसी है उसकी निष्पक्षता पर विश्वास है, तथ्यों को सामने लाने हेतु एजेंसी द्वारा मामले की गहराई से जांच आवश्यक बताया, सुखदेव सिंह की धर्मपत्नी शकुंतला चौधरी की मेडिकल जांच उच्च स्तरीय करवायी जाने की मांग की है, शकुंतला चौधरी को नशे की गोलियाँ दे रहे है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो रही है, PSO शकुंतला को मिले PSO है उनके फोन डिटेल की जांच हो, सोशल मीडिया पर सुखदेव सिंह गोगामेडी के भाइयों द्वारा सार्वजनिक तौर पर लाइसेंसी हथियारों को लहराना और सार्वजनिक तौर पर दहशत फैला रहे है, जिस महिला के पास करोड़ों रुपए होने की बात सामने आ रही है उसे सरकारी खर्च पर राजस्थान पुलिस के PSO किस आधार पर उपलब्ध कराए गए इसकी भी स्पष्ट जांच हो, लगभग 9 करोड़ रूपये के पार्टी फंड के स्रोत व उपयोग की निष्पक्ष जांच की मांग की है, मुआवजा राशि किसे और किन दस्तावेजों के आधार पर दी गई उसको पूरी जांच कर सार्वजनिक किया जाएं, हिंदू कानून के अनुसार एक से अधिक पत्नियाँ मान्य है इस पर स्पष्टता दी जाएं और संबंधित महिला द्वारा पत्नी होने के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जाएं
470
comment0
Report
Advertisement
Back to top