Back
भिवानी में अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने दी जान, साइबर सेल पहचान कराने में जुटी
NSNAVEEN SHARMA
Mar 23, 2026 11:05:49
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
-अज्ञात युवक ने की आत्महत्या -रेलवे पुलिस जांच में जुटी
-शव के पास मिला रिसेट स्मार्टफोन, पहचान बनी चुनौती
-साइबर सेल की मदद से होगी युवक की शिनाख्त
-72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया अज्ञात युवक का शव
भिवानी में एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
भिवानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां करीब 27 से 28 वर्ष के एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और फिलहाल पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।
जांच अधिकारी मुख्य सिपाही मोनिया के अनुसार, मृतक युवक के पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है, लेकिन फोन पूरी तरह से रिसेट मिला और उसमें कोई सिम कार्ड मौजूद नहीं था। युवक ने हल्के हरे रंग की शर्ट, जींस और काले रंग के जूते पहन रखे थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर साइबर सेल अंबाला भेज दिया है, जहां आइएमईआई नंबर के जरिए युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने के बाद ही इस पूरे मामले के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
बाइट: जांच अधिकारी मुख्य सिपाही मोनिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ARAmit Raj
FollowMar 23, 2026 12:06:590
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 12:06:530
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 23, 2026 12:06:410
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 23, 2026 12:06:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 23, 2026 12:06:030
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:05:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:05:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 23, 2026 12:04:570
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:04:310
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 23, 2026 12:03:320
Report
SNShashi Nair
FollowMar 23, 2026 12:03:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 23, 2026 12:03:030
Report