Back
मथुरा में ई-रिक्शा के पीछे देशद्रोही जासूसी, हरिया मीरा ठाकुर गिरफ्तार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 23, 2026 11:02:49
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा. धर्मनगरी मथुरा के औरंगाबाद इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कौशांबी पुलिस ने देश की जासूसी करने के संदेह में औरंगाबाद की महादेव नगर कॉलोनी निवासी मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ई-रिक्शा चलाने की आड़ में शहर के संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रही थी। छावनी इलाके में थी संदिग्ध सक्रियता। जांच में सामने आया है कि मीरा ठाकुर ने नगर निगम से बकायदा रूट आवंटित करा रखा था और वह रिफाइनरी से टैंक चौराहे तक ई-रिक्शा चलाती थी। गौरतलब है कि टैंक चौराहा सेना के संवेदनशील छावनी (कैंट) इलाके के अंतर्गत आता है। पुलिस को मीरा के मोबाइल फोन से मथुरा के कई प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों के फोटो मिले हैं, जिससे जासूसी के शक को बल मिला है। पड़ोसियों के बीच 'हरिया' के नाम से थी मशहूर महादेव नगर कॉलोनी के निवासियों के अनुसार, करीब तीन साल पहले मीरा ने यहाँ प्लॉट लेकर मकान बनाया था। स्थानीय लोग उसे 'हरिया' के नाम से जानते थे। पारिवारिक स्थिति: लगभग आठ महीने पहले मीरा का अपने पति मुकेश से अलगाव हो गया था। उसकी दो बेटियां (7 और 10 वर्ष) वर्तमान में अपनी नानी के पास हैं। दोहरा चेहरा: पड़ोसियों ने बताया कि वह लोगों से बहुत अच्छा व्यवहार करती थी और खुद को एक मजबूर माँ बताकर ई-रिक्शा चलाती थी। हालांकि, कुछ लोगों ने उसकी गतिविधियों को संदिग्ध भी बताया। अपराधिक इतिहास और तस्करी से कनेक्शन: मीरा का इतिहास केवल जासूसी तक सीमित नहीं है। जानकारी के अनुसार हथियार तस्करी: वर्ष 2025 में मीरा को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र से असलहा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। मुंबई कनेक्शन: चर्चा है कि मीरा के संपर्क मुंबई के किसी 'बॉस' से हैं, जिसने पिछली बार उसकी जमानत करवाई थी। युवाओं को जाल में फंसाना: पड़ोसियों का आरोप है कि मीरा कम उम्र के और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को अपने जाल में फंसाती थी। उसका साथी रवि, जो ऑटो चालक था, वर्तमान में उसी के कारण जेल में निरुद्ध है। 10 दिन पहले हुई थी कार्रवाई: इलाके के लोगों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले एक कार में सवार 4-5 लोग आए और मीरा को अपने साथ ले गए। तब से उसके घर पर ताला लटका हुआ है। कौशांबी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से औरंगाबाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मीरा के साथ मथुरा के और कितने ऑटो या ई-रिक्शा चालक इस नेटवर्क का हिस्सा हैं। सुरक्षा एजेंसीयां मीरा के मोबाइल डेटा और उसके 'मुंबई बॉस' के संपर्कों की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि जासूसी के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचा जा सके। मीरा के घर और उसके आस पास एलआईयू टीम एक्टिव है जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ARAmit Raj
FollowMar 23, 2026 12:06:590
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 23, 2026 12:06:530
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 23, 2026 12:06:410
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 23, 2026 12:06:260
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 23, 2026 12:06:030
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 23, 2026 12:05:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:05:160
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 23, 2026 12:04:570
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 23, 2026 12:04:310
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 23, 2026 12:03:320
Report
SNShashi Nair
FollowMar 23, 2026 12:03:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 23, 2026 12:03:030
Report