Back
सोनभद्र वायरल वीडियो: महिला ने चप्पलों से युवक को पिटा, जांच जारी
ADArvind Dubey
Mar 23, 2026 11:06:32
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र से इस वक्त एक वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में एक महिला चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। दावा किया गया है कि युवक पर मासूम बच्ची के साथ गलत काम का आरोप है, हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है और पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अनपरा थाना क्षेत्र के कहुवानाला का बताया जा रहा ये वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस के बीच खड़े एक युवक को एक महिला लगातार चप्पलों से पीट रही है। मौके पर मौजूद भीड़ इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि युवक पर मासूम बच्ची के साथ गलत काम का आरोप है, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो के आधार पर ही तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं और युवक को अपने कब्जे में लिए हुए हैं। इसी दौरान महिला का आक्रोश फूट पड़ता है और वह युवक पर चप्पलों की बरसात कर देती है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की हकीकत क्या है, इसकी पड़ताल की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या सच्चाई सामने निकलकर आती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 23, 2026 12:16:310
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 23, 2026 12:16:170
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 23, 2026 12:15:290
Report
RRRikeshwar Rana
FollowMar 23, 2026 12:15:150
Report
ARAmit Raj
FollowMar 23, 2026 12:06:5998
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 12:06:53210
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 23, 2026 12:06:41170
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 23, 2026 12:06:26164
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 23, 2026 12:06:03162
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:05:35230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:05:1647
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 23, 2026 12:04:5786
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:04:31208
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 23, 2026 12:03:32171
Report